संचार साधनो के लाभ

संचार साधनो के बैगर हम अपने जिन्दगी की कल्पना तक नहीं कर सकते है। आज इक्क्सवी शताब्दी में ऐसे कई माध्यम है जिसके द्वारा हम संदेशो का आदान प्रदान सरलता से कर सकते है। पहले के जमाने में सिर्फ पत्र , टेलीग्राम द्वारा ही ज़्यादातर लोग अपनों से जुड़ने की कोशिश करते थे। आज विज्ञान  और प्रौद्योगिकी ने इतनी उन्नति कर ली है कि संचार के बहुत सारे साधन जनता के लिए उपलब्ध है।   रेडियो , टेलीविज़न , मोबाइल फ़ोन , इंटरनेट , लैंडलाइन फ़ोन इत्यादि के आविष्कार से लोगो का एक दूसरे के साथ साथ  संपर्क साधना बहुत आसान हो गया है।

संचार साधनो से हमे अनगिनत लाभ मिलते है। संचार साधनो के इतने माध्यम होने की वजह से आज हम किसी भी समय लोगो को कॉल कर सकते है और कहीं भी होने वाली घटना को टेलीविज़न पर देख सकते है।वीडियो कालिंग और वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से कई लोगो के साथ जुड़ सकते है।इन दो माध्यमों द्वारा ना केवल  लोगो से हम बात कर सकते है , बल्कि उन्हें देख भी सकते है।

पहले के समय में लोग अपने विचारो का आदान प्रदान चिट्ठियों द्वारा करते थे।  फिर टेलीफोन के आविष्कार के बाद लोग फ़ोन पर बात करते थे।अब विज्ञान ने काफी प्रगति कर ली है जिसकी वजह से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम द्वारा कई साधन आविष्कार किये गए है।  इसकी वजह से लोगो को संपर्क साधने में मुश्किल नहीं होती है।

टेलीविज़न आज सभी के घरो  में मौजूद  है।  लोगो को विश्व और देश में घटने वाली सभी घटनाओ का पता चल जाता है। टेलीविज़न का अविष्कार सन १९२७ में हुआ था।  इसका आविष्कार फार्नवर्थ ने किया था। आजकल टेलीविज़न पर लोगो के  मनोरंजन लिए अनेक चैनल उपलब्ध है।संचार के आधुनिक साधनो ने इतनी उन्नति कर ली है कि आजकल लोग टीवी पर लाइव खबरें और लाइव क्रिकेट मैच देख सकते है।टीवी द्वारा हमे रोज नयी खबरें मिलती है और चलचित्र , वीडियो इत्यादि देख सकते है। 

टेलीफोन के आविष्कार ने संपर्क साधने की गति को और ज़्यादा बढ़ाया।सबसे प्रचलित संचार माध्यम टेलीफोन है। टेलीफोन का आविष्कार साल 1876  को हुआ था।मोबाइल फ़ोन के बैगर हम अपने जीवन को जी ही नहीं सकते है। आजकल हर किसी के पास मोबाइल फ़ोन मौजूद है। मोबाइल फ़ोन द्वारा लोगो से कभी भी  कहीं भी बात कर सकते है।  लोगो से वीडियो कॉल पर बात कर सकते है और ऑनलाइन पेमेंट द्वारा पैसो का  भुगतान कर सकते है। मोबाइल के माध्यम से  जीमेल द्वारा सन्देश भेज सकते है।मोबाइल में कई सारे एप्प्स है , जिसने हमारे जीवन को सरल बना दिया है।

आजकल बाजार में रोज़ नए फ़ोन नयी विशेषताओं के साथ आते है।  युवा पीढ़ी के लोग नए फ़ोन खरीदने के लिए तत्पर रहते है।संचार माध्यम का अत्यंत लोकप्रिय माध्यम मोबाइल फ़ोन है।  सभी वर्ग के लोग मोबाइल फ़ोन पसंद करते है।ईमेल द्वारा लोग अपने दफ्तरों के काम , सरकारी काम इत्यादि करते है।  कंपनियां और कर्मचारी अपने ज़रूरी सन्देश ईमेल द्वारा भेजते है।

कंप्यूटर सबसे महत्वपूर्ण संचार साधन है।  हर किसी के घर और दफ्तर में कंप्यूटर मौजूद है।  कंप्यूटर द्वारा विभिन्न कार्य किये जा सकते है। हम अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को कंप्यूटर पर  सुरक्षित सेव करके रख सकते है।  आजकल दफ्तरों , बैंको  के अधिकतर कार्य कंप्यूटर पर किये जाते है। चार्ल्स बैवेज ने कंप्यूटर का आविष्कार किया था। आज विद्यालयों में कंप्यूटर एक अनिवार्य विषय बन गया है।  बच्चे कम उम्र से ही कंप्यूटर चलाते है।पहले जो जानकारी रजिस्टर पर लिखी जाती थी अब वह  डाटा कंप्यूटर पर लोग स्टोर करते है।

इंटरनेट सेवा हर घर में और हर किसी के फ़ोन में मौजूद है। इंटरनेट को जब भी कंप्यूटर और मोबाइल के साथ जोड़ दिया जाता है तो वह निश्चित तौर पर शक्तिशाली बन जाता है।  सन्देश भेजना  , वीडियो कालिंग , वीडियो कॉन्फरेरेन्सिंग , जीमेल इत्यादि कार्य इंटरनेट के बिना संभव नहीं है। इंटरनेट पर हमे किसी भी विषय की जानकारी मिल जाती थी।अमरीकी रक्षा विभाग द्वारा इंटरनेट का आविष्कार सन १९६९ में    किया गया था।

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हम  किसी के साथ भी वीडियो कॉल पर बात कर सकते है। आजकल बड़ी कंपनियां वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से लोगो का इंटरव्यू लेते है। कई बार तो अदालतों के कई केसेस में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा मुक़दमा चलाया जाता है।

निष्कर्ष

आज कल  छोटे और बड़े व्यापारी संचार के साधनो का उपयोग करते है ताकि अपने व्यवसाय  को तेज़ी से बढ़ा सके।  शिक्षा संस्थान हो या दफ्तर संचार के साधनो की ज़रूरत हर जगह पड़ती है।संचार के साधन अगर हमारे जीवन में ना हो , तो हम उन्नति नहीं कर पाएंगे।अगर यह सारे संचार के साधन ना हो तो वापस हमे पुराने समय में लौटना पड़ेगा जहां संपर्क साधना लोगो के लिए कठिन होता था। संचार साधनो के कारण हमारा जीवन सरल हो गया है और सभी क्षेत्रों में प्रगति भी हुयी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top