देशभक्ति के महत्व पर निबंध

5/5 - (1 vote)

देशभक्ति का अर्थ है देश के प्रति प्यार , समर्पण और देश का सम्मान करना। देश की परम्पराओं , संस्कृति , आदर्शो का सम्मान देशभक्ति कहलाता है। एक सच्चा देशभक्त अपने देश के लिए मर मिटने को तैयार हो जाता है। देश की उन्नति और उसके अच्छे भविष्य के लिए सच्चे देशभक्तो की आवश्यकता है। हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि कई देशभक्तों जैसे शिवाजी , भगत सिंह , राजगुरु , रानी लक्ष्मीबाई और नेताजी सुभाष  चंद्र बोस और स्वब्त्रता सेनानियों  के बलिदान की वजह से देश स्वतंत्र हुआ है। हमारे देश में हमे बोलने और जीने की आज़ादी है।  हमे अपने सरकार की खामियों के विषय में बात करने से पहले देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए।

हम जिस राष्ट्र में रहते है , जहां बड़े होते है और नौकरी करते है , उस देश से प्रेम  करना महत्वपूर्ण है। हम सभी को एकजुट होकर देश के हित में कार्य करने चाहिए। हमे देश की उन्नति के लिए मिलकर कोशिश करनी होगी।  हम जो भी कार्य करते है , उसमे देशभक्ति की भावना होनी चाहिए।जो देशभक्त समर्पण की भावना रखते है ,वह देश की प्रगति के लिए दिल से कुछ करना चाहते है।  हमे अपने मातृभूमि का सम्मान करना चाहिए।

देश में रहने वाले लोगो के साथ सम्मान और प्रेमभाव से रहना चाहिए। अपने देश और देशवासियों के लिए जो मर मिट सकता है , वह सच्ची देशभक्ति है।हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया।  उनके देशभक्ति की भावना हम देशवासियों को प्रेरित करती है।  हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जगाती है।

जो देशभक्त होता है वह हमेशा देश की उन्नति के विषय में सोचता है। राष्ट्र की सेवा करना , उनके सम्मान पर आंच ना आने देना ही देशभक्ति है।  हर नौजवान को देश की उन्नति के बारे में सोचना चाहिए। उन्हें अपने आपको देश के उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए।हर देशवासी को अपने राष्ट्रीयता पर गर्व होना चाहिए।  देश और नागरिको की सेवा ही सच्ची देशभक्ति है।

कई स्वतंत्रता सेनानियों ने निस्स्वार्थ भाव से देश की सेवा की। जब समय आया तब  तो उन देशभक्तो ने अपने प्राण देश के लिए न्यौछावर कर दिए।एक सच्चे देशभक्त के लिए उनकी मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं होता।मातृभूमि से प्रेम करना देशवासियों का कर्त्तव्य है।देशभक्त देश के सम्मान के लिए मर मिटने को तैयार रहते है।

निष्कर्ष

पहले की पीढ़ी को लगता है कि आज देश की युवा में देशभक्ति की भावना की कमी है।  मगर ऐसा नहीं है नई पीढ़ी की सोच थोड़ी अलग है।  लेकिन वह भी अपने देश से प्रेम करते है। हमारे देश के नौजवान अपना दायित्व समझते है और हर किसी चीज़ पर विश्वास नहीं कर लेते है। देश के युवा भी परिश्रम करके देश को अपने मुकाम तक लेकर जाना चाहते है। कभी कभी वह सरकार की आलोचना करते है लेकिन वह देश का बुरा नहीं चाहते है।ऐसे देशभक्त जो अपने सुख और आराम का बलिदान करके देश के लिए लड़ते है , उन पर हमे गर्व है।  उनके लिए देश की शान्ति , एकता और उन्नति से बढ़ कर कुछ नहीं है।

Leave a Comment