जन्मदिन का जश्न

Rate this post

प्रस्तावना

जैसा  कि  जन्मदिन साल में एक ही बार आता है। मेरा जन्मदिन हर साल ग्यारह अगस्त  को आता है। मेरी मम्मी इस दिन मेरे कुछ ख़ास  दोस्त, पड़ोसी और रिश्तेदारों को बुलाती है। रात को बारह वजह मेरे मम्मी पापा मुझे जन्मदिन की बधाई देते है। उसके बाद एक तौहफा यानी सरप्राइज गिफ्ट मिलता है।  सुबह होते ही सोशल मीडिया पर मुझे लोग जन्मदिन की मुबारक बात देते है। दोस्तों के फ़ोन और रिश्तेदारों के वीडियो कॉल आने लगते है।  सब मुझे शुभकामनायें देते है। जन्मदिन वह दिन होता है जब आपको पता चलता है कि आपके करीबी लोग आपसे कितना प्यार  करते है। सुबह में अपने परिजनों के साथ  मंदिर भी जाती हूँ | भगवान् के आगे माथा टेक कर आती हूँ | घर पर भी जन्मदिन के दिन माँ मेरे अच्छे सेहत और कामयाबी के लिए पूजा करती है | जन्मदिन के दिन मैं बड़ो के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेता हूँ |

जन्मदिन को अंग्रेजी में बर्थडे कहा जाता है | ज़्यादातर लोग सोशल मीडिया , मैसेज , कॉल और सभी के सामने हैप्पी बर्थडे कहते है | हैप्पी बर्थडे का अर्थ है जन्मदिन मुबारक हो और गले लगकर डेढ़ सारी शुभकामनायें देते है | लोग गिफ्ट,  के संग बर्थडे ग्रीटिंग कार्ड भी देते है |

जन्मदिन को आज कल लोग उत्सव के रूप में मनाते है | सुबह उठकर माँ मुझे खीर पड़ोसती है | फिर मैं नहा धोकर भगवान् के आगे प्रार्थना करती हूँ | फिर नए कपड़े पहनती हूँ | माँ मेरे लिए इस दिन बहुत सारे पकवान बनाती है |वह सारे मेरे मन पसंद पकवान  होते है | घर पर माँ और मेरे कुछ दोस्त मिलकर घर को भव्य तरीके से सजाते है | शाम होते होते रिश्तेदार , दोस्त सभी घर पर आते है और बधाई देते है | बड़े आशीर्वाद देते है | बहुत अच्छा महसूस होता है कि इतने लोग हमारे जन्मदिन के उत्सव में शामिल हुए  है |

जन्मदिन मनाना सभी को पसंद है |  जन्मदिन के उत्सव पर केक काटा जाता है | केक काटना तो अंग्रेज़ो द्वारा चलाया गया रिवाज़ है जो आज भी चल रहा है |केक काटने के बाद सभी स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक्स इत्यादि सेवन करते है | सभी तरह  की मिठाईयां और पकवान बनाये जाते है |जन्मदिन पर पूरे घर को फूल और गुब्बारे इत्यादि चीज़ों से सजाया जाता है |  जन्मदिन के दिन पार्टी  में  बच्चो को चॉक्लेट्स और मिठाईयां बांटी जाती है |

बाहर से कई लोगो को निमंत्रण दिया गया और उन सभी ने यहाँ आ आकर शोभा बढ़ा देते है  | जन्मदिन का उत्सव संगीत के  बिना अधूरा होता है | इस दिन लोग  संगीत और डांस का लुफ्त  है | जो भी लोग जन्मदिन पर आते है और प्यार भरा उपहार देते है | इससे मेरा मन प्रसन्न होता  है | लेकिन यह कहना गलत ना होगा कि शुभकामनाओ का मोल उपहार के सामने अधिक होता है | लोगो के दिल से निकली हुयी शुभकामनाएं आपके  विशेष दिन को ही नहीं बल्कि ज़िन्दगी को भी खूबसूरत बनाती है|

प्रत्येक वर्ष जन्मदिन पूरे जोश , आनंद और उत्साह के साथ कटता है | सभी अतिथिगण विभिन्न प्रकार के भोजन का लुफ्त उठाते है और हमारे अतिथि सत्कार से खुश भी होते है |इस दिन सभी हंसी , मज़ाक और हल्की बातें करते है | मेरे जन्मदिन पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन खाकर मेहमान संतुष्ट होते है और सराहते भी है | मेरे घर के सभी सदस्य भी मुझसे बहुत प्यार करते है | मेरे घरवाले जन्मदिन के जश्न में कोई कमी नहीं छोड़ते है |

