सोशल मीडिया के फायदे-नुकसान पर निबंध

3.7/5 - (4 votes)

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर निबंध |
Social media ke fayde aur nuksan par nibandh

सोशल मीडिया सम्पर्क करने का एक बेहतरीन जरिया है।  यह इंटरनेट के द्वारा संभव हो पाया है। सोशल मीडिया ने हमारे जीवन को सरल बनाने के संग बेहतर  बना दिया है। सोशल मीडिया के कई सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव है। सोशल मीडिया के बिना युवा एक दिन भी नहीं बिता सकते है।  यह लोगो के  जीवन  का एक अहम हिस्सा बन गया है। डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया ने पूरे विश्व में एक नया मुकाम हासिल किया है।

सोशल मीडिया के फायदे

सोशल मीडिया साईट जैसे   व्हाट्सप्प चैट द्वारा हम अलग अलग लोगो से कभी  भी बात कर सकते है। वाहट्सएप्प द्वारा हम ना केवल मैसेज , बल्कि वॉइस कॉल और वीडियो कॉल कर सकते है। इस चैट के द्वारा आप विभिन्न लोगो जैसे मित्रो , रिश्तेदारों और ग्राहकों से जुड़ सकते है। फेसबुक जैसे सोशल मीडिया वेबसाइट के माध्यम से  कई प्रकार के व्यवसाय कर सकते है।  अपने व्यवसाय को प्रमोट करने के लिए फेसबुक पेज का निर्माण कर सकते है।  इससे आप ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों से सम्पर्क साध सकते है। आप अपने व्यवसाय से संबंधित जानकारी फेसबुक द्वारा साझा  कर सकते है। सोशल मीडिया ने लोगो के दिलो की दूरी सही माईनो में मिटा दी है। लोग दूर होकर भी पास आ  गए  है।   सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म से लोग त्योहारों के सन्देश और मुबारक बात दुनिया के किसी भी कोने से भेज सकते है। चुटकियों में वह सन्देश दोस्तों और रिश्तेदारों तक पहुँच जाता है।

सोशल मीडिया वेबसाइट लिंक्डइन , रोजगार की एक नयी वेबसाइट है।  इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति अपना नौकरी संबंधित प्रोफाइल बना सकता है। इस प्रकार के वेबसाइट का उपयोग  करके  कई लोगो ने नौकरी प्राप्त की है। ट्वीटर एक ऐसा माध्यम है जहाँ आम लोगो से लेकर बड़ी बड़ी हस्तियां अपने राय रखते है।  सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा के लिए सोशल मीडिया  एक महान उपकरण है।   सोशल मीडिया का उपयोग करके छात्र  विभिन्न विषयों पर खुद को शिक्षित कर सकते हैं। एक क्लिक करने पर सोशल मीडिया से संबंधित सारी जानकारी हासिल हो जाती है। सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी के लिए लाइव लेक्चर दिए जाते है।  आप भारत में बैठकर , अमरीका के लेक्चर सोशल मीडिया द्वारा सुन सकते है। सोशल मीडिया द्वारा कई प्रकार के विज्ञापन द्वारा वस्तुओं को प्रमोट किया जा सकता है , जिससे  व्यापारी ग्राहको तक पहुँच सकते है।

सोशल मीडिया द्वारा हम देश विदेश की सारी खबरें तुरंत जान सकते है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे यू टूब द्वारा आप अपने हुनर जैसे संगीत , नृत्य के वीडियोस बना सकते है और तुरंत अपलोड कर सकते है।  इससे आपका हुनर दुनिया के कोने कोने तक पहुँच पायेगा और आप रातो रात लोकप्रिय बन जाएंगे। आपको यू टूब पर अगर दस हज़ार से ज़्यादा व्यूज मिलते है , तो आप अपने  you tube channel  पर विज्ञापन के ज़रिये   घर बैठे पैसे कमा सकते है।

सोशल मीडिया के ज़रिये ऑनलाइन आप ग्राहकों को एकत्रित कर सकते है। नब्बे प्रतिशत से ऊपर व्यवसायियों ने स्वीकारा की सोशल मीडिया से उनके व्यापार को काफी बढ़ावा मिला है। सोशल मीडिया द्वारा ब्लोग्गर अपने वेबसाइट को प्रमोट कर रहे है जैसे फेसबुक , व्हाट्सप्प इत्यादि।  वहां से लोग उनके ब्लॉग को पढ़ने जाते है , जिससे उनके ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ता है। सोशल मीडिया  द्वारा लोग  घर बैठे विभिन्न आइडियाज लगा रहे है और उन्नति की राह पर चल पड़े है।

