जलवायु परिवर्तन पर निबन्ध

1/5 - (1 vote)

आज हम आपके लिए जलवायु परिवर्तन विषय पर निबंध लेकर प्रस्तुत हुए हैं। यह निबंध आपकी परीक्षाओं में आने वाले जलवायु परिवर्तन विषय से संबंधित निबंध में बेहद लाभकारी साबित होगा। इस लेख के माध्यम से आपको जलवायु परिवर्तन के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त होने वाली है।

तो आइए जानते हैं, जलवायु परिवर्तन विषय पर निबंध…..

प्रस्तावना

जलवायु परिवर्तन का आशय पृथ्वी पर जल वायु में होने वाले परिवर्तन से है। जलवायु परिवर्तन में विभिन्न कारक विभिन्न प्रकार से अपना अपना योगदान देते रहे हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण में जो प्रदूषण चल रहा है वह मानवीय गतिविधियों का परिणाम है। जिसके चलते जलवायु परिवर्तन लगातार बढ़ता गया और बेहद बुरी तरह से प्रदूषित भी होता चला जा रहा है।

जलवायु परिवर्तन के कारण

• सूर्य से उत्सर्जित ऊर्जा

सूर्य से उत्सर्जित जो ऊर्जा पृथ्वी तक पहुंचती है और फिर हवाओं और महासागरों द्वारा विश्व के विभिन्न भागों में आगे बढ़ती है, वह जलवायु परिवर्तन का एक प्रमुख कारण है।

• मानवीय गतिविधियों के कारण
मानव द्वारा नई गतिविधियों व तकनीकों के प्रयोग से पृथ्वी पर कार्बन उत्सर्जन की दर बढ़ती जा रही है, जो कि वातावरण को विपरीत रूप से प्रभावित करने में अहम है। इसके अतिरिक्त, कक्षीय रूपांतरों, प्लेट टेक्टोनिक्स और ज्वालामुखी विस्फोटों से भी जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारकों में से एक हैं।

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव

• जलवायु परिवर्तन के कारण वर्तमान समय में पेड़ पौधे और विभिन्न जीव जंतु प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं।
• जलवायु परिवर्तन के कारण जल प्रणाली पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
• जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर पिघल तेज आ रहे हैं और वर्षा का इस तरह अनियमित रूप से बढ़ता जा रहा है।
• जलवायु परिवर्तन विभिन्न जंगली प्रजातियों के अस्तित्व के लिए एक भीषण खतरे के रूप में उभर कर आया है।
• पर्यावरण को प्रदूषित करने में भी जलवायु परिवर्तन का ही अहम हाथ रहा है।

जलवायु परिवर्तन को रोकने के उपाय

• जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए हमें शिक्षा को उच्च स्तर पर शुरू कर देना चाहिए।
• प्रदूषण से संबंधित सरकारी कानूनों को उच्च स्तर पर लागू करना चाहिए। इन कानूनों के सहारे हम पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कर के जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित कर सकते हैं।
• सभी फ्रिज, फ़्रीज़र और एयर कंडिशनिंग यूनिट में केमिकल रेफ़्रिजरेंट्स होते हैं, जो कि पर्यावरण के लिए ख़तरनाक होती हैं।
• बांस दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा है जो कि पर्यावरण के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। बांस के पेड़ को अधिक से अधिक लगाना चाहिए।

निष्कर्ष

जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या है, जिसमें प्राकृतिक कारकों के अलावा, मानव गतिविधियों ने भी प्रमुख योगदान दिया है। मनुष्य प्राकृतिक कारणों को तो नियंत्रित नहीं कर सकता लेकिन वह कम से कम यह तो सुनिश्चित जरूर कर सकता है वह वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाली अपनी गतिविधियों को नियंत्रण में रखे ताकि धरती पर सामंजस्य बनाया रखा जा सके।

Leave a Comment