लीडरशिप पर निबंध

5/5 - (1 vote)

लीडरशिप पर निबंध | Hindi Essay on Leadership

प्रस्तावना: किसी भी गुट या समूह को आगे बढ़ाने के लिए एक नेता की आवश्यकता होती है। उसमे लीडरशिप के गुण का होना ज़रूरी है। एक अच्छा लीडर अपने समूह को सही रास्ता दिखाता है।  अपने समूह के हित में अच्छे कार्य करता है। एक अच्छे लीडर का फैसला उसके समूह या दल के लोग स्वीकार करते है।

अच्छी लीडरशिप या नेतृत्व की खासियत एक नेता में होना ज़रूरी है। अच्छा नेतृत्व एक समूह हो या देश दोनों को आगे लेकर जाता है।  किसी खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टीम को जीत हासिल होती है।  इसके साथ जीत का श्रेय उस  टीम के नेता को भी जाता है।  अच्छे नेतृत्व की वजह से लीडर टीम को जीत दिलाने में सफल हो पाता है।

लीड शब्द से लीडरशिप का निर्माण हुआ है। लीडरशिप के गुण एक व्यक्ति को ईमानदार , सत्यनिष्ठ और परिश्रमी बनाता है। सच्चा और अच्छा लीडर को अपने काम पर यकीन होना चाहिए। सुभाष चंद्र बोस , महात्मा गाँधी ने देश को स्वतंत्र करने के लिए अच्छा नेतृत्व किया था । अच्छे नेतृत्व की वजह से देश आज़ाद हो पाया था।

  धीरूभाई अम्बानी, रतन टाटा, बिड़ला आदि ने  व्यापार के  क्षेत्र में अच्छा नेतृत्व किया।  बिल गेट्स ने सॉफ्टवेयर क्षेत्र में अपने बेहतरीन नेतृत्व को साबित किया। धीरूभाई अम्बानी , रतन टाटा सभी ने व्यापार के क्षेत्र में बेशुमार सफलता प्राप्त की है। इन सभी ने बेहतरीन लीडर होने का प्रमाण दिया है। अच्छे नेतृत्व से कार्य में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है।

अगर लीडर में सही लीडरशिप के गुण ना हो तो टीम को असफलता हाथ लगती है।  एक अच्छे लीडर को हमेशा अपने टीम का हौसला बढ़ाना चाहिए।  उन्हें प्रेरित करना चाहिए ताकि वह अच्छे से अपना काम कर सके।

अपने टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने के लिए अच्छे लीडरशिप की आवश्यकता होती है। जिम्मेदार और अच्छा लीडर अपने टीम के लोगो में जीत का जज़्बा भरता है।  उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है ताकि समस्त टीम अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।

लीडरशिप के बैगर कोई भी टीम अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता है । एक जिम्मेदार और उत्तरदायी नेता एक अच्छा मार्गदर्शक होता है। टीम को आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छा नेता टीम के सदस्यों की मदद करता है।

सच्चा लीडर अपने टीम के सदस्यों को प्रोत्साहित करता है ताकि वह अपने कार्य को अच्छे से कर सके।एक सच्चा लीडर ईमानदारी और पूरे निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाता है। एक धोखेबाज़ आदमी को लीडर नहीं बनाया जा सकता है , वरना संगठन कभी आगे नहीं बढ़ पायेगा।

एक अच्छा नेता अपने सभी विचारो को दूसरे सदस्यों के साथ साझा करता है। एक बेहतरीन नेता अच्छे से जानता है कि उसे अपने सदस्यों को किस तरह से  प्रेरित करना चाहिए। अच्छे नेता में धैर्य होता है।  धैर्यशील नेता , हर मुश्किल परिस्थिति में अपना सब्र नहीं खोता ।

धैर्य से वह टीम की गलतियों को समझ लेता है।  उन सभी तथ्यों को हल करने का प्रयास करता है।।  जिस नेता में धैर्य नहीं होता उसे सभी बातों में गुस्सा आ जाता है। गुस्से से कार्य बिगड़ जाते है। एक अच्छा नेता अपने संगठन के सदस्यों के लिए प्रेरणादायक होता है।

अच्छा नेता हमेशा  जागरूक रहता है। वह नकारात्मक  और सकारात्मक बातों को ध्यान में  रखकर सारे कार्य करता है। अच्छा नेता अपने संगठन के सदस्यों की हमेशा सहायता करता है। अच्छा नेता अपने टीम के लिए सठिक निर्णय लेने की काबलियत रखता है।  उसे सब पता होता है क्या टीम के लिए सही है , क्या टीम के लिए गलत। एक लीडर  के  बिना टीम  अधूरा होता है।

निष्कर्ष

एक लीडर जीवन में भरपूर परिश्रम करता है ताकि वह टीम को जीत दिला सके। अच्छे  लीडर में सर्जनात्मकता जैसे गुण होते है। सच्चा लीडर में क्षमता होती है कि वह एक मज़बूत निर्णय ले सके। अच्छे लीडर में जब ईमानदारी , सकारात्मक सोच  मज़बूत निर्णय लेने जैसे गुण होते है  तब  संगठन के सदस्य भी लीडर को मानकर चलते है। अच्छे लीडर और उसके नेतृत्व का सम्मान संगठन के सभी सदस्य करते है।

Leave a Comment