आजकल के जन्मदिन दिवस पर बहुत खर्चा किया जाता है | जिनके पास पैसे अधिक होते है , वे बड़े रेस्टुरेंट और होटल में दावत रखते है | कुछ लोगो के घरो पर जन्मदिन  का जश्न सारी रात चलता है | यहाँ हर चीज़ का आयोजन बड़े पैमाने पर होता है | धनवान परिवार के लोग जन्मदिन पर शादियों के जितना खर्चा करते है | ऐसे परिवारों में जन्मदिन में आये हुए मेहमानो को रिटर्न गिफ्ट दिया जाता है |

बड़े लोग  जन्मदिन के उत्सव को राजाओ की तरह मनाते है और आम आदमी अपने घरो पर परिवार के संग जन्मदिन का उत्सव मनाते है | यह बेहद खुशियों वाला दिन होता है जहाँ इंसान अपने  जन्मदिन पर पर बेहद खुश रहता  है | उसके खुश रहने का कारण उसके आस पास के करीबी लोग है जो उन्हें सबसे ज़्यादा ख़ास महसूस करवाते है | सभी दोस्त , पड़ोसी , रिश्तेदार सम्मिलित होते है और जिसका विशेष दिन होता है , उसे गिफ्ट देते है | जन्मदिन का यह रस्म होता है – केक काटना , भोजन  और गिफ्ट देना | इन सबके बिना जन्मदिन अधूरा होता है | सबसे ज़्यादा आयोजन बच्चो की जन्मदिन पार्टी में की जाती है |

आजकल जन्मदिन मनाने के लिए  इवेंट कंपनियां भी होती है जो बच्चो के लिए थीम पार्टीज  का आयोजन करती है | ऐसी पार्टियां महंगी होती है | अमीर लोग अक्सर ऐसे जन्मदिन के उत्सवों का आयोजन करते हुए नज़र आते है | जिस भी लड़के या लड़की का जन्मदिन होता है , वह बड़े दुकानों में जाकर अच्छे कपड़े इत्यादि खरीदते है | मेहमानो का लिस्ट यानी सूची बनाना , पहले से शुरू कर दिया जाता है | आजकल पार्टी में थीम अनुसार लोग मन पसंद केक का आर्डर देते है |

आजकल सोशल मीडिया पर जन्मदिन के सारे फोटोज डालें जाते है | जन्मदिन को इतने अच्छे तरीके से मनाते है और इन पलों को मोबाइल कैमरों में कैद  किया जाता है | जन्मदिन के दिन सभी लोग अच्छे और डिज़ाइनर कपड़े पहनते है और चमक दमक का हिस्सा बनते है | आजकल सभी लोग सोशल मीडिया पर तुरंत जन्मदिन के  फोटोज अपलोड कर देते है | जन्मदिन  के दिन , कई परिवार गरीब और ज़रूरतमंदो को खाना और कपड़े वितरित करते है |इसे शुभ माना जाता है | बच्चो के जन्मदिन ख़त्म होने के बाद , गिफ्ट्स खोलकर बच्चे देखते है | गिफ्ट्स देखकर खुश हो जाते है |तौह्फे पाना किसको पसंद नहीं होता | उपहार खोलकर देखने की उत्सुकता बच्चो में खासकर देखी जाती है |

आजकल इंटरनेट  की वजह से आसानी से केक और गिफ्ट बुक किया जा सकता है | जिस व्यक्ति का जन्मदिन है , उसे सरप्राइज दिया जाता है | बहुत सारे घरो में रात के बारह बजे जिसका जन्मदिन है , उसे केक खिलाकर विश करते है | बदलते युगो के साथ जन्मदिन मनाने के तरीको में काफी अंतर आया है |

निष्कर्ष

जन्मदिन बेहद ख़ास दिन होता है | इस दिन चारो तरफ रौनक रहती है | साल में एक बार आने की वजह से लोग अपने जन्मदिन को धूम धाम से मनाते है और अपने प्रियजनों को बुलाते  है | इस दिन को इतने अच्छे से मनाया जाता है कि वह साल भर के लिए यादगार बन जाता है | बर्थडे यानी जन्मदिन की तैयारी बहुत सारे घरो में एक महीना पहले से आरम्भ हो जाती है | इस विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए परिवार बहुत मेहनत करते है | जन्मदिन का उत्सव छोटा हो या बड़ा , कितना ही ताम झाम क्यों ना हो , लेकिन बड़ो का आशीर्वाद बहुत कीमती होता है | लोगो की शुभकामनायें , दुआएं और आशीर्वाद हमे ज़िन्दगी में कुछ कर दिखाने का जोश देती है | जन्मदिन के उत्सव को मनाना एक बेहतरीन एहसास होता है | आप लोगो के लिए कितने ख़ास है , इसका एहसास अक्सर लोगो को जन्मदिन के दिन होता है |

Leave a Comment