जानवर पर निबंध

5/5 - (1 vote)

जानवर पर निबंध | Janwar par nibandh | Hindi Essay on Animals .

प्रस्तावना: मनुष्यो की जिन्दगी की भाँती , जानवरो की जिन्दगी भी महत्वपूर्ण होती है। जानवर दो प्रकार के होते है शाकाहारी और मांसाहारी। कुछ जानवर अपने भोजन के लिए पेड़ पौधों पर निर्भर रहते है।  वह फल , फूल , घास और पत्तियां खाकर अपना  गुजारा करते है।कुछ पशु दूसरे जानवरो का शिकार कर अपना भूख मिटाते है। ऐसे पशुओं को मांसाहारी जानवर कहते है।  माँसाहारी जानवरो में सिंह , चीता , बाघ , भेड़िया  इत्यादि आते है।शाकाहारी जानवरो के उदाहरण है गाय , भैंस , बकरी , खरगोश , बन्दर , हिरण इत्यादि।

कुछ पशुओं को लोग प्यार से अपने घरो में  पालते है।  उन्हें अच्छा खाना देते है और घर के परिवार के सदस्यों के जैसे रखते है। कुत्ते और बिल्ली को आम तौर पर  लोग अपने घरो में पालते है। कुत्ते मनुष्य के अच्छे मित्र बन जाते है।  सबसे वफादार पशु कुत्ता होता है।  वह हमेशा मालिक और उनके घर का ध्यान रखता है।  रातों को जागकर घर की  रखवाली करता है। जानवरो के विषय में बेहतर तरीके से जानने के लिए  हम  जीव विज्ञान पढ़ते   है।  इस विज्ञान के ज़रिये हम हर पशुओं के रहन सहन इत्यादि  भिन्न पहलुओं के विषय में जान सकते है।

जो लोग घरो में पशुओं को पालते है , उसे पालतू जानवर कहते है।  जो पशु जंगलो में रहते है , उन्हें जंगली जानवर कहते है।घरो में रहने वाले पशुओं को उनके मालिक कुछ कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करते है। वह बहुत मिलनसार भी होते है।जंगलो में रहने वाले पशु को स्वंग भोजन ढूंढ़ना पड़ता है।  उन्हें कोई आराम नहीं मिलता है।जंगली जानवर थोड़े ज़्यादा  आक्रामक  प्रवृति के होते है। ऐसा इसलिए क्यूंकि उन्हें हमेशा ऐसा मह्सूस होता है कि कोई उन पर आक्रमण करने  जा रहा है।पालतू पशुओं की तुलना में उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती है। जंगली जानवरो को खुद परिश्रम करके शिकार करना पड़ता है।

जानवरो के साथ प्यार और हमदर्दी के साथ पेश आना चाहिए। उनके भावनाओ को भी समझना चाहिए।वह बेजुबान होते है और भोजन के खोज में रहते है। जंगलो में कई तरह के जानवर रहते है मगर शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। शेर की दहाड़ कई मिलो दूर से आती है। शेर बहुत ही ताकतवर जानवर होता है। गाय , बकरी , भैंस , हिरण इत्यादि जानवरो का शिकार कर लेता है।सबसे ज़्यादा आक्रामक जानवर में  बाघ को गिना जाता  है।

गाय , बकरी , भैंस और भेड़ को लोग पालते है। गाय , बकरी , भैंस से दूध प्राप्त होता है।  मुर्गियों से अंडे मिलते है। जानवरो से हमे कई तरह के लाभ मिलते है।  घोड़ो , ऊँटो , गधो का इस्तेमाल सामान उठाने के लिए किया जाता है।भेड़ो से ऊन मिलता है जिससे गर्म कपड़े बनते है।पशुओं के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।  जब उनसे हमे इतनी चीज़ें मिलती है , तो उनकी देखभाल मनुष्य को अच्छे से  करनी चाहिए। लोग गाय को गाय माता के रूप में पूजते है।  हिन्दू धर्म में गाय की पूजा अर्चना की जाती है।घोड़ा पुराने समय से हमारे काम आता रहा है। घोड़ा मनुष्य को यहां से वहाँ ले जाता है।घोड़ा भी मनुष्य के प्रति वफादार होता है।

गाय हल जोतने में किसानो की मदद करते है। भेड़ भी भूमि को उपजाऊ बनाती है।आजकल मनुष्य उन्नति के नशे में अंधे होकर वनो को काट रहे है। यह बहुत गलत है।  निरंतर वनो को काटने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। वनो को काटने से जानवर अपना घर खो रहे है।  अगर हम वनो की सफाई करेंगे तो पशु पक्षी कहाँ  रहेंगे।मनुष्य को इस पर अंकुश लगाना होगा।  वनो को काटने पर प्रतिबन्ध लगाना ज़रूरी है। जितना अधिकार मनुष्यो का पृथ्वी पर है , उतना पशु -पक्षियों का भी है।

जानवरो की सुरक्षा भी उतनी ही ज़रूरी है , जितनी की मनुष्य की। अतिरिक्त शिकार की वजह से कई जानवरो की प्रजातियां विलुप्त हो गयी है।  कुछ विलुप्त होने की कगार पर है। सरकार को और अधिक शिकार के विरुद्ध सख्त कानून लागू करने होंगे।

निष्कर्ष

जिस तरह मनुष्य पशुओं से हमदर्दी और प्रेमभाव रखते है , पशु भी मनुष्य से अधिक उनसे प्रेम करते है।  उनके रक्षा के लिए सदैव तैयार रहते है।जानवर अपने प्यार को बोलकर समझा नहीं सकते है , मगर उन्हें प्रेम को जताना आता है।जानवरो का मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व है।

Leave a Comment