हर घर तिरंगा पर निबंध -Har Ghar Tiranga par nibandh

हर घर तिरंगा पर निबंध 600 शब्दों में -Har Ghar Tiranga 🇮🇳

प्रस्तावना: इस वर्ष हमारे देश ने  आजादी का ७५ वा साल पूरा किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज़ादी का जश्न धूम धाम से मनाया गया। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदानो को याद किया गया।  इस दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए थे।  हर घर तिरंगा एक उम्दा अभियान है । इस अभियान के मुताबिक सरकार देश के हर देशवासी से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति दे रही है।  सरकार  सभी देशवासियों को अपने घर पर तिरंगा फहराने का अनुरोध कर रही है।

देश के सभी मुख्यमंत्री देशवासियों से आग्रह कर रहे है कि वह राष्ट्रीय ध्वज दुकानों से  खरीदे। देशवासियों के मन में देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा जैसे बेहतरीन अभियान का आरम्भ किया। लोगो से दुकानों पर जाकर झंडा खरीदने की अपील की गयी। हर घर तिरंगा अभियान  के मुताबिक लोगो को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए कहा गया।  इसके साथ ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए निवेदन किया गया।

इस अभियान के मुताबिक तेरह अगस्त से पंद्रह अगस्त तक लोगो को अपने घर पर तिरंगा फहराना होगा। जो देशवासी इस अभियान में भाग लेंगे उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा।  देशवासियों को इस अभियान और प्रमाण पत्रों के विषय में जरुरी सूचना एक पोर्टल द्वारा जारी की गयी।

इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है अधिक से अधिक लोग झंडा फहराए। सभी लोग एक दूसरे को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए उत्साहित करे। इससे नागरिको का तिरंगे के प्रति सम्मान अधिक विकसित होगा। देशवासियों को तिरंगे और उसकी अहमियत के बारे में पता चलेगा। उन्हें यह पता चलेगा कि यह अभियान औपचारिकता नहीं बल्कि देश के प्रति प्रेम और सम्मान है। कई तरह की प्रतियोगिताएं इस अभियान के अंतर्गत  आयोजित की गयी थी।

इस अभियान से जुड़ी जानकारी और उसमे कैसे भाग लेना है सब सरकारी वेबसाइट पर दिया हुआ है। इस अभियान को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया और लोगो ने इसमें भाग लिया।  हर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के दौरान शुरू की गयी।

देश का तिरंगा देशप्रेम, अखंडता  और एकता का प्रतीक है। तिरंगे  की अहमियत देशवासी भली भाँती जानते है। तिरंगे की रक्षा के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जान की परवाह तक नहीं की। शहीद भगत सिंह , राजगुरु और चंद्रशेखर आज़ाद इत्यादि कई क्रांतिकारियों ने देश के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी थी।

क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग का प्रतीक है यह तिरंगा। तिरंगे में तीन रंग होते है केसरिया , सफ़ेद और हरा रंग। ध्वज का जो डिज़ाइन है वह पिंगली वैंकय्या द्वारा किया गया था।एक स्वतंत्र गणराज्य को हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा परिभाषित करता है। २२ जुलाई सन २०२२ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सम्बोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के विषय में बताया।कई तरह के कार्यक्रम स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव ने आरम्भ किया।इस अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों की देख रख गृह मंत्री अमित शाह कर रहे थे। वह सभी गतिविधियों का ध्यान रख रहे थे।

निष्कर्ष

हर तिरंगा अभियान को सफलतापूर्वक तरीके से  अंजाम दिया गया।  प्रधान मंत्री जी ने देशवासियों से इसे सफल बनाने की विनती की थी। सभी ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देश ने स्वतंत्रता प्राप्त करने के पश्चात तरक्की की है। हर क्षेत्र में चाहे वह विज्ञान हो या तकनीकी  जमकर प्रगति की है।  देशवासियों के लिए यह शुभ समय है कि वह देश की स्वाधीनता के ७५ वर्षो का जश्न मनाये।हर घर तिरंगा अभियान एक बेहतरीन कोशिश है जो सभी नागरिको को अपने देश के साथ मन से जोड़ती है। जिस भी देशवासी ने इस अभियान में हिस्सा लिया , उन्हें अपने देश पर गर्व होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top