मैं कोलकाता शहर से हूँ। कोलकाता शहर में मैं पली बड़ी हूँ। पहले कोलकाता को कलकत्ता कहा जाता था। कुछ वर्षो पहले इस शहर का नाम बदलकर कोलकाता रखा गया था। कोलकाता को सिटी ऑफ़ जॉय कहते है।कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह एक ऐसा शहर है जहां हर तरह के उत्सव मनाये जाते है। कोलकाता शहर बहुत प्रगति कर रहा है। यहां के लोग सभी क्षेत्रों में जैसे शिक्षा , संगीत और नृत्य में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते है। इस शहर को देखने के लिए विदेशो और अन्य राज्यों से पर्यटक आते है और इस शहर की सराहना करते है। कोलकाता में कई दर्शनीय स्थल है जो मन को मोह लेते है। कोलकाता में प्रसिद्ध काली मंदिर है जहां भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ती है।
कोलकाता भारत के लोकप्रिय महानगरों में से एक है। यह बहुत ही खूबसूरत महानगर है जहां जाकर बेहद ख़ुशी होती है। यहां के लोग बहुत मिलनसार है। एक वक़्त था जब कोलकाता भारत की राजधानी हुआ करती थी।कोलकाता बहुत रंगीन और खुशियों से भरा शहर है। यहां लज़ीज़ खाना मिलता है। यहां की मिठाईयां सन्देश ,रसगुल्ला , मिष्टी दोई इत्यादि कई प्रकार की मिठाईयां मिलती है।हमारे देश की नेशनल लाइब्रेरी यानी राष्ट्रीय पुस्तकालय भी कोलकाता में स्थित है।
यहां का हावड़ा ब्रिज रात में लाईटो से सज जाता है। कोलकाता और हावड़ा को जो ब्रिज जोड़ता है उसे हावड़ा ब्रिज कहते है। रात में गंगा नदी के समक्ष हावड़ा ब्रिज का दृश्य बड़ा ही मनमोहक लगता है। प्रत्येक दिन तकरीबन एक लाख से अधिक यातायात के साधनो के आने जाने का जरिया, हावड़ा ब्रिज है | यहां रोज अनगिनत लोग इस ब्रिज से पैदल चलकर जाते है | इस ब्रिज की वजह से यातायात बहुत सरल हो गया है | कोलकाता में हमारे देश का पुराना चिड़ियाघर मौजूद है। यहां प्रत्येक दिन लोग चिड़ियाघर के दर्शन के लिए आते है। हावड़ा ब्रिज कोलकाता के दर्शनीय स्थलों का प्रमुख केंद्र है।
कोलकाता में ईडन गार्डन एक विशाल स्टेडियम है जहां अनगिनत अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का खेल खेला जाता है।कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट बाजार में संसार की सारी किताबे मिलते है। यहां के कई दुकानों पर पुराने किताबो को लोग कम रुपयों में लोगो को बेच देते है। यहां कई किताबो के दुकानों पर लोग पुस्तकें पढ़ते हुए देखे जा सकते है।
भारत में सर्वप्रथम मेट्रो ट्रैन कोलकाता में चली थी। कोलकाता में ज़्यादातर लोग मेट्रो रेल से सफर करते है।कोलकाता में कई महापुरुषों ने जन्म लिया। यहां के महाकवि श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर को सब जानते है। उनकी लिखी हुयी कविताएं , कहानियां और उपन्यास के बारे में कौन नहीं जानता है।
कोलकाता में प्रसिद्ध विक्टोरिया मेमोरियल है जो हमे विक्टोरियन युग की याद दिलाता है। यह तकरीबन 65 एकड़ जमीन पर बना हुआ है।विक्टोरिया मेमोरियल के इर्द गिर्द हरा भरा उपवन है जो दिल को खुश कर देता है। रात को विक्टोरिया मेमोरियल इमारत की खूबसूरती बढ़ जाती है।यहां इतिहास से जुड़े कई जानकारी प्राप्त होती है। यहां का म्यूजियम ज्ञानवर्धक है।विक्टोरिया मेमोरियल को शाम में प्रकाश से सुसज्जित किया जाता है , जिससे वह और अधिक खूबसूरत बन जाता है।
संसार का सबसे विशाल प्लेनेटोरियम कोलकाता में है | इसका नाम बिरला प्लेनेटोरियम यानी तारामंडल है | यहां एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला,खगोल विज्ञान गैलरी और खगोलीय मॉडल उपलब्ध है।
कोलकाता में एक नामचीन संग्रहालय है जो लोगो को बहुत पसंद आती है। यहां कई पुराने वस्तुओं ,और इतिहास से संबंधित चित्रों इत्यादि का संग्रह है। यहां एक पुस्तकालय है जो इतिहास से संबंधित है। इतिहास में रूचि रखने वाले लोगो को यह पुस्तकें बहुत अच्छी लगती है।
कोलकाता की सुन्दर साड़ियों को देश भर में पसंद किया जाता है। इन सुन्दर साड़ियों का व्यवसाय विदेशो में भी होता है। कोलकाता का बंगाली खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यहां का माछेर झोल और आलू पोस्टो मुझे बहुत पसंद है।
बिड़ला तारामंडल में नियमित रूप से कई शो आयोजित किये जाते है . यह शोज हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और अन्य भाषायों में संचालित और प्रसारित होते है। शो के दौरान नौ ग्रहों के बारे में लाजवाब जानकारी दी जाती है | ब्रह्मांड में दूसरे खगोलीय पिंडों पर विवरण दी जाती है। यहां लोग ग्रहों, खगोलीय पिंडों और विज्ञान से जुड़े ज्ञान प्राप्त कर सकते है . इन्ही विशेषताओं की वजह से यह पर्यटकों को बहुत पसंद है ।
कोलकाता में खूबसूरत बिरला मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण सन 1970 में आरम्भ हुआ था और तकरीबन छब्बीस वर्षो बाद तैयार हुआ था। यह भी प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है। यहां भगवान शिव , हनुमान , विष्णु देवी दुर्गा की प्रतिमाएं मौजूद है। यहां पर्यटकों और तीर्थ यात्राएं करने वाले लोगो के लिए उम्दा स्थल है। यहां कई श्रद्धालु उत्सवों में शामिल होते है।
पार्कस्ट्रीट कोलकाता की लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में से एक है है । क्रिसमस और नए साल के मौके पर पार्क स्ट्रीट को भव्य तरीके से सजाया जाता है। यहां बड़े पांच सितारे होटल , रेस्टोरेंट से लेकर नाईट क्लब मौजूद है। यहां ज़्यादातर परिवार और दोस्त एक दूसरे से मिलने आते है। यह एक मज़ेदार जगह है और यहां एक से एक बड़े रेस्टोरेंट है।
निष्कर्ष
मैं बचपन से इस शहर में पली बड़ी हूँ । यह शहर सभी लोगो को अपना बना लेता है।यह शहर सभी उत्सवों को मनाता है और इस शहर का माहौल हमेशा खुशनुमा रहता है।इस शहर के लोगो का अपनापन मेरे मन को छू जाता है। इसलिए यह शहर मेरे दिल के करीब है।हर देशवासी को कोलकाता शहर के दर्शन ज़रूर करना चाहिए।