राष्ट्रीय फल आम पर निबंध

2/5 - (3 votes)

ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे आम पसंद ना हो।  आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम का नाम सुनते ही मुंह में रस घुल जाता है। आम कच्चा हो या मीठा , सभी को आम पसंद है। बच्चो को भी आम बेहद प्रिय लगता है। विश्व का सबसे बेहतरीन फल आम है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। ज़्यादातर लोग गर्मियों के मौसम में आम खाने का लुफ्त उठाते है। सबसे पहले आम मीठा नहीं होता है , खट्टा होता है।  कच्चे आम भी लोग खाना पसंद करते है।।  कच्चे आम की चटनी लोग खाते है।

कच्चे आम की क्यारी अम्बिया कहलाता है।  लोग आम का अचार खाना भी बहुत पसंद करते है। अगर व्यक्ति गर्मी से बहुत ज़्यादा परेशान रहता है , तो वह आम पन्ना और कच्चे आम का शरबत पीता है। आजकल किसी भी मौसम में आम का फल हमे प्राप्त हो जाते है , क्यूंकि आम को स्टोर किया जाता है। आम अत्यधिक गर्मी में आपको ठंडक प्रदान करता है।  गर्मी में आम के सेवन से आपका मूड फ्रेश हो जाता है। आम के जूस का मज़ा सभी लोग उठाते है।

आम विभिन्न प्रकार के रंगो में पाए जाते है जैसे पीला , हरा और नारंगी। गर्मियों का मौसम जैसे आम के बैगर फीका लगता है।  आम काटकर सुबह हो या शाम , लोग खाना पसंद करते है। आम के फ्लेवर यानी स्वाद को लोग बेहद पसंद करते है जिसके कारण कई प्रकार के उत्पादों में इस स्वाद का इस्तेमाल किया जाता है। जैम , जेली ,केक , जूस , आइसक्रीम इत्यादि आम के फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है , ताकि लोग साल भर आम के इस मीठे स्वाद का मज़ा ले सके।

आम हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आम में कई प्रकार के विटामिन के गुणों का समावेश है , जैसे विटामिन A , B ,C और कई प्रकार के मिनरल्स भी पाए जाते है। मिनरल्स जैसे कॉपर , फॉस्फोरस , कैल्शियम , मैग्नीशियम आम में पाए जाते है। विटामिन्स और मिनरल्स मनुष्य को कई प्रकार के बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है।

आम में विभिन्न तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो ब्रैस्ट कैंसर , कोलन कैंसर जैसे भयानक बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। आम में उच्च स्तर  के विटामिन C और फाइबर होते है  जो हाई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होते है। आम   खाने से त्वचा साफ़  होती है।  यह आपके त्वचा को अंदर से साफ़ करती है और चेहरे में दमक लाती है। आम के पत्तो को उबालकर खाने से मधुमेह यानी डायबिटीज  नियंत्रण में रहती है। यह डायबिटीज के स्तर को बढ़ने नहीं देती है।

आम  में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है , इससे पाचन शक्ति बेहतर होती है। आम आपके वजन को घटाने में भी मदद करता है।  आम में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है , जो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में असरदार साबित हुए है।

आम में पोटैशियम और मैग्नीशियम के मात्रा काफी अधिक होती है जिससे यह रक्त में सोडियम के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। जिन व्यक्तियों को रक्त चाप की समस्या होती है , उन्हें आम का सेवन ज़रूर करना चाहिए। आम को बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी पसंद करते है। आम का पेड़ कड़ी धूप में  लोगो को छाया प्रदान करता है।  आम की प्रजातियाँ है जिनमे से सफेदा , लंगड़ा और दसहरी ज़्यादा लोकप्रिय है। दुनिया में साठ फीसदी आम भारत में उत्पादित किए जाते है। आम का फल जितना फायदेमंद , उतना ही लोग उसे पवित्र भी मानते है। आम के पत्ते का उपयोग घर के द्वार पर रखने के लिए करते है।  इसे शुभ माना जाता है। पूजा के वक़्त भी आम के पत्तो का इस्तेमाल कलश में सजाने के लिए किया जाता है।

आम के सेवन से एकाग्रता बढ़ती है। जिसकी यादाश्त ज़्यादा तेज़ नहीं होती है , वे इनका सेवन कर सकते है। आम , शहद और दूध के मिश्रण को चेहरे पर दस से पंद्रह मिनट तक रखे और फिर धो लीजिये , इससे आपकी त्वचा मुलायम हो जाती है। आम में उच्च मात्रा में आयरन पाया जाता है  जो  एनीमिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए लाभदायक है।

महिलाओं को आम के सेवन ज़रूर करना चाहिए क्यूंकि आम में प्रचुर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है। आम  में  विटामिन ए अधिक मात्रा में उपलब्ध है जो आँखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है। अगर कोई व्यक्ति बेहद दुबला है , तो आम का सेवन करने से उसके वजन में वृद्धि हो सकती है। जिन लोगो को बदहजमी की परेशानी होती है , वे आम का सेवन कर सकते है।  इससे बदहज़मी की समस्या दूर हो जाती है।

निष्कर्ष

आम में कई आयुर्वेदिक औषधि के गुण होते है। आम के जूस से लेकर आम के मुरब्बे तक लोग खाना पसंद करते है। आम स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। आम को स्वादिष्ट फलों में गिना जाता है। भारत के किसान आम का उत्पादन कर ,रोज़गार करते है। आम को हर प्रकार के कार्य में इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी के मौसम में आम का जूस लोगो को आराम प्रदान करता है। गर्मी के मौसम में आम सबसे ज़्यादा बिकने वाले फलों में आम को गिना जाता है। आम अपनी लोकप्रियता के कारण ही राष्ट्रिय फल चुना गया है।

#सम्बंधित: Hindi Essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध।

Leave a Comment