वर्ल्ड अर्थ डे पर निबंध

Rate this post

हम सभी लोग जिस धरा के ऊपर रहते हैं उसे धरती, पृथ्वी इत्यादि कई नामों से पुकारा जाता है, आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको पृथ्वी दिवस विषय पर अपने निबंध के लेख को प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इसने निबंध के माध्यम से आपको पृथ्वी दिवस के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

आइए जानते हैं वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस पर निबंध….

प्रस्तावना

क्या जानते हैं कि पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां मानव जीवन संभव है? इसके अतिरिक्त कहीं भी मानव जीवित नहीं रह सकता है। पृथ्वी एक ऐसी भूमि है जहां पर जल तथा अन्न दोनों ही मनुष्य के अनुरूप और उनकी आवश्यकता के अनुरूप पाया जाता है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि हम पृथ्वी को संरक्षण प्रदान करें और उसकी देखभाल में कोई कमी ना रहने दे। यही कारण है कि कुछ लोगों ने पृथ्वी को संरक्षण प्रदान करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाए जाने का विचार उत्पन्न किया।इसके चलते हर साल पृथ्वी दिवस उद्देश्य के अनुरूप विश्वभर में मनाया जाता है।

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास

विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे जेराल्ड नेल्सन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। सितंबर 1969 को वॉशिंगटन के एक सम्मेलन में जेराल्ड नेल्सन द्वारा यह घोषणा करी गई थी कि 1970 के वसंत में पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देते हुए राष्ट्रव्यापी जनसाधारण प्रदर्शन किया जाएगा।

उनके इस प्रयास के चलते 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इसके अतिरिक्त एड्डी अल्बर्ट जो कि एक काफी प्रसिद्ध एवं जाने-माने टेलीविजन अभिनेता थे, उन्होंने भी पृथ्वी दिवस की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साल 1970 में पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसके बाद से अब पूरे विश्व भर में हर साल यह दिवस अच्छी तरह मनाया जाता है।

पृथ्वी दिवस मनाने का महत्व

पृथ्वी दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य यह है कि पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को हम जीवन संपदा को बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक कर सकें। पृथ्वी दिवस का अपने आप में ही एक बड़ा महत्व है। पृथ्वी एक व्यापक शब्द है जिसके अंतर्गत मनुष्य प्राणी जीव जंतु इत्यादि जुड़े हुए हैं। इन सभी के संरक्षण हेतु और उनकी प्रगति है तो पृथ्वी दिवस मनाया जाना आवश्यक है।

पृथ्वी दिवस की परिकल्पना

दरअसल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने की परिकल्पना यह है कि इस दिन सारी दुनिया को पृथ्वी के संरक्षण के लिए एक साथ जोड़ने तथा समर्थन करने के लिए मनाया जाता है। 193 देशों ने इस दिवस को सहमति प्रदान की है। विश्व भर में पृथ्वी दिवस को विश्व पटल पर मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस की परिकल्पना में हम पृथ्वी को साकार रूप में देखने की सुंदर कल्पना करते हैं। जब दुनिया की पृथ्वी प्रदूषण से मुक्त हो जाता है, तो समाज स्वस्थ और खुशहाल हो जाता है।

निष्कर्ष

पृथ्वी दिवस के दिन पूरी दुनिया में लोग पेड़-पौधे लगाते हैं, स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेते हैं और पृथ्वी को पर्यावरण के माध्यम से सुरक्षित रखने वाले विषय से संबंधित सम्मलेन में भाग लेते हैं। सामान्यतः पृथ्वी दिवस के दिन लोगों के द्वारा पेड़ों को लगाकर आस-पास की सफाई करके इसे उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही हम सभी को पृथ्वी दिवस के पेड़ पौधे लगाकर, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करके इत्यादि रूप से पृथ्वी दिवस मनाने का संकल्प ले सकते हैं।

Leave a Comment