जल ही जीवन है पर निबंध

Rate this post

हम सभी जानते हैं कि जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है, अतः आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से जल ही जीवन है विषय पर निबंध लेकर प्रस्तुत हुए हैं। आइए जानते हैं, जल ही जीवन है विषय पर निबंध….

प्रस्तावना

जल मनुष्य के लिए बेहद उपयोगी है। जल के बिना जीवन जीने की कामना करना असम्भव है। मात्र सेवन के लिए ही नहीं बल्कि जल जीवन के हर कार्य में विभिन्न प्रकार से उपयोगी है। पृथ्वी पर अधिकांश मात्रा में जल ही पाया जाता है। जिसमें से कुछ खारा है तथा कुछ बर्फीला होता है। ऐसे में पृथ्वी पर मात्र 2 प्रतिशत ही पानी पीने योग्य है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमें जल की बचत करने की आवश्यकता के विषय में बताया जाता है।

जल की आवश्यकता

• हम सभी को विदित है कि जल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। जल की अनुपस्थिति में जीव का जीवित रहना असंभव है।
• हमारे शरीर में पाए जाने वाला जल भोजन से प्राप्त पोषक तत्व को घोल कर इन्हें शरीर के अंगों तक पहुंचाने का कार्य करता है।
• जल संवेदन तथा वाष्पन क्रिया के द्वारा शरीर के ताप को नियंत्रित करता है।
• जल हमारे शरीर अपशिष्ट पदार्थों के उत्सर्जन के लिए एक अच्छा माध्यम है।
• पानी का अत्यधिक उपयोग पीने में, नहाने में, कपड़े धोने में, साफ सफाई करने में इत्यादि में इस्तेमाल होता है।
• जल का उपयोग सामान्यतः औषधि के रूप में किया जाता है।

जल के लाभ/महत्व

• भारत एक कृषि प्रधान देश है, ऐसे में कृषि क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए जल की आवश्यकता सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। कृषि क्षेत्र में वृद्धि बिना पानी के नहीं हो सकती है।
• पेड़ पौधों में खनिजों तथा अन्य पोषक तत्व का परिवहन करने के लिए जल उपयोगी है।
• पौधों के अंकुरण तथा वृद्धि में भी जल महत्वपूर्ण है।
• जल के माध्यम से हम अपनी प्यास बुझाते हैं।
• जल के ही जरिए हम नहाते हैं, कपड़े धोते हैं, घर की साफ सफाई करते हैं तथा खाना आदि बनाते हैं।
• प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में भी जल की आवश्यकता होती है।

जल संरक्षण

हम यह जान चुके हैं कि जल हमारे लिए किस प्रकार महत्वपूर्ण है इसलिए वर्तमान समय में जल संरक्षण को अहम मुद्दा बनाया जा चुका है। जल के बिना पृथ्वी पर मनुष्य के जीवन की कामना करना व्यर्थ है। इसके साथ ही हम यह जानते हैं कि पृथ्वी पर मात्र 2% जल ही पीने योग्य है। ऐसे में पानी की मात्रा को संरक्षण करना सबका दायित्व बन जाता है। सरकार की ओर से भी जल संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की गई। जिनके माध्यम से देश भर में जल संरक्षण के कार्यक्रमों को बढ़ चढ़कर बढ़ावा दिया गया।

निष्कर्ष

पानी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, इसीलिए जल संरक्षण की हिदायत सबको दी जाती है। हम सब का यह कर्तव्य है कि पानी को बर्बाद ना करें। इसके साथ ही जल के संरक्षण के लिए सभी लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें।

Leave a Comment