नेशनल स्पोर्ट्स डे पर निबंध

Rate this post

देश में हर साल नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। यह नेशनल स्पोर्ट्स डे 19 अगस्त को मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी देशभर में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाएगा। दरअसल, नेशनल स्पोर्ट्स डे हॉकी के लीजेंड मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इसलिए आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको मेजर ध्यानचंद तथा नेशनल स्पोर्ट्स डे विषय पर निबंध प्रस्तुत करने वाले हैं।

तो आइए जानते हैं नेशनल स्पोर्ट्स डे पर निबंध…..

प्रस्तावना

देशभर में 19 अगस्त के दिन नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। यह राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर कहलाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 19 अगस्त 1950 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। यह खेल इतिहास के सबसे बड़े महान खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। साथ ही मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को मनाया जाता है।

मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय

मेजर ध्यान चंद भारत के अब तक के सबसे महान फील्ड हॉकी खिलाड़ी रहे थे। यह एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपनी हॉकी की स्टिक से सभी को अपना दीवाना बना दिया था। साथ ही “हॉकी का जादूगर” कहलाने की उपाधि को प्राप्त किया। 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद में ब्रिटिश भारतीय सेना में एक सैनिक – शारदा सिंह और समेश्वर सिंह के घर जन्मे ध्यान सिंह बहुत कम उम्र में ही हॉकी की ओर आकर्षित हो गए थे। अपने पिता की तरह, उन्होंने भी 16 साल की उम्र में सेना में भर्ती ले ली थी। साथ ही वहां अपना पसंदीदा खेल हॉकी खेलना जारी रखा।

मेजर ध्यानचंद का खेल जीवन

मेजर ध्यानचंद को 1922 और 1926 के बीच विभिन्न सेना हॉकी प्रतियोगिताओं और रेजिमेंटल खेलों को खेलते देखा गया। रैंकों के माध्यम से ध्यानचंद की प्रगति ने उन्हें 1926 में न्यूजीलैंड के दौरे के लिए भारतीय सेना की टीम बना दिया। भारतीय पक्ष न्यूजीलैंड में उन्होंने 18 मैच जीते, दो ड्रॉ किए और दौरे के दौरान सिर्फ एक ही टाई हारे।

भारत के प्रदर्शन की कई लोगों ने सराहना की और ध्यानचंद ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट पर अपने शो के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त की। मेजर ध्यानचंद की हॉकी करियर में 400 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके थे। उनके नाम तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं। मेजर ध्यानचंद एक महान हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने पूरे करियर में लगभग 1000 गोल किए थे।

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य

देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य खेल और खेल की भावना को जागृत करना है। आज के समाज में खेल क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के दिन यह राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान दिया जाता है। भारत के राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से नवाजा जाता है। खेल जगत से संबंधित युवाओं को रोजगार दिया जाता है और उन्हें खेलने की प्रशंसा भी जाती है।

निष्कर्ष

वर्तमान समय में हमारे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जब कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ओर से बेहतर प्रदर्शन करता है। तब उस खिलाड़ी के साथ-साथ भारत का नाम भी शिखर पर आता है। ऐसे में उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही मेजर ध्यानचंद ने खेल जगत में जो योगदान दिया है उसको स्मरण करने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

Leave a Comment