समाचार पत्र- सूचनाओं का विश्वसनीय स्त्रोत पर निबंध

Rate this post

प्रस्तावना

समाचार पत्र सूचना का एक ऐसा साधन है, जो व्यक्ति को पूरी दुनिया से जोड़ता है। वर्तमान समय में भी समाचार पत्र की आवश्यकता ज्यों की त्यों बनी हुई है। बेशक इंटरनेट के जमाने में लोग आजकल अपने फोन और टीवी पर ही समाचारों की जानकारी ले लिया करते हैं। लेकिन इसके बावजूद अपने शहर व राज्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हमें विशेष तौर पर समाचार पत्रों से ही प्राप्त हो पाती है। आजकल के समय में आवश्यक नहीं है कि हर कोई इंटरनेट की मदद से ही समाचारों को देखना पसंद करें, इसलिए समाचार पत्र आवश्यक ही नहीं लाभकारी भी हैं।

समाचार पत्रों का आरंभ

हमारे भारत देश ने 75 सालों तक अंग्रेजों की गुलामी की है। जिसके बाद उन्हें 1947 में अंग्रेजों के दुराचारों से मुक्ति मिली। लेकिन यदि भारत में समाचार पत्रों के आरंभ की बात करें तो अंग्रेजों के द्वारा ही भारत में समाचार पत्रों का आरंभ हुआ। भारत में सबसे पहले समाचार पत्र कोलकाता शहर में प्रकाशित हुआ था। इस समाचार पत्र का नाम दी बंगाल गैजेट था, जिसका संपादन जेम्स हिक्की द्वारा किया था। यह भारत के समाचार पत्रों का विकास समय था। इसके बाद से ही भारत में विभिन्न भाषाओं के साथ समाचार पत्र प्रकाशित होना शुरू हो गए। आज अनेकों भाषाओं में हम समाचार पत्रों के जरिए सूचनाएं ग्रहण करते हैं।

समाचार पत्र क्या है?

समाचार पत्र सूचना प्राप्त करने का एक साधन है। यह एक ऐसा पत्र है जो दूर बैठे व्यक्ति को भी अपने शहर से जुड़ी हर एक सूचना के विषय में जानकारी देता है। इस पत्र के माध्यम से देश व विदेश की सूचना तो दी ही जाती है साथ ही इस देश की संस्कृति, धर्म व कई पर्वों के विषय में भी जानकारी दी जाती है। इस समाचार पत्र के माध्यम से स्थानीय सूचनाओं की जानकारी मिलती है।

सूचना का एकमात्र साधन, समाचार पत्र

समाचार पत्र सूचना का एक साधन है जिस पर सूचनाओं को प्रकाशित किया जाता है। अलग अलग देश अपना अलग अलग समाचार पत्र प्रकाशित करता है। रोज सुबह अखबार वाले समाचार पत्र को घर घर में पहुंचाते हैं। इस प्रकार लोगों को घर में ही सूचना मिलती है।

समाचार पत्र के माध्यम से प्रतिदिन की खबरों का पूरा ताजा ज्ञान मिलता है। सोना, चांदी व पेट्रोल का दाम ज्ञात होता है। इतना ही नहीं अखबार के जरिए आपको कई विज्ञापनों का ज्ञान भी मिलता है।

निष्कर्ष

इस प्रकार, निसंदेह समाचार पत्र सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक विषयों पर सूचना देने का एक प्रमुख साधन है। बच्चों से लेकर बड़ों लोगों के लिए समाचार अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना साधन है। यह साधन ही हमें नौकरी, सावधानी, अवकाश, पर्वों की तिथि आदि के बारे में जानकारी देता रहता है।

Leave a Comment