कंप्यूटर के लाभ पर निबंध

4/5 - (9 votes)

कंप्यूटर विज्ञान का सबसे अनोखा और लाजवाब  आविष्कार है।  कंप्यूटर में कई अनगिनत ज़रूरी कार्य  हम तुरंत कर सकते है। कंप्यूटर में ज़रूरी और महत्वपूर्ण  डाटा को स्टोर कर सकते है। आज लोगो के घर और दफ्तर में सभी लोगो के पास कंप्यूटर मौजूद है। कंप्यूटर प्रत्येक कार्य को तेज़ी के साथ करता है और किसी भी मुश्किल गणना के परिणाम को  तुरंत सुलझा  देता है। कंप्यूटर के कई फायदे है जिससे हम सब भली भाँती वाकिफ है। कंप्यूटर में कई तरह के आवश्यक आंकड़े स्टोर किये जाते है।  अनगिनत फाइलों को सेव करके रखा जाता है ताकि जब भी ज़रूरत हो , हम उन्हें निकालकर उपयोग कर सके।कंप्यूटर का आविष्कार विज्ञान का सबसे श्रेष्ठ आविष्कार है।

कंप्यूटर सभी क्षेत्रों में काम कर रहे  वैज्ञानिकों,  अधिकारियों, प्रशासकों, अध्यापकों, विद्यार्थियों और  दूसरे  उद्योग क्षेत्रों में  काम कर रहे कर्मचारियों के लिए  अत्यंत ज़रूरी है। अस्पतालों , बैंको में भी सभी कर्मचारियों के मेज़ पर आपको कंप्यूटर दिख जाएगा।

कंप्यूटर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।  जब इंटरनेट को कंप्यूटर से जोड़ दिया जाता है तो वह और शक्तिशाली बन जाता है।  कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। प्रत्येक कार्यालय में लोग कंप्यूटर पर कार्य करते है।कंप्यूटर की वजह से मनुष्य को कार्य करने में सरलता होती है।जब भी मन में किसी भी विषय से संबंधित कोई सवाल उठता तो हम गूगल पर सर्च कर लेते है। इससे हमे उस विषय से संबंधित ज्ञान मिल जाता है।

कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़े बड़े अस्पतालों में बीमारियों के विषय में जानकारी हासिल करने और उसे स्टोर करने के लिए किया जाता है। आज कंप्यूटर की आवश्यकता हर जगह बढ़ गयी है। इसलिए आजकल विद्यालयों में प्राथमिक कक्षा से ही कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है।विद्यालय में हर बच्चा कंप्यूटर सीखता है और उसे कंप्यूटर चलाना भी आता है।

किसी भी तरह के विषय पर कोई भी जानकारी चाहिए तो हम कंप्यूटर पर इंटरनेट को जोड़ देते है। कंप्यूटर पर सर्च बार पर जाकर विषय को टाइप करने से उससे जुड़ा सारा ज्ञान हमे मिल जाता है।आजकल लोग कंप्यूटर पर  बैठकर ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे है।  ऑनलाइन शिक्षक भी इसी माध्यम से पढ़ाते है। कोरोना संकटकाल में इंटरनेट की अहमियत का अधिक पता हमे लग चूका है।  लोग घरो में बैठकर दफ्तरों के काम कंप्यूटर पर कर रहे है।

हर बड़ी परीक्षाओ के परिणाम भी हम कंप्यूटर पर चेक करते है।  विद्यार्थी भी कंप्यूटर पर बैठकर अपनी परीक्षा देते है।बहुत बड़े बड़े कंपनियों और उद्योगों में कंप्यूटर द्वारा कार्य किये जाते है।  मुश्किल कैलकुलेशन को आसानी से कंप्यूटर हल कर देता है।

बहुत सारे लोग कभी कभी एक कार्य को नहीं कर सकते है । वह कार्य कंप्यूटर कुछ ही समय में कर देता है। कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बेबाज़ ने की थी।कंप्यूटर के एक क्लिक से बहुत सारे काम हो जाते है।कंप्यूटर में कोई भी संदेश हम कुछ ही सेकण्ड्स में भेज सकते है। कंप्यूटर पर हम गाने सुन सकते है। कंप्यूटर पर हम ज़रूरी चीज़ो को टाइप करके उसे सुरक्षित रख सकते है।  तकरीबन हर कार्य कंप्यूटर द्वारा करना संभव है।हर क्षेत्र चाहे वह रिसर्च सेंटर हो , अस्पताल हो या कोई भी क्षेत्र हो कंप्यूटर ने अपना योगदान दिया है।  कंप्यूटर के बिना हम अपने जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते है।

यहां तक की सैटेलाइट टेक्नोलॉजी में भी कंप्यूटर ने अपना  भरपूर योगदान दिया है।कंप्यूटर ने हमारे देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। बच्चो से लेकर बड़े सभी कंप्यूटर चलाना जानते है। बड़े बड़े देशो की उन्नति के  पीछे कंप्यूटर का ही हाथ है ।

शिक्षा संस्थानों में विद्याथियों को कंप्यूटर सीखाने के संग उन्हें नयी बातें भी बतायी जाती है। कंप्यूटर पर लोग अपना प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन तैयार करते है।  कंप्यूटर द्वारा लोग बिजली का बिल भरने से लेकर कई चीज़ो के ऑनलाइन पेमेंट भी करते है।  ज़रूरी नहीं कि बिल भरने के लिए बाहर जाना पड़े।हम जब चाहे कंप्यूटर की मदद से  किसी के साथ भी वीडियो कॉल अथवा वीडियो कॉन्फरेरेन्सिंग द्वारा बात कर सकते है।कंप्यूटर द्वारा बैंक के सभी कार्य आसान हो गए है।  लोग आजकल ऑनलाइन बैंकिंग का ज़्यादा इस्तेमाल करते है।

कंप्यूटर ना होता तो हम किसी से ऑनलाइन चैट , सन्देश नहीं भेज पाते। कंप्यूटर ना होता तो बड़ी समस्याओं को सुलझाने में बहुत वक़्त लग जाता।  कंप्यूटर ना होता तो गूगल , फेसबुक , ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियां नहीं बनती। आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है जहां हर नामुकिन चीज़ संभव है।

निष्कर्ष

कंप्यूटर मुश्किल से मुश्किल समस्याओं को हल कर देता है। कंप्यूटर का सही इस्तेमाल देश को  ओर अधिक उन्नति की ओर लेकर जाएगा। जटिल कामो को कम समय में कंप्यूटर आसानी से कर लेता है।कंप्यूटर वरदान से कम नहीं है इसलिए इसका सही इस्तेमाल हमे उन्नति की ओर अवश्य  ले जाएगा।

Leave a Comment