Festival of India in Hindi
भारतीय त्यौहार 2021 Calendar
Essay on Indian Festivals in hindi

हमारा देश विभिन्नताओं के समूह का एक ऐसा देश है, जो अत्यंत दुर्लभ है और अद्भुत भी है। इस दुर्लभता ओर अदभुत स्वरूप में आनंद और उल्ल्लास कि छटा दिखाई देती है। हमारे देश मे जो भी त्यौहार या पर्व मनाए जाते है, उनमे अनेकरूपता दिखाई पड़ती है। कुछ त्यौहार ऋतू ओर मौसम के अनुसार मनाए जाते है, तो कुछ सांस्कृतिक या किसी घटना विशेष से सम्बंधित होकर सम्पन्न होते है।

हमारे देश में त्यौहार का जाल बिछा हुआ है। यो कहा जाए, जो कोई बहुत बड़ी अत्युक्ति अथवा अनुचित बात नहीं होगी कि यहाँ आये दिन कोई-न-कोई त्यौहार पड़ता ही रहता है। ऐसा इसलिए कि हमारे देश के ये त्यौहार किसी एक ही वर्ग, जाती या सम्प्रदाय से ही सम्बंधित नहे होते हैं अपितु ये विभिन्न्न वर्गों, जातियों और सम्प्रदायों के द्वारा सम्पन्न और आयोजित होते रहते है। इसलिए ये त्यौहार धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक होते है। इन सभी प्रकार के त्यौहार का कुछ न कुछ विशिष्ट अर्थ होता है। इस विशिष्ट अर्थ के साथ इनका कोई न कोई महत्व भी अवश्य होता है। इस महत्व में मानव की प्रकृति और दशा किसी-न-किसी रूप में अवश्य झलकती है।

त्यौहरो का महत्तव:-  हमारे देश मे त्यौहार का महत्व नःसंदेह है। इन त्यौहार का महत्व समाज और राष्ट्र की एकता-समृधि, प्रेम-एकता, मेल-मिलाप के दृष्टि से है। साम्प्रदायिक -एकता, धार्मिक -समन्वय, सामाजिक-समानता को हमारे भारतीय त्यौहार समय-समय पर घटित होकर हमारे अंदर उतपन्न करते चलते है। जातीय भेद-भावना और संकीर्णता के धुंध को ये त्यौहार अपने अपार उल्लास और आनन्द के द्वारा छिन्न-भिन्न कर देते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह होती है कि ये त्यौहार अपने जन्म-काल से लेकर अब तक उसी पवित्रता और सात्विकता की भावना को संजोए हुए हैं। युग-परिवर्तन और युग का पटाक्षेप ईन त्यौहार के लिए कोई प्रभाव नहीं डाल सका। इन त्यौहार का रूप चाहे बड़ा हो, चाहे छोटा, चाहे एक क्षेत्र विशेष तक ही सीमित हो, चाहे सम्पूर्ण समाज और राष्ट्र को प्रभावित करने वाला हो, अवश्यमेव श्रद्धा और विशवास; नेतिकता ओर विशुद्धता का परिचायक है। इससे कलुषता और हीनता की भावना समाप्त होती है और सच्चाई, निष्कपटता तथा आत्मविश्वास की उच्च ओर श्रेष्ट भावना का जन्म होता है।

उपसंहार:- कहां तक कहे, सभी प्रकार के त्योहार हमें परस्पर एकता, एकरसता , एकरूपता और एकात्मकता का पाठ पढ़ाते है। यही कारण है कि हम हिन्दू, मुसलमानो, ईसाइयों, सिखों आदि के त्योहार और पर्वो को अपना त्योहार, पर्व मान करके उसमें भाग लेते है और ह्रदय से लगाते हैं। इसी तरह से मुसलमान, सिक्ख, ईसाई भी हमारे हिन्दू त्योहार-पर्वों को तन-मन से अपना करके अपनी अभिन्न भावनाओं को प्रकट करते है। अतएव हमारे देश के त्योहारो का महत्व धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत अधिक है। राष्टीय महत्व की दृष्टी से 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर, 14 नवम्बर का महत्व अधिक है। संक्षेप में हम कह सकते है कि हमारे देश के त्योहार विशुद्ध प्रेम, भेदभाव और सहानुभूति का महत्वाकांक्षी करते है।

festivals-of-india-in-hindi

#Calendar-कैलेंडर 2021
#Festival of India Calendar 2021
भारत में मनाए जाने वाले त्यौहारों के नाम ।
2021 में मनाएं जाने वाले भारत के त्यौहार |

#January 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
1 JanNew year
13 JanLohri
14 JanMakar Sakranti (मकर संक्रांति),
Pongal (पोंगल)
20 JanGuru Gobind Singh Jayanti
26 JanRepublic Day (26 January गणतंत्र दिवस)

#February 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
16 FebVasant Panchami(वसंत पंचमी)
19 FebShivaji Jayanti
26 FebHazarat Ali’s Birthday
27 FebGuru Ravidas Jayanti

#March 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
8 MarMaharishi Dayanand Saraswati Jayanti
11 MarMaha Shivaratri/Shivaratri(महाशिवरात्रि)
28 MarHolika Dahana(होलिका दहन)
29 MarHoli(होली)

#April 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
2 AprGood Friday
4 AprEaster Day
13 AprChaitra Sukhladi
14 AprVaisakhi,
Mesadi,
Ambedkar Jayanti
15 AprBahag Bihu/Vaisakhadi
21AprRama Navami
25 AprMahavir Jayanti(महावीर जयंती)

#May 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
7 MayJamat Ul-Vida
9 MayBirthday of Ravindranath
14 MayRamzan id/Eid-ul-Fitar(ईद )
26 MayBuddha Purnima/Vesak

#June 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
*JUNE****NO FESTIVAL IN THIS MONTH*****

#July 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
12 JulRath Yatra
21 JulBakr Id/Eid ul-Adha

#August 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
15 AugIndependence Day (स्वतंत्रा दिवस 15 अगस्त )
16 Aug Parsi New Year
19 Aug Muharram/Ashura
21 AugOnam
22 AugRaksha Bandhan/ Rakhi (रक्षा बंधन- राखी )
30 Aug Janmashtami

#September 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
10 SeptGanesh Chaturthi/Vinayaka Chaturthi(गणेश चतुर्थी)

#October 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
2 OctMahatma Gandhi Jayanti (महात्मा गाँधी जयनाती )
12 Oct Maha Saptami
13 OctMaha Ashtami
14 OctMaha Navami
15 OctDussehra (दशहरा-विजयदशमी)
19 OctMilad un-Nabi / Id-e-milad
20 OctMaharishi Valmiki Jayanti
24 Oct Karaka Chaturthi (Karva Chauth)

#November 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
4 NovNaraka Chaturdasi,
Diwali/ Deepavali (दिवाली -दीपावली )
5 NovGovardhan Puja(गोवर्धन पूजा)
6 NovBhai Duj (भाई दूज )
10 NovChhat Puja
19 NovGuru Nanak Jayanti
24 Nov Guru Tegh Bahadur’s Martyrdom Day

#December 2021 में मनाएं जाने वाले त्यौहार

Date(तिथि)Festival Name(त्यौहार के नाम)
24 Dec Christmas Eve
25 DecChristmas (क्रिसमस )

Hindi Essay on Indian Festival,
त्यौहार पर निबंध लेखन।
भारतीय त्यौहार पर निबंध।