फुटबॉल पर निबंध

Rate this post

फुटबॉल पर निबंध
Football par Nibandh

मेरा प्रिय खेल फुटबॉल पर निबंध

हम हमारे दैनिक जीवन के कार्यो में उलझ कर इतने व्यस्त हो जाते है की हम अपने स्वास्थ को नजरअंदाज करने लगते है। इससे हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अपने स्वास्थ और सेहत तो कायम रखने के लिए हमे कोई भी खेल को नियमित रूप से खेलना चाहिए। फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो काफी मनोरंजक और स्वास्थ के लिए लाभदायक है। यह दुनिया में करीब 200 देशो में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है और नियमित रूप से खेला जाता है। अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, इंग्लैंड, रूस, कोलंबिया, पेरू, उरूग्वे, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, मोरक्को, नाइजीरिया, सेनेगल, कोस्टा रिका जैसे देशों में फुटबॉल बहुत लोकप्रिय खेल है। सारे खेल में से फुटबॉल का लोकप्रियता सबसे अधिक है। 

फुटबॉल खेल का इतिहास:

फुटबॉल खेल का इतिहास  बहुत पुरानी है और फुटबॉल संस्थान फीफा के अनुसार खेल की उत्पत्ति चाइना में हुई थी। 19वीं शताब्दी के मध्य तक इंग्लैंड की पब्लिक स्कूलों में इस खेल को खेला जाने लगा था। सबसे पहले इस खेल के रूल कैंब्रिज विश्वविद्यालय में तैयार किए गए थे। इस नियम बनाने की प्रणाली में फुटबॉल संस्थान भी शामिल थी, आधुनिक फुटबॉल के नियम इंग्लैंड में द फुटबॉल एसोसिएशन (फुटबॉल संघ) के द्वारा बनाई गई थी। 1863 में बने लॉज़ ऑफ द गेम (खेल के कानून) के आधार पर ही आज फुटबॉल खेल खेला जाता है। फुटबॉल खेल को लोकप्रिय करने के लिए फेडरेशन इंटरनेशनल द फुटबॉल असोसिएशन (फीफा), अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था का गठन 1904 में किया गया था। 

फुटबॉल खेल के नियम:

फुटबॉल का खेल एक बड़े चौकोर मैदान में खेला जाता है। इसमें खिलाड़ियों का २ दल एक दूसरे से प्रतिद्वंद्धिता करते है। हर एक दल में आमतौर पर 11-11 शामिल होते है। मैदान के बीच में एक रेखा खीचकर मैदान के  दो भाग कर दिए जाते है। प्रत्येक दल को अपने सामने वाले विपक्ष के भाग में गोल करना होता है। एक दल गोल करने का प्रयत्न करता हैं और दूसरा उसे गोल करने से रोकता है। एक खिलाड़ी गोल के निकट रहता हैं। उसका कार्य केवल गोल की रक्षा करना होता हैं जिसे गोल रक्षक कहते है। इन दोनों टीमों में एक गोल कीपर, एक बांया आउट, एक दांया आउट, हाफ बैक और चार बैक, दो सेंटर फॉरवर्ड होते है। फुटबॉल को पैरो के साहारे धकेलकर ले जाकर, विरुद्ध टीम के गोल पोस्ट तक ले जाना होता है। अगर आप गोल करने में सफल होते है, तब आपकी टीम को पॉइंट मिलता है।

गोल के अन्य खिलाड़ी अपने – अपने स्थान से गेंद को अंदर आने से रोकते हैं और दूसरे विपक्ष के खिलाड़ी  फुटबॉल  को गोल में ले जाने का प्रयत्न करते है। खेल का एक संचालक और निर्णायक होता है जिसे रेफरी कहा जाता है। सभी खिलाड़ियों को रेफरी द्वारा लिए गए निर्णयों को मानना आवश्यक होता है। रेफरी खेल को आरम्भ करता हैं और गलती करने वाले खिलाड़ी को टोकता व हार-जीत का निर्णय करता हैं। सारे कार्य उसकी सीटी के संकेत पर होते है। यह 90 मिनट लम्बा खेल है, जो 45-45 मिनट के दो भागों में खेला जाता है।

भारत में फुटबॉल का महत्व:

यह भारत में विशेषरुप से पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय खेल है। उत्तेजित फुटबॉल खिलाड़ी फुटबॉल मैच को जीतने के लिए अपने भरपूर प्रयास करते हैं। लोगों फुटबॉल मैच को देखने और खेलने के लिए उत्साहित रहते है। एक फुटबॉल मैच आस पास के क्षेत्रों से उत्सुक दर्शकों की भारी भीड़ को आकर्षित करता है। यह एक टीम में खेला जाने वाला खेल है जो सभी खिलाड़ियों को टीम भावना सिखाती  है।

फुटबॉल खेल का लाभ:

यह खेल खिलाड़ियों को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक रुप से स्वस्थ और मजबूत और सक्षम बनाता है। फुटबॉल का खेल एक उच्च स्तर का शारीरिक व्यायाम है। यह आमतौर पर, स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए खेला जाता है। यह खेल विद्यार्थियों के कौशल, एकाग्रता स्तर और स्मरण शक्ति को सुधारने में मदद करता है। यह मनोरंजन का महान स्रोत है, जो शरीर और मन को तरोताजा कर देता  है। यह व्यक्ति को दैनिक जीवन की सामान्य समस्याओं का सामना करने में मदद करता है। इसे खेलने से टीम भावना का विकास होता है। फुटबॉल खेलने से बच्चो का शारीरिक विकास होता है। इस खेल से पूरे शरीर में रक्त संचार होता है और पाचन शक्ति में मदद मिलती है। इससे बच्चो में एकाग्रता बढ़ती है। ऐसा खेल शरीर को समग्र रूप से स्वस्थ्य रखता है।

निष्कर्ष:

यह एक प्रतियोगी खेल होता है जो मनोरंजन और आनंद के लिए खेला जाता है। यह बहुत तरीकों से खिलाड़ियों को शारीरिक लाभ प्रदान करता है क्योंकि, यह सबसे अच्छा व्यायाम होता है। यह बहुत ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण खेल होता है, जो सभी के द्वारा विशेषरुप से बच्चों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। यह टीम वाला खेल है, जिसमें दोनों टीमों का लक्ष्य अपनी विरोधी टीम के खिलाफ अधिकतम गोल करना होता है और अन्त में वही टीम विजेता होती है जो मैच के आखिर में अधिकतम गोल करती  है।

#सम्बंधित:- Hindi Essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध। 

Leave a Comment