पर्यावरण पर निबंध

Rate this post

हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग पर्यावरण है, आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपके लिए पर्यावरण विषय पर निबंध लेकर प्रस्तुत हुए हैं। आइए जानते हैं पर्यावरण विषय पर निबंध…

प्रस्तावना

जो हमें चारों ओर से गिरे हुए हैं वही हमारा पर्यावरण है। इस पर्यावरण के प्रति जागरूकता आज की प्रमुख आवश्यकता है। पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। ऐसे में इसकी सुरक्षा और स्वच्छता मानव जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक पर्यावरण सदा उसके साथ रहता है। फल फूल लकड़ियां इत्यादि उपयोगी वस्तुएं हमें पर्यावरण से ही प्राप्त होती है।
पशु पक्षियों तथा जंतुओं को संरक्षण प्रदान करने का बहुमूल्य योगदान पर्यावरण ही करती है।

पर्यावरण का लाभ

मनुष्य तथा जीव जंतु के आस पास जो कुछ भी चारों ओर से घिरा हुआ है या पृथ्वी को चारों ओर से जिसने गहरा हुआ वह सब पर्यावरण ही कहलाता है। पर्वतों, पेड़-पौधों, नदियों इत्यादि पर्यावरण के ही स्वरुप हैं। जो कि मनुष्य जाति के लिए बेहद उपयोगी है। जंगली जीव जंतुओं को संरक्षण जंगलों में मिलता है। जिससे पर्यावरण उनके जीवन को सुरक्षित करता है। मनुष्य जाति को लकड़ियां पर्यावरण से मिलती हैं,खाने के लिए उत्पादित खाद्य पदार्थ पर्यावरण से ही प्राप्त होते हैं। वास्तविकता देखें तो, प्राकृतिक वस्तुओं की प्राप्ति पर्यावरण के बिना असंभव है।

पर्यावरण प्रदूषण

पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। लेकिन वर्तमान समय में औद्योगिक प्रगति एवं शास्त्रों के निर्माण के लिए पर्यावरण प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। लेकिन आज ही अपना विकराल रूप धारण कर चुका है। कि मानवता के विनाश का संकट उत्पन्न हो गया है। मानव जीवन मुख्यता स्वच्छ वायु जल पर निर्भर है। किंतु पर्यावरण की यह दिन यदि दूषित हो जाए तो मानव के अस्तित्व को ही भय पैदा होना स्वाभाविक है।

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का समाधान

पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए वृक्षारोपण सर्वश्रेष्ठ साधन है। मानव को जरूरत है कि वह वृक्षों और वनों को कुल्हाड़ी का निशाना बनाने के बजाय उन्हें फलते फूलते देखे तथा सुंदर पशु पक्षियों को अपना भोजन बनाने के बजाय उनकी सुरक्षा करें। असीमित बढ़ती जनसंख्या को सीमित करना होगा, जिससे उनके आवास के लिए खेतों और वनों को कम ना करना पड़े। तकनीकी ज्ञान का उपयोग खोए हुए पर्यावरण को फिर से प्राप्त करने पर बल देने के लिए किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष

चूंकि पर्यावरण से ही मनुष्य का अस्तित्व है, ऐसे में पर्यावरण की सुरक्षा का दायित्व भी हमारा है। पर्यावरण से होने वाले प्रदूषण को रोकने व उसके समुचित संरक्षण के लिए समस्त विश्व में एक नई चेतना उत्पन्न हुई है। हम सभी का उत्तर दायित्व है कि चारों ओर बढ़ते पर्यावरण के खतरों के प्रति सचेत हों तथा पूर्ण मनोयोग से संपूर्ण परिवेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने का यत्न करें।

1 thought on “पर्यावरण पर निबंध”

Leave a Comment