विज्ञान के चमत्कार पर निबंध, लेख

Rate this post

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध- विज्ञान के महत्त्व पर निबंध

प्रस्तावना: विज्ञान ने हमारी ज़िन्दगी को सरल , सुविधाजनक, और आरामदायक बना दिया है।  हम अपने दैनिक जीवन में जो भी उपकरणों का उपयोग करते है , वह विज्ञान की देन है। वैज्ञानिको ने अनगिनत आविष्कार किये है जिसकी वजह से हमारी कई मुश्किलें आसान हो गयी है। आज का समय  और युग दोनों पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी  का ही कब्ज़ा है। मनुष्य विज्ञान पर ही अपने ज़्यादातर कार्यो के लिए आश्रित है। विज्ञान ने मानव जाति को कई चीज़ें उपहार में दिए है। विज्ञान के अलग अलग  भाग है , भौतिक विज्ञान , रासायनिक विज्ञान और जीव विज्ञान इत्यादि कई शाखाएं है। विद्यार्थी अपने पसंद के मुताबिक विज्ञान की इन शाखाओ से संबंधित पढ़ाई करते है।  वैज्ञानिक सालों परिश्रम करते है ताकि हम एक अच्छी और आधुनिक जीवन जी सके।

विज्ञान की सबसे महत्वपूर्ण खोज है बिजली।  बिजली से अनिगिनत उपकरण चलते है।  गर्मी लगी तो फैन, एयर कूलर  और ऐसी चालू कर देते है। सर्दी में अपने आपको गर्म रखने के लिए रूम हीटर का उपयोग लोग  करते है।  आजकल हमे हाथ से कपड़े धोने की आवश्यकता नहीं  है। कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन और कपड़े आयरन करने के लिए कपड़े की प्रेस का इस्तेमाल किया जाता है। भोजन सामग्रियों , फल , सब्ज़ी इत्यादि  को ठंडा  और ताज़ा रखने के लिए रेफ्रीजिरेटर की ज़रूरत पड़ती है। बल्ब , टूब लाइट इत्यादि चीज़ें बिजली से चलती है। बिजली का बल्ब का अविष्कार थॉमस अल्बर्ट एडिसन ने किया था । उसी प्रकार रोजमर्रा की इन सारे मशीनों का अविष्कार भी वैज्ञानिको ने किया है।

विज्ञान ने हमारी यात्रा को सरल और सुविधाजनक बना दिया है।  पहले एक स्थान से दूसरे स्थान या एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुँचने में कई दिन और महीने लग जाते थे। आज यातायात के कई साधन उपलब्ध है।  बस , ऑटो , रिक्शा , रेल और हवाई जहाज का इस्तेमाल करके लोग एक स्थान से दूसरे स्थान अपने सहूलियत के अनुसार पहुँच सकते है। विज्ञान ने सड़क , रेल इत्यादि सभी मार्गो के यात्रा को मनुष्य के लिए सरल और सुगम बना दिया है। आजकल हर मनुष्य के पास यात्रा करने के लिए कार ,स्कूटर मौजूद है। दूरी कम है या ज़्यादा इसके आधार पर लोग साधनो का चयन करके यात्रा करते है।

विज्ञान ने मनोरंजन के काफी उपकरण प्रदान किये है जैसे टेलीविज़न , रेडियो, मोबाइल , ब्लूटूथ स्पीकर इत्यादि।  टेलीविज़न सबसे ज़्यादा देखने वाला यन्त्र है।  आम तौर पर अधिकतर लोग फिल्में , सीरियल और गाने देखने के लिए लोग टेलीविज़न का उपयोग करते है।  दूरदर्शन के बिना कोई भी एक दिन नहीं गुजार सकता है। टेलीविज़न पर आजकल हज़ारो चैनल उपलब्ध है जिसे बच्चे और बड़े अपने पसंद के अनुसार देख सकते है।

रेडियो भी एक लोकप्रिय संचार माध्यम है जिस पर हम विभिन्न तरह के गाने और कार्यक्रम सुन सकते है।  पुराने और नए गानो का आनंद के लिए आज भी लोग गाड़ी और घरो में रेडियो सुनते है। मोबाइल विज्ञान का सबसे प्रसिद्ध आविष्कार है।  इस पर सिर्फ हम बात ही नहीं बल्कि सन्देश भेजने से लेकर वीडियो कॉल भी कर सकते है।

