यातायात के साधन पर निबंध

4.2/5 - (19 votes)

प्रस्तावना: यातायात के कई साधन हमारे दैनिक जीवन में मौजूद है जिसने हमारे जीवन को आसान बना दिया है। यातायात का मतलब है परिवहन सेवा। मनुष्य की यात्रा को यातायात के साधनो ने सरल बना दिया है। यातायात के कई प्रकार के साधन है जैसे हवाई जहाज , पानी की जहाज  , बस , रिक्शा,  ट्रक , कार , ऑटो, रेल , मेट्रो रेल  इत्यादि। पहले के ज़माने में मनुष्य को यात्रा करने से पहले सोचना पड़ता था।  तब परिवहन की इतनी सुविधा मौजूद नहीं है। पहले यातायात के इतने विविध साधन उपलब्ध नहीं थे।  तब एक जगह से दूसरे जगह तक पहुँचने में कुछ दिन अथवा महीने लग जाते थे।  मनुष्य ने समय के साथ -साथ उन्नति की और आविष्कार भी किये।

यातायात  के साधनो की वजह से यात्रा करना सुलभ और सरल  हो गया है।  अक्सर लोग थोड़े दूर तक  यात्रा करने के लिए ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल करते है। ऑटो रिक्शा मीटर पर जाने से थोड़ा सस्ता पड़ता है।  बस के बैगर तो सड़क पर आम लोगो की यात्रा मुश्किल है।  आये दिन मध्यम वर्गीय इंसान बसों में यात्रा करना पसंद करते है। आजकल लोगो को अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने के लिए परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।  तेज़ गति से लोग झटपट अपने निर्धारित स्थानों तक पहुँच जाते है। आजकल लोग अपने बजट और दूरी  के अनुसार , किसी भी यातायात के साधन का उपयोग कर सकते है।

आजकल मोबाइल फ़ोन पर ओला , उबेर जैसे एप्प उपलब्ध है। इन एप्पस की सहायता से लोग आसानी से मोबाइल की मदद से सफर तय करते है।  सही समय पर लोगो के बुकिंग के अनुसार गाड़ी वहां पहुँच जाती है और लोगो को उनके जगहों पर पहुंचा देती है। यातायात के साधनो को बुक करने के लिए  मोबाइल पर सिर्फ एक क्लिक की देरी है। तेज़ी से औद्योगीकरण के कारण , परिवहन के सुविधाओं की मांग बढ़ती चली जा रही है। यातायात के साधनो की वजह से सड़सरलको को लंबा और चौड़ा किया जा रहा है।  इसके चलते कई जगहों पर वृक्ष निरंतर काटे जा जा रहे है।  इसका बुरा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। अभी सरकार परिवहन के साधनो पर अधिक खर्चा कर रही है। 

कई ब्रांड के नए मॉडल कार , बाइक इत्यादि के मॉडल उपलब्ध है। शौक़ीन   लोग उन्हें खरीद भी रहे है। सड़क पर वाहन में चढ़ते हुए लोगो को सावधानी बरतनी चाहिए। आये दिन हरबड़ी के चक्कर , सड़क दुर्घटनाएं होती है।  सावधानी और सतर्कता सड़क पर लोगो को रखनी चाहिए। वाहन चालक और यात्रियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

यातायात के साधन  कई प्रकार के होते है |जलमार्ग यातायात जिसमे जल यानी नदी या समुद्र पर वाहन चलते है | बड़े बड़े पानी के जहाज समुन्दर पर तैरते हुए एक देश से दूसरे देश जाते है | जलमार्ग का उपयोग अधिकतर व्यापार के लिए किया जाता है | नदियों पर कश्ती या छोटे छोटे नाव भी सामान और लोगो को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाते है |

थल यातायात जानी धरती और जमीन पर चलता हुआ वाहन | सबसे अधिक लोग इसी यातायात का उपयोग करते है | थल यातायात में लोगो को अपने बजट के अनुसार वाहन मिल जाते है जैसे बस , टैक्सी  कार , ऑटो , और रिक्शा | इस प्रकार के  यातायात में लोग कम या ज़्यादा दूरी  के अनुसार वाहन का चुनाव करते है | हवाई यातायात में लोग कम समय में जल्दी पहुँच सकते है।  हवाई जहाज में यात्रा करते समय कुछ विशेष नियमो का पालन करना पड़ता है। हवाई यातायात बाकी यातायात की तुलना में काफी अधिक महंगा होता है।

रेल यातायात का इस्तेमाल सभी देशवासी करना पसंद करते है। लोग सामान लेकर रेल में आसानी से सफर करते है। रेल से यात्रा करना लोगो के लिए आसान पड़ता है। रेल से यात्रा करना सस्ता पड़ता है।

मेट्रो रेल यानी भूमिगत रेल ने लोगो की परेशानियों को जैसे दूर कर दिया है। मेट्रो रेल ने लाखो लोगो की मुश्किलों को हल कर दिया है। मेट्रो रेल में लोग आसानी से कम समय में अपना निर्धारित स्थान पर पहुँच जाते है। मेट्रो रेल की वजह से सड़क पर ट्रैफिक कम हो गया है। औद्योगीकरण और तकनीकी, उन्नति ने यातायात की सुविधा को अंतरिक्ष तक पहुंचा दिया है। आज मनुष्य ने चाँद पर जाने के लिए राकेट तक का आविष्कार कर लिया है। परिवहन के नियमो को मानकर हमे गाड़ी और इत्यादि यातायात के साधनो को चलाना चाहिए। यातायात के नियमो का उलंघन करने से कड़ी सजा मिलती है अथवा जुर्माना भरना पड़ता है।

अतिरिक्त यातायात के साधनो के इस्तेमाल की वजह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।  वायु प्रदूषण के कारण लोगो के मस्तिष्क और फेफड़ो पर भी असर पड़ रहा है। इससे कई प्रकार की बीमारियां हो रही है। इसलिए इसका ध्यान रखना भी ज़रूरी है। पर्यावरण पर यातायात का बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिसके चलते ग्लोबल वार्मिंग , सुनामी और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं उत्पन्न हो रही है। यातायात के साथ , पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी ज़रूरी है।

निष्कर्ष

यातायात के साधनो ने हमारे जिन्दगी को आसान बना दिया है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमे पर्यावरण के अनुकूल यातायात के साधनो का उपयोग करना चाहिए। प्रगति के नाम पर हमे पर्यावरण का सर्वनाश नहीं करना चाहिए।  सीमित और नियंत्रित तौर पर यातायात के साधनो का इस्तेमाल करना आवश्यक है।

Leave a Comment