मेरा सपना पर निबंध

1/5 - (1 vote)

प्रस्तावना सपना हर इंसान देखता है। हर किसी के अपने सपने होते है। किसी के बड़े सपने होते है तो किसी के छोटे। कोई किसी से मोहित होकर भी उसे पाने के सपने देखता  है।    जब हम किसी लक्ष्य  को पाना चाहते है तो उसे अपना सपना बना लेते है। लोग  अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते है।   मनुष्य की चाहत और उसकी मन की इच्छा ही उसके सपने होते है।

यहां सपने का मतलब वह नहीं है जो हम रात को सोने के बाद देखते है। मगर यहां सपने का अर्थ कुछ और है।  यहां सपने का अर्थ है कुछ कर दिखाने की चाहत , कुछ बनने का जज्बा। जब हम छोटे होते है तो हमे जो बड़े सीखाते है वह हम सीखते है।  खेल खेल में जीवन व्यतीत होता है। जैसे जैसे हम बड़े होने लगते है , हमारी  उम्मीदें सपनो का रूप धारण कर लेती है।  जब हम असली जीवन जीते है तो हम कुछ अपने जीवन में बनना चाहते है और इसलिए सपने देखते है।

हर कोई अपने जीवन में  सफलता पाना चाहता है।  किसी का सपना होता है कि वह डॉक्टर बने , कोई इंजीनियर तो कोई शिक्षक , कोई नेता इत्यादि बनना चाहता है।  सभी को अपने सपने पूरे करने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। जब मनुष्य सही दिशा में मेहनत करता है तो उसे अपना लक्ष्य ज़रूर मिलता है।

 यहां सपने का अर्थ है जो हम अपने जीवन में पाना चाहते है।  वक़्त के साथ साथ सपने भी बड़े हो जाते है और उसको पाने की चाह भी बढ़ती रहती है। यहां लोग सपने बंद आँखों से नहीं बल्कि खुली आँखों से देखते है।

अभिभावकों को अपने बच्चो को सीखाना चाहिए कि उन्हें सपने देखने चाहिए।  सपनो को पूरा करने के लिए उन्हें मेहनत करनी होगी।  कई बार मुश्किलें आएगी लेकिन उनके सामने हार नहीं माननी है।

आम तौर पर लोग बचपन से किसी भी चीज़ या व्यक्ति से आकर्षित हो जाते है और उनके जैसा बनने के लिए सपने देखने लगते है। लोगो के जीने का जरिया सपना बन जाता है। हम सब सपने बुनने लगते है तो उसे पाने की चाह और बढ़ जाती है।अगर व्यक्ति दृढ संकल्प ले कि उसे सपने पूरे करने है तो वह निश्चित तौर पर सपने पूरे करेगा।व्यक्ति दृढ संकल्प के द्वारा सही दिशा का चयन करता है जिससे उसका मकसद पूरा हो सके।

जो जीवन में कुछ कर दिखाना चाहता है , उसे कोई भी कठिनाई रोक नहीं सकती ।यदि किसी को अपने सपने को हकीकत में बदलना है , उसे अपने सपने पर विश्वास होना चाहिए।बच्चो के सपनो के बारे में अक्सर बड़ो को पूछते हुए देखा गया है। लोग पूछते है उसके सपने क्या है , वह बड़े होकर क्या बनना चाहते है।ऐसा इसलिए करते है ताकि उन्हें अपने बच्चो के सपनो के विषय में पता चल सके। बच्चे अपने लक्ष्य के बारे में गंभीर हो जाते है और उसे पाने की चाहत रखते है।

मनुष्य अपने बचपन से ही अपना सपना तय कर लेते है और सपने को पूरा करने के लिए अपनी जान लगा देते है। सपनो को पूरा करने के लिए अच्छी प्लानिंग होनी चाहिए। एक अच्छी योजना बनाने से सपनो को सही दिशा मिल सकती है।

मेरा सपना है कि मैं एक डॉक्टर बनूँ। डॉक्टर बनकर ज़रूरत मंदो का इलाज़ कर सकूँ। ज़रूरतमंदो को निशुल्क चिकित्सा प्रदान कर  सकूँ। अस्पताल में रोगियों का सही इलाज़ कर सकूँ। डॉक्टर बनना मेरा सपना है।  डॉक्टर बनने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी।सपने को पूरा करने के लिए एक अच्छी योजना का ज़रूरी है। उसके लिए समय देना आवश्यक है।  मुश्किलों से घबराकर सपनो को छोड़ नहीं देना चाहिए।

जब कोई दिल से सपना देखता है और उसके मन में कोई घबराहट नहीं होती है। उसका सपना सच ज़रूर होता है। अपने आप पर हमेशा विश्वास होना चाहिए।  यह नहीं सोचना चाहिए कि यह तो बस ख्वाब है। अगर ख्वाब को सच करने की किसी में भी ताकत है तो वह सच अवश्य होता है।

निष्कर्ष

सपनो को हासिल करने के लिए अपनी कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए। अपने    सपने को   सच   करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी । अड़चने जीवन का हिस्सा है।  उसे   बिना घबराएं पार करना चाहिए। कभी कभी लक्ष्य के समक्ष जब अतिरिक्त बाधा आ जाती है तो कुछ लोग हार मान लेते है।  यह उचित नहीं है। अपने प्रेरणा को किसी भी हालत में कम नहीं होने देना चाहिए।  हमेशा स्वंग का आत्मविश्वास बढ़ाते रहना चाहिए ताकि अपने सपने को पूरा कर सके।  हमेशा सकारात्मक विचारो के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।  निश्चित तौर पर मंजिल कदम चूमेगी।

Leave a Comment