सोशल मीडिया का प्रभाव निबंध

1.6/5 - (5 votes)

सोशल मीडिया का प्रभाव पर निबंध ,
Social Media ka Prabhav Nibandh

आजकल के युग को डिजिटल युग कहना गलत ना होगा। पूरे विश्व में संचार का सबसे विशाल  माध्यम सोशल मीडिया बन गया है। आजकल के लोग खासकर युवा सोशल मीडिया के बिना अपने ज़िन्दगी की कल्पना तक  नहीं कर सकते है।  इंटरनेट से जुड़ाव लोगो का अधिक बढ़ गया है।  लोग आजकल एक दूसरे से संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से करते है। फेसबुक , व्हाट्सप्प , इंटाग्राम , you tube जैसे लोकप्रिय माध्यम है जिसकी एक झलक के बैगर लोग जी नहीं सकते है। सोशल मीडिया मनुष्य की रोज़ाना  जिन्दगी का  एक अभिन्न हिस्सा  है। सोशल मीडिया द्वारा  कोई भी व्यक्ति अपने छोटे से छोटा अनुभव लोगो के साथ साझा करता है , जिससे बहुत से लोगो को जीवन में सीखने का मौका मिलता है।

आजकल हर प्रकार की जानकारी सोशल मीडिया द्वारा लोगो को प्राप्त हो जाता है। आजकल टीवी ट्रेलर हो या मूवी हो , उनका प्रचार प्रसार टीवी पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर किया जाता है। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और व्हाट्सप्प पर हम मैसेज , फोटोज इत्यादि लोगो के साथ साझा कर सकते है।  इन सोशल मीडिया ऐप्प द्वारा ना केवल हम एक दूसरे को मैसेज कर सकते है , बल्कि वीडियो कॉल जैसे सुविधा भी प्राप्त कर पाते है।

पहले मनुष्य चिट्ठी भेजते थे , उसे पहुँचने में कई दिन और महीने लग जाते थे।  सोशल मीडिया ने हमारी इस कठिनाई को सुलझा दिया है। हम जैसे ही सन्देश भेजते है , चंद मिनटों में वह अपने गंतव्य स्थान तक पहुँच जाता है। पहले के ज़माने में कोई भी घटना का  पता हमे महीनो बाद चलता था ।  अब वक़्त बदल गया है , जैसे ही कोई घटना विश्व के किसी भी कोने में घटती है , उसकी जानकारी लोगो को तुरंत मिल जाती है।

आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से लोग  अपने विचारो को खुल कर सबके सामने रखते है।  अगर किसी भी प्रकार का अन्याय विश्व में कहीं पर भी हुआ हो , लोग उसके विरुद्ध आवाज़ सोशल मीडिया के माध्यम से उठाते है। सोशल मीडिया द्वारा ऐसे कई जन  आंदोलन किये गए है। सोशल मीडिया ने लोगो की ज़िन्दगी को सरल और सुविधाजनक बनाया है। यह सब इंटरनेट के कारण संभव हो पाया है।  इंटरनेट कनेक्शन काफी सस्ता हो गया है , जिसके कारण आपको प्रत्येक घर में लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए नज़र आ जाएंगे।

आज कल के युग में लोगो को फोटोज खींचने और वीडियोस बनाने  का बड़ा शौक है।  यह टेक्नोलॉजी के कारण संभव हुआ है। लोग इन फोटोज और वीडियोस को फेसबुक , इंस्टाग्राम जैसे मंच पर शेयर करते है।  उनको कितने लोगो के लाइक मिले है ,  इसे जानने में भी उनकी काफी रूचि रहती है। जन्मदिन , पिकनिक और पार्टी इत्यादि के फोटोज लोग अपने सोशल मीडिया पर डालना नहीं भूलते है। सोशल मीडिया के ज़रिये हम दुनिया के सारे अच्छे बुरे खबर तुरंत प्राप्त कर लेते है। ऑनलाइन रोजगार के सुअवसर हमे सोशल मीडिया द्वारा प्राप्त हो रहे है , जो कि एक सकारात्मक प्रभाव है। सोशल मीडिया द्वारा लोग कई प्रकार की शिक्षा प्राप्त कर सकते है।

सोशल मीडिया के माध्यम से लोग ऑनलाइन कई प्रकार के व्यवसाय कर रहे है।  इनमे सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए उन्हें लोगो के घरो तक जाने की ज़रूरत नहीं है।  फेसबुक पेज पर अपने व्यवसाय का पेज बनाकर ,अपने व्यवसाय का प्रमोशन कर सकते है और कम समय में ज़्यादा ग्राहकों तक पहुँच सकते है।  सोशल मीडिया मार्केटिंग , एफिलिएट मार्केटिंग  और डिजिटल मार्केटिंग इन सब के उदाहरण है। हम इन सभी मार्केटिंग तकनीक के ज़रिये घर बैठे पैसे कमा सकते है।