मोबाइल पर हम फिल्में , मनोरंजन से भरे वीडियो देख और सुन सकते है।  मोबाइल पर हम गाने सुनने से लेकर मेल भेजने और सोशल मीडिया चैट इत्यादि चीज़ें  कर सकते है। मोबाइल पर विभिन्न शॉपिंग ऐप्स द्वारा चीज़ों की खरीदारी कर सकते है और बिजली , मोबाइल का बिल भी घर बैठे ही फ़ोन द्वारा चूका सकते है।  इन सब गतिविधियों के लिए हमे लम्बी कतारों में खड़े रहने की ज़रूरत नहीं है। मोबाइल के बिना लोग अपने जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते है।  आजकल हर इंसान के पास अपना मोबाइल फ़ोन है।

कृषि क्षेत्र में विज्ञान ने आधुनिक तकनीकों को भेंट किया है।  इन तकनीकों और उर्वरको के सहारे फसलों का ज़्यादा उत्पादन होता है।  इससे कृषको को फायदा पहुंचा है। ट्रेक्टर और कई सारे उपकरणों का आविष्कार किया गया है ताकि फसलों की गुणवत्ता अच्छी हो |

रसोई घर में  भी विज्ञान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। रसोई घर में विभिन्न मसालों को पीसने के लिए मिक्सर ग्राइंडर है। रसोई घर में सब्ज़ी काटने से लेकर तकरीबन हर कार्य के लिए मशीने उपलब्ध है। प्राकृतिक आपदाओं के बारें में जानने के लिए विज्ञान ने कई अदभुत और अनोखे आविष्कार किये है। इन विशेष यंत्रो की मदद से सभी स्थानों को सचेत किया जाता है और ज़रूरी सूचनाएं दी जाती है। भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए सिस्मोग्राफ का इस्तेमाल किया जाता है। विज्ञान ने असंभव चीज़ों को संभव कर दिया है।

 आज कल लोग गर्मियों में वातानुकूलित यन्त्र यानी एयर कंडीशनर के बिना रह नहीं सकते है। गाड़ी , घर , दफ्तर , सिनेमा घर और शॉपिंग मॉल में एयर कंडीशनर होता है। इससे बिजली का बिल ज़्यादा आता है  मगर लोग गर्मियों में ऐसी का इस्तेमाल ज़रूर करते है।

चिकित्सा क्षेत्र में कई तरह के मशीन आ गए है।  इन मशीनों की वजह से मरीज़ो का अच्छा और सठिक इलाज़ होता है। एक्स रे मशीन से लेकर सीटी स्कैन , ब्लड प्रेशर मापने वाला उपकरण इत्यादि मशीने विज्ञान की देन है। विज्ञान ने ना केवल उम्दा मशीनों का आविष्कार किया है बल्कि मरीज़ो को भयानक बीमारियों से बचाने के लिए भी दवाईयों का निर्माण भी किया है।  इसका श्रेय वैज्ञानिको को जाता है। वह दिन रात परिश्रम करते है ताकि लोगो का भला कर सके। लोग अपना चेहरा और शरीर के किसी भी हिस्से को सुन्दर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते है।  आज विज्ञान ने इतनी उन्नति की है जिसके कारण मरीज़ मौत के मुंह से बाहर निकल आता है।

विज्ञान ने इतने महान चमत्कार किये है और आज से बहुत समय पहले ही  वह अंतरिक्ष तक पहुँच गया है। आज मनुष्य चाँद तक पहुँच गया है।  शिक्षा क्षेत्र में विज्ञान ने कंप्यूटर , लैपटॉप , प्रिटिंग मशीन जैसे उपकरणों की खोज की है।  इससे विद्यार्थियों को काफी फायदा पहुंचा है और शिक्षा ग्रहण करना आसान हो गया है ।

निष्कर्ष

विज्ञान की वजह से ज़िन्दगी बड़ी सरल हो गयी है। फैक्ट्री का काम हो चाहे , शिक्षा या चिकित्सा विज्ञान ने प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दिया है।  ऐसा एक भी दिन नहीं है जिस दिन हम इन उपकरणों का उपयोग ना करते हो।  आम तौर पर ज़्यादातर यन्त्र बिजली से चलती है।  बिजली विज्ञान का सबसे अधिक महत्वपूर्ण  खोज है।  विज्ञान का उपयोग मनुष्य को सही राह पर करना चाहिए तब यह चमत्कार है वरना यह अभिशाप भी बन सकता है।  सकारात्मक सोच के साथ ऐसे ही मनुष्य को विज्ञान जैसे शक्ति का सही दिशा में इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आगे चलकर उसे पछताना ना पड़े।

Leave a Comment