अमीर इंसान पर निबंध

4.7/5 - (3 votes)

अमीर इंसान पर निबंध-hindi essay on rich man

प्रस्तावना: वर्तमान में दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति एक अमीर इंसान बनने की चाह रखता है। लोगों का मानना है कि एक सफल अमीर व्यक्ति को अन्य सामान्य व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक सम्मान प्राप्त होता है। इसलिए आज हर व्यक्ति एक दूसरे से अमीर बनने के लिए प्रयासरत है।

अमीर व्यक्ति की जीवन शैली –

सामान्यतः हर व्यक्ति अपना जीवन अपने अनुसार व्यतीत करता है। अमीर व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं होती है। इस धन प्रयोग वह अपनी जीवन शैली में किस प्रकार करते है यह उनकी विचार धारा पर भी निर्भर करता है।
अधिकांश अमीर व्यक्तियों द्वारा विलासिता पूर्ण जीवन जीना अधिक पसंद किया जाता है। उनके द्वारा आलीशान बंगला, मंहगी कार, ब्रांडेड कपड़े, रत्न, आभूषण आदि से परिपूर्ण जीवन को अधिक महत्व दिया जाता है। महंगी बड़ी बड़ी पार्टियों में जाना तथा मंहगे स्थानों पर घूमना – फिरना भी उनके जीवन का हिस्सा बन जाता है।

इसके अतिरिक्त, कुछ अमीर व्यक्तियों द्वारा इस प्रकार के विलासिता पूर्ण जीवन को नजरंदाज किया जाता है। उनके अनुसार जीवन में कितना धन कमा लिया जाए फिर भी मानव को हर कदम सीखते रहना चाहिए। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस के कहना है कि, कड़ी मेहनत करें, आनंद लें तथा दुनिया में इतिहास रचें। यह एक ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने छोटे स्तर से मेहनत करके बड़ी कामयाबी को हासिल किया है। इसके अतिरिक्त दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से बिल गेट्स, वारेन बफे व मार्क जुकरबर्ग यह सब अरबपति होने के बावजूद साधारण जीवन व्यतीत करते हैं।

अमीर व्यक्तियों की विचारधारा-

विश्च में सबसे अमीर व्यक्तियों में प्रथम स्थान पर आने वाले जेफ बेजोस एक साधारण व्यक्ति ही थे। उन्होंने कई नौकरियां करने के बाद ऑनलाइन बुक स्टोर खोला। 1994 में अमेजन कंपनी की शुरुआत की। जिसमे बेज़ोस को शुरुआत में घाटे का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी मेहनत व लगन से अमेजन कंपनी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। 2020 में अमेजन कंपनी 125.80 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। जेफ बेज़ोस की विचार धारा के अनुसार, यदि आप जिद्दी नहीं है तो आप शीघ्र ही प्रयास की भावना त्याग देंगे व आप लचीले नहीं है तो अपना दिमाग दीवार में दे मारेंगे। आप जिस भी समस्या का हल खोज रहे होंगे, उसका निश्चित हल नहीं खोज पाएंगे।

इसके अतिरिक्त, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पढ़ाई उनके पिता जी ने बीच में ही रोकवा दी थी तथा शुरुआत में उन्होने अपने पिता के साथ मिलकर रिलायंस पेट्रोलियम की शुरुआत की थी। किन्तु आज अपनी लगन व विचारों से वह 3,80,700 करोड़ रुपए की कुल सम्पत्ति के मालिक बन गए। उनकी विचार धारा के अनुसार, हर व्यक्ति द्वारा सफलता तथा असफलता का सामना करना पड़ता है इसलिए असफलता से डर कर हार नहीं मानना चाहिए। इस प्रकार एक अमीर व्यक्ति बनने के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण की आप को स्वयं पर विश्वास होना चाहिए। आत्मविश्वास, मेहनत, लगन व सकारात्मक सोच से हर व्यक्ति अपने मुकाम को हासिल कर सकता है।

हर व्यक्ति जो आज अमीर व्यक्तियों की श्रेणी में आता है। उनमें से कुछ अपनी विरासत से प्राप्त धन से अमीर है तथा कुछ ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने अपने लक्ष्य को केंद्रित करके एक अमीर व्यक्ति बनने का सपना पूरा किया। अधिकांश अमीर लोगों द्वारा दान, गरीबों की सहायता आदि सहायतार्थ कार्य भी किए जाते है। जिससे वह दुनिया के समक्ष एक सफल व कुशल अमीर व्यक्ति के रूप में विख्यात हो जाते है।

Leave a Comment