आजकल लोग अपनी प्रतिभा सोशल मीडिया द्वारा लोगो के समक्ष रखते है और रातो रात लोकप्रियता हासिल कर लेते है। you tube वीडियोस के ज़रिये लोग लोकप्रिय बनने के संग पैसा कमा रहे है।  सोशल मीडिया ने हर चीज़ को मुमकिन कर दिया है।

हम अपने दूर बैठे परिजनों से आसानी से  बात कर सकते है , यह सब सोशल मीडिया के आशीर्वाद से संभव हो पाया है।आजकल लोग अपने परिजनों  से मिलने में नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अपना समय व्यतीत करते है। लोग त्योहारों की मुबारक बात और शुभकामनायें सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सप्प इत्यादि पर मैसेज भेज कर करते है। सोशल मीडिया लोगो के जिन्दगी में अहम भूमिका निभा रहे है। सोशल मीडिया के लाभ और नुकसान दोनों  है। लोग अत्यधिक समय सोशल मीडिया पर बिताते है , जिसकी वजह से वह अपनों से कहीं ना कहीं कट रहे है।  सोशल मीडिया के आकर्षण के समक्ष युवा और बच्चे अपनी पढ़ाई में मन नहीं लगा पाते है , जो गलत है।  सीमित मात्रा में हर किसी का उपभोग करना चाहिए वरना  वह नुकसान देह हो सकता है।

सोशल मीडिया का उपयोग सामाजिक विकास और लोगो में कई विषयो को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। सोशल मीडिया का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति पर पड़ता है और उनके सोच को प्रभावित करता है। सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव बच्चो पर पड़ते है , इसलिए अभिभावकों को इसकी निगरानी हमेशा करनी चाहिए। लगातार इसका उपयोग करने से  , बच्चो की मनोदशा पर प्रभाव पड़ता है। सोशल मीडिया के कारण बच्चे खेल कूद में दिलचस्पी कम ले रहे है जिसका असर उनके सेहत पर पड़ रहा है।

कई लोग सोशल मीडिया का गलत उपयोग करते है।  ऐसे चीज़ो से हमे सतर्क रहना चाहिए और सोच समझ कर इसका उपयोग करना चाहिए। साइबर क्राइम के तहत कई लोग गलत तरीको से लोगो को परेशान करते है।  इसकी शिकायत लोगो को साइबर ब्यूरो में करनी चाहिए। अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही इरादे से की जाए तो यह निश्चित रूप से वरदान से कम नहीं है।

हमारे देश के युवा सबसे ज़्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। इसका प्रभाव उनके भविष्य पर पड़ रहा है। आज कल के युवा तक़रीबन 72  घंटे प्रति हफ्ते अपना समय सोशल मीडिया पर बिता रहे है। वह अपना समय शिक्षा और बाकी गतिविधियों में कम इस्तेमाल कर रहे है। हमे इसके प्रति उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करना होगा।

अत्यधिक सोशल मीडिया के उपयोग करने की वजह से , युवाओ के ध्यान और फोकस पर बुरा असर पड़ा है। वह मानवीय संबंधो से दूर सोशल मीडिया के दुनिया में कहीं खो गए है। कई युवा सोशल मीडिया द्वारा गलत अपराधों जैसे हैकिंग , पासवर्ड को चुराना में संलग्न हो जाते है। सोशल मीडिया आपके निजी ज़रूरी जानकारी  यानी इत्यादि के चोरी होने का खतरा रहता है। आपके पहचान की चोरी करके लोग गलत कार्य , जैसे फिशिंग इत्यादि अपराध कर सकते है।  हमे इन सबसे सावधान रहने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष

घंटो लोग रात में जागकर सोशल मीडिया पर सक्रीय रहते है।  इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और आँखों पर दबाव भी पड़ता है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल मनुष्य मोबाइल , कंप्यूटर , लैपटॉप द्वारा कर सकता है। सोशल मीडिया द्वारा कुछ ही क्षणों में छोटी से छोटी खबरों को फैलाया जा सकता है।  सोशल मीडिया एक ताकतवर साधन है और लोगो को  विचार विमर्श करके इसका सही उपयोग करना चाहिए। सोशल मीडिया का उपयोग  ज़्यादातर लोग अपने दोस्तों और परिजनों से संपर्क स्थापित करने के लिए करते है। सोशल मीडिया का सही उपयोग मनुष्य को सही मार्ग और अधिक उन्नति की ओर अवश्य ले जाएगा

Leave a Comment