आम पर निबंध

Rate this post

आज हम आपके लिए आपके लिए आम पर निबंध लेकर आए हैं। इस निबंध के जरिए हम आपको यह जानकारी देने वाले हैं, आम के फल से क्या फायदा होता है और साथ ही इस फल की अन्य विशेषताओं के विषय में निबंध के जरिए जानकारी प्राप्त होगी।

आइए जानते हैं आम पर निबंध…

प्रस्तावना

आम एक राष्ट्रीय फल है। फलों का राजा कहलाने वाला आम अधिकतर हर व्यक्ति को पसंद होता है। रसीले फलों की श्रेणी में आने वाले आम का स्वाद मीठा होता है। यह फल बच्चों को अधिकतर पसंद होता है। आम के फल का आनंद हम गर्मियों के मौसम में लेते हैं। साल भर में आम की पकने का इंतजार हर किसी को होता है।

आम की विशेषताएं

आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह एक ऐसा फल है, जो कि अत्यंत मीठा व रसीला होता है। आम का फल कई आकार में होता है। आम का फल आम के पेड़ पर लगता है। आम के पेड़ पर पहले कच्ची अमिया आती है फिर वही पककर रसीली आम बन जाते हैं। व्यापारी आम के फलों का व्यापार करते हैं। लोग बड़े चाव से आम के स्वाद का आनंद लेते हैं।

आम के फल का महत्व

गर्मियों के मौसम में आने वाला फल आम, विभिन्न कामों में आता है। आप आम का मुरब्बा बना सकते हैं, आम का अचार बना सकते हैं, अत्यंत गर्मी में लोग आम का रस पीते हैं। आम की स्मूदी बनाई जाती है, आम से आइसक्रीम भी बनाई जाती है। आम में कई विटामिन जैसे vitamin A, vitamin b, Vitamin C पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए लाभकारी होते हैं। आम की पत्तियों का भी विशेष महत्व होता है। आम की पत्तियों से मालाएं भी तैयार की जाती है। इसके साथ ही आम की लकड़ी धार्मिक रूप से भी प्रयोग किया जाता है और साथ ही है अग्नि जलाने के लिए भी प्रयुक्त होती है।

आम का व्यापार

आम का सीजन शुरू होते ही व्यापारियों की दशा भी सुधरने लगती है। छोटी फेरी वाले व्यापारी अपनी बाग बगीचों से आम के फलों को तोड़कर शहर में आम बेचने जाते हैं। जिससे उनकी आजीविका में सुधार होता है। इसी प्रकार बड़ी-बड़ी कंपनियां आम के जूस और आइसक्रीम बनाती हैं। हालांकि हमारे सेहत के लिए हानिकारक नहीं है लेकिन कुछ ऐसी कंपनियां जो केमिकल के साथ आम के प्रोडक्ट्स तैयार करती हैं, हमारी सेहत के लिए निश्चित रूप से नुकसानदायक होते हैं। पृथ्वी पर एकमात्र भारत में आम की पैदावार सर्वाधिक है। इसके साथ ही भारत में 60% सर्वाधिक आम का उत्पादन किया जाता है। भारत में पैदा होने वाले आमों को विदेशों में निर्यात भी किया जाता है।

निष्कर्ष

शुद्ध फलों की श्रेणी में आने वाला आम धार्मिक पूजा प्रतिष्ठानों में भी चढ़ाया जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक को पसंद आने वाला आम सबके मुख में रस भर देता है। आम के विभिन्न गुणों के कारण इसे फलों का राजा कहा जाता है।

Leave a Comment