सोशल मीडिया के नुकसान

सोशल मीडिया द्वारा कुछ लोग आपके निजी डेटा की अवैध   रूप  से चोरी करते है।  यह एक अपराध की श्रेणी में आता है। सोशल मीडिया के कुछ हैकर्स आपके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर सकते है , जिसके ज़रिये वह आपके गोपनीय जानकारी को प्राप्त कर लेते है। इसलिए सोशल मीडिया पर लोगो को इस मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है।  आजकल युवाओ में सोशल मीडिया का क्रेज अत्यधिक बढ़ गया है। वह हर दिन सोशल मीडिया पर ज़रूरत से ज़्यादा समय गुजारते है , इससे उनके पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है।  स्कूल के बच्चो को भी सोशल मीडिया में ज़्यादा दिलचस्पी बढ़ गयी है जिसके कारण , वह दिन भर अपने मित्रो के साथ चैट करते हुए और अपनी तस्वीर अपलोड करते हुए नज़र आते है।

इस प्रकार के परिस्थिति में अभिभावकों को अपना कड़ा रुख अपनाने की ज़रूरत है।  ज़रूरत से अधिक अगर किसी भी चीज़ की आदत हो जाए तो उसे लत कहते है। यह कहना गलत ना होगा कि सोशल मीडिया की लत युवाओ में फैल गयी है। सोशल मीडिया पर आये दिन साइबर धोखे हो रहे है।  इस प्रकार की शिकायत लोगो को साइबर ब्यूरो में करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर लोगो के नंबर , पता और कार्यस्थल सब कुछ दिया रहता है।  इनका गलत उपयोग हो सकता है। सोशल मीडिया पर हमेशा गोपनीयता नहीं बनी रहती है। फेसबुक पर लोग अपने निजी प्रोफाइल पर तस्वीर डालते है।  कोई भी गुमनाम व्यक्ति गलत मनशा से आपके तस्वीर की चोरी कर सकता है और आप मुसीबत में पड़ सकते है।  इसलिए सावधानी बरतनी ज़रूरी है।

सोशल मीडिया पर टिपण्णी देते समय आपको सतर्क रहना चाहिए। कभी कभी लोगो की अजीब टिपण्णी की वजह से उन पर कानूनी करवाई हुयी है। जब बाल ठाकरे जो शिवसेना के अध्यक्ष है और उनका निधन हुआ था , तब फेसबुक पर मुंबई को दो दिनों तक बंद करने के लिए कहा गया था।  इस पर दो लड़कियों ने सोशल मीडिया पर इसके लिए सवाल पूछे थे और उन दो लड़कियों की गिरफ़्तारी हुयी थी और उन्हें चौदह दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसलिए फेसबुक पर अपनी राय रखने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए अन्यथा इसके नकारात्मक परिणाम हो सकते है।

लोगो को सिर्फ सोशल मीडिया पर ज़्यादा वक़्त नहीं गुजारना चाहिए बल्कि अपने खाली समय में दोस्तों और रिश्तेदारों के संग भी वक़्त बिताना चाहिए। इंटरनेट पर सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं है , बल्कि इंटरनेट ज्ञान का सागर है ।  लोगो को इंटरनेट से अन्य कई अनगिनत लाभ मिल सकते है।

निष्कर्ष

जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते है , उसी तरह के सोशल मीडिया के अपने फायदे और नुकसान है। सोशल मीडिया का सही और सीमित मात्रा में उपयोग करने से  लोगो की ज़िन्दगी बेहतर होगी। सोशल मीडिया जहाँ आपको मनोरंजन और पैसा कमाना का जरिया उपलब्ध करवाता है , उसी प्रकार  हैकिंग और वायरस का हमला , चोरी की संभावना को बढ़ावा देती है। सोशल मीडिया को मनुष्य ने बनाया है , सोशल मीडिया ने मनुष्य को नहीं।  कहने का अर्थ है , सोशल मीडिया का उपयोग करने के साथ , उसे काबू में रखना भी हमारा दायित्व है। सोशल मीडिया की प्रक्रिया और पद्धति को लोगो के लिए समझना आवश्यक है।  इसका अत्यधिक इस्तेमाल लोगो को परेशानी में डाल सकता है। इसलिए हम सोशल मीडिया पर सीमित मात्रा में सक्रीय रहना चाहिए। 

Leave a Comment