धन पर निबंध

Rate this post

प्रस्तावना

धन एक ऐसा स्रोत जिसके माध्यम से किसी भी वस्तु को हम जब चाहे  खरीद सकते है और साथ ही अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकते है। धन के माध्यम से मनुष्य खाद्य पदार्थ , दैनिक आवश्यकताओं की चीज़ें , स्कूल , कॉलेज में दाखिला , किसी जगह घूमने जाना , सफर करना इत्यादि अनगिनत ज़रूरतें पूरा करते है।  जिसके पास ज़्यादा धन और पैसा होता है वह ज़्यादा शक्तिशाली होता है। प्राचीन काल में लोग सोने और चांदी जैसे सिक्को का उपयोग पैसे के रूप में करते थे।  आज बहुत बदलाव आ गया है। आज मनुष्य नोट , सिक्के और इ मुद्रा का इस्तेमाल धन के रूप में  करता है।

ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसे धन की आवश्यकता ना हो। एक अच्छे सामजिक जीवन यापन के लिए धन की बेहद ज़रूरत होती है। मनुष्य की अहम ज़रूरत रोटी , कपड़ा और मकान है।  यह सभी ज़रूरतें तभी पूरी हो सकती है जब किसी के पास धन हो।मनुष्य को अच्छी शिक्षा और अच्छे सेहत के लिए भी रुपयों की ज़रूरत होती  है। किसी तरीके का मनोरंजन चाहिए जैसे टीवी और संगीत इत्यादि उसके लिए भी पैसे खर्च करने पड़ते है।

मनुष्य को सुख और समृद्धि के लिए धन की आवश्यकता है। लोगो को सफर करने के लिए खुद की कार चाहिए उसके लिए उन्हें पैसे खर्च करने पड़ते है। कुछ लोगो के पास बड़े कारखाने , जमीन, हीरे , सोने  होते है। यह सभी धन के विभिन्न रूप है। जिसके पास धन होता है , उन्हें समाज में काफी इज़्ज़त मिलती है।  वह अपने परिवार के सदस्यों का बहुत अच्छे से ख्याल रखते है। अपने बच्चो का दाखिला अच्छे और नामचीन स्कूल और कॉलेज में करा सकते है।जिसके पास धन होता है , सभी लोग उनसे अच्छा रिश्ता बनाकर रखने की कोशिश करते है।  उनकी कदर करते है।

जब हमारे पास पर्याप्त धन होता है तो हम हर  तरह के आर्थिक परेशानियों से दूर रहते है। कहीं  ना कहीं जीवन में खुश रहने के लिए पैसो की ज़रूरत पड़ती है। जिनके पास ज़्यादा धन होता है वह पैसे कमाने के साथ चैरिटी भी करते है।

जो लोग कड़ी मेहनत करते है , उन्हें धन की प्राप्ति होती है।  धन होने पर मनुष्य  अच्छा भोजन करते है। उन्हें पौष्टिक भोजन मिलता है। जो लोग गरीब होते है , उनके पास पैसे की कमी होती है जिसकी वजह से वह दो वक़्त का भोजन नहीं कर पाते है। अच्छा भोजन ना मिल पाने की वजह से वह बीमार पड़ जाते है।

धन होने पर मनुष्य अपने दैनिक ज़रूरतों के सारी चीज़ें जैसे फ्रीज , माइक्रोवेव , कार , मोबाइल इत्यादि आसानी से खरीद लेते है। । जबकि गरीब लोगो के पास पैसो की कमी होती है जिसके कारण वह इन सुख सुविधाओं से वंचित रह जाते है।

किसी भी जगह अगर व्यक्ति को सफर करना हो और उसके पास धन हो तो वह आराम से प्रथम श्रेणी के डब्बे में सफर कर सकता है।  जिसके पास धन ना हो उन्हें रेलवे के जनरल डब्बे में धक्के खाकर सफर करना पड़ता है।  धनवान व्यक्ति दुनिया के किसी भी हिस्से का सैर कर सकता है।  क्यूंकि हर तरीके के सेवा और मनोरंजन पाने के लिए धन की आवश्यकता होती है।

अगर पैसे  अधिक हो तो व्यक्ति  बड़े -बड़े इमारत आसानी से बना सकता है।  जिसके पास धन की कमी है उन्हें किराए के घर पर गुजारा करना पड़ता है। धन अनगिनत  फायदे है जो व्यक्ति के जीवन को जीवन को सुखमय बना सकते है। धन का लालच कई बार लोगो से गलत काम करवाता है।

जब लोगो को अपने मन  मुताबिक़ नौकरी  नहीं मिलती है तब वह गैरकानूनी तरीके से पैसा कमाने की कोशिश करते है।  वह चोरी , लूटपाट , अपहरण , हत्या जैसे अपराध करने लगते है और अपना भविष्य खुद बर्बाद कर लेते है।

इसके कारण कई लोगो की जान भी चली जाती है। हिंसा और गलत राह से पैसे कमाना बिलकुल गलत है। धन कहीं ना कहीं जुर्म का करना भी बन जाता है।धन कमाने के उद्देश्य से सरकारी कर्मचारी अपने जिम्मेदारियों से मुकर जाते है। वह पैसे कमाने के लिए भ्रष्टाचार जैसे  गलत नीति अपनाते है। इसी वजह से सरकारी रुपयों में घोटाला होता है जिससे हम सब वाकिफ है।

धनवान व्यापारी अपने फैक्टरियों में गरीब मज़दूरों को कम पैसे में करवाते है।  गरीब मज़दूरों का शोषण करते है।  उनके पास इतना अधिक धन होने के बावजूद गरीब मज़दूरों का शोषण करते है।  इससे उन्हें मज़दूरों को कम पैसे देने पड़ते है।

दहेज़ प्रथा धन के लालच की प्रथा है।  इसमें लड़के वाले लड़की वालो से ज़्यादा दहेज़ की मांग करते है।  शादी जैसे पवित्र बंधन की आड़ में यह गलत अपराध देश के कई हिस्सों में आज भी देखे जा सकते है। धन के लालच में कुछ लोग नशीले पदार्थों को बेचते है।  इससे देश के आने वाले पीढ़ी का भविष्य खराब हो जाता है।

निष्कर्ष

पैसे की अहमियत मनुष्य के जीवन में सर्वोच्च बन चूका है।  सभी लोग दिन रात परिश्रम करते है ताकि वह ज़्यादा पैसे कमा सके और अपने परिवार को सुख दे सके। आज के वर्त्तमान युग में जिसके पास धन होता है , वह बहुत शक्तिशाली होता है।

Leave a Comment