समय बहुमूल्य

2.7/5 - (3 votes)

प्रस्तावना


समय हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। ओर समय को पकड़कर चलना जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुन्जी है। समय निष्ठा का पालन करने वाला मनुष्य सबसे अच्छे गुणो में से एक है। यह ऐसी आदत है। जो हमें सफल बनाने में सबसे अधिक सहायक होते हैं। जैसा कि नेल्सन मंडेला ने कहा है। की में जीवन में अपनी सफलता के लिए समय निष्ठा का ऋणी हूं। समयनिष्टा हमारे दैनिक जीवन , सामाजिक जीवन, तथा व्यापारिक जीवन में हमको सर्वप्रिय बनाता है।

हमारे जीवन मे समय सीमित है


यह बात सत्य है।कि हमारे जीवन में भगवान ने एक सीमित समय दिया है ।और जितना समय हमें दिया है। उस समय में ही रहकर हमें हमारे प्रत्येक कार्य करना है। इसमें कुछ अच्छे और कुछ बुरे कार्य भी होते है ।अच्छे कार्य हमें बुलंदियों तक पहुंचाते हैं ।ओर जो बुरा कार्य करते है।उनको समय रहते ये पता चल जाता है कि उन्होंने गलत कार्य किया है ।यहाँ पर वही कहावत सार्थक होती है “अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत”
इसलिए हमें हमेशा अच्छे कार्य और समय की उपयोगिता को देखकर अपना प्रत्येक कार्य समय पर पूरा करना चाहिए। यदि हम कार्य करने में आलस करते हैं ।तो हमारे सभी कार्य सही तरह से पूरा नहीं होता है ।और लोग हमें पसंद भी नहीं करते अपने जीवन में हर कार्य के लिए जैसे स्कूल जाना ,कार्यलय खेलना,सोना,जागना ,प्रतेक कार्य अगर हम समयबको बहुमूल्य जान कर जरे तो ये हमें अपने जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त कराते है।

समय एक बहुमूल्य वस्तु है


समय बहुमूल्य वस्तु के साथ-साथ एक बहुमूल्य धन भी है।धन तो हमारे जीवन में आता जाता रहता है। आज धन है ,कल नहीं है, परसों फिर होगा,परन्तु हाथ से निकल गया समय वो वापस नहीं आता है। समय की कीमत वही जानता है जिसने समय पर प्रतेक कार्य किया है। समय की कोई कीमत नहीं होती है। पर एक बार ये समय अगर हमारे हाथों से गया तो हम चाहकर भी इसे वापस नहीं ला सकते।

इसलिए सुबह के काम के बारे रात में ही सोच ले,ओर दिन के काम के बारे सुबह ही तय करले।इससे प्रतेक कार्य को करने की एक समय सीमा निश्चित हो जाएंगी और वो कार्य कभी भी देर से नही होंगा ओर हमे कोई पछतावा भी नही होंगा।अगर हम विद्यालय जाते है।तो विद्यालय के प्रतेक कार्य को समय पर ही करना चाहिए।कुछ समय मनोरंजन के लिए भी निकालना चाहिए।बेकार की बातों पर समय बर्बाद नही करना चाहिए।आज के कार्य को कभी भी कल पर नही टालना चाहिए।क्योंकि समय बहुत बहुमूल्य है।

समय का महत्व


समय का महत्व हमारे जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है।अगर हम समय को आज महत्व देंगे तो वो भी हमे आज महत्व देगा ।नही तो जब समय की महत्ता निकल गयी तो ये किसी काम का नही रहेगा।इसलिए हर काम के लिए सबसे पहले एक लक्ष्य बनाए ।लक्ष्य के अनुसार प्रतेक काम को करे समय के महत्व को समझे और उसकी प्राथमिकता तय करे| छोटे-छोटे काम की लिस्ट बनाये और जिस काम को पहले करना है उसे, समय के साथ तय करे| काम के महत्व के साथ अपने समय की भी बचत करते हुए चले | जैसे –

आलस न करे


यदि जीवन मे आगे बढ़ना है।और आपने अपना लक्ष्य भी निर्धारित किया है तो कभी भी आलस ना करे ।क्योंकि आलस ही मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है।इसलिए आलस को दूर भगाए।

काम को न टाले


कोई भी काम टालना हमारे लिए नुकसान दायक सिद्ध होता है।उदाहरण के लिए मान लीजिए आप को बिजली का या कोई इर जाम करना है।और उसकी तारिक भी निर्धारित है।पर एस्प उस कसम को तारिक के बाद करते है।उससे क्या होंगा आप को इसका चार्ज लगेगा ।इसलिए काम को टालने के बारे ने तो कतई ना सोचे।ओर इसके नुकसान से बचे।

लालच किसी चीज़ की न रखे


समय के महत्व के हिसाब से कभी भी किसी भी चीज की लालच ना करे अगर आपने किसी चीज का लालच किया तो आप उस चीज के पीछे ही पड़ जाएंगे और जब समय निकला इर वो चीज आप को नही मिली तो आप बहुत दुखी हो जाएंगे इसलिए किसी भी लालच से बचे।

आज का काम कल पर ना टाले


कभी अपने काम को टाले नही जो काम आज करना है।उसे आज ही करे कल के लिए नही टाले।
उदाहरण के लिए क्या आप आज का खाना कल पर टाल सकते नहीँ ना..तो किसी भी काम को आज के बदले कल पर क्यों टालना।जो आज का दिन है वो कल वापिस नही आता।

इंटरनेट व मोबाइल


आज की तारीक में इंटरनेट और मोबाइल हमारे जीवन की आवश्यकता बन गयी है।परंतु ये हमारे समय को व्यर्थ में ही बरवाद करती है इसलिये जब इसकी जरूरत हो तभी इसका प्रयोग करना चाहिए ।हर वक्त इसी में ही नही लगे रहना चाहिए

किसी भी कार्य की सिमा तय करे


समय के सदुपयोग के लिए बहुत आवश्यक है कि, हम हर काम के लिए समयसीमा तय करे | एक निश्चित समय पर किया कोई भी कार्य जीवन मे हमेशा आगे ही रखता है।

समय का सदुपयोग


समय के सदुपयोग से मनुष्य के विचार गंभीर और पवित्र होते हैं ।अतः हमारा कर्तव्य है कि हम समय का पूरा पूरा और उचित लाभ उठाएं खेल के समय खेले व पढ़ने के समय पड़े समय का सही सदुपयोग ही जीवन में सुख शांति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है तथा मनुष्य जीवन की ऊंचाइयों को छू लेता है।

उपसंहार


समय बहुमूल्य होता है संसार में समय को सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान धन मांना गया है। अतः हमें इस मूल्यवान धन अर्थात समय को व्यर्थ नष्ट नहीं करना चाहिए। क्योंकि बीता हुआ समय वापस नहीं आता इसके विषय में कहावत है कि

“बिता हुआ वक्त फिर हाथ आता नहीं
समय किसी की प्रतीक्षा करता नहीं।”

समय का महत्व इस बात से भी स्पष्ट है कि यदि धन खो जाए तो पुनः कमाया जा सकता है यदि स्वास्थ्य खो जाए तो उसको भी प्राप्त कर सकते हैं। परंतु समय हाथ से निकल जाए तो नहीं आ सकता जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है।ओर इस बहुमूल्य वस्तु समय की कीमत समझता है।वो जीवन मे कभी असफल नही हो सकता।

Leave a Comment