कंप्यूटर हमारा मित्र पर निबंध

3/5 - (8 votes)

कंप्यूटर हमारा मित्र पर निबंध
Computer mera mitra par nibandh

कंप्यूटर, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एक अनोखा वरदान है। कंप्यूटर हमारा मित्र है, जिसने हमारे ज़िन्दगी के कार्य करने के ढंग को बेहद सरल बना दिया है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो एक इनपुट डिवाइस यानी कीबोर्ड, माउस, जोस्टिक इत्यादि के साथ आता है। इसका एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है प्रिंटर, जिसके सहारे हम ज़रूरी दस्तावेज़ों का प्रिंट ले सकते है। कंप्यूटर पर हम ज़रूरी डेटा टाइप कर सकते है, चाहे वह कितना ही लंबा क्यों ना हो। फिर उसे कंप्यूटर पर संग्रह कर सकते है। आप अपने नए फाइल्स और रिकार्ड्स जीवन भर के लिए अपने लैपटॉप पर रख सकते है। आजकल बच्चे भी कम उम्र से कंप्यूटर चलाना सीख गए है।

कंप्यूटर ने हर क्षेत्र के कार्यात्मक क्षमता को बढ़ा दिया है। कंप्यूटर में स्थापित इंटरनेट की वजह से हम दुनिया के किसी भी कोने , क्षेत्र से जुड़कर व्यापार इत्यादि कर सकते है। इंटरनेट को कंप्यूटर में कनेक्ट करके ऑनलाइन इत्यादि वस्तुओं की घर बैठे खरीदारी कर सकते है। कंप्यूटर ने मनुष्य के जीवन में एक पथ प्रदर्शक और मार्ग दर्शक की भूमिका अदा की  है।

कंप्यूटर अनगिनत कार्य कर सकता है, जैसे बच्चो के परियोजना कार्य में सहयोग, दफ्तर के काम इत्यादि। आजकल का युग डिजिटल वर्ल्ड का है इसलिए कंप्यूटर के बैगर डिजिटल वर्ल्ड का मुकाम हासिल नहीं किया जा सकता है। सार्वजनिक कार्यस्थल जैसे बैंक, स्कूल, कॉलेज, दूकान, फैक्ट्री इत्यादि हर स्थान पर बिना कंप्यूटर के कार्य करना असंभव है। लोगो को निजी खाते, बैंक अकाउंट डिटेल्स, स्कूल में बच्चो से संबंधी सारे डिटेल्स , प्रशासनिक कार्य कंप्यूटर में स्टोर यानी संग्रह करके रखा जाता है, अब वह दिन चले गए जब लोग कागज़ो और फाइलों में डिटेल्स रखा करते थे। किसी भी व्यक्ति से संबंधी जरुरी जानकारी कंप्यूटर पर सुरक्षित फाइलों से मिल सकती है।

बच्चो के विषय में कंप्यूटर एक मुख्य विषय है।  इसी कारण बच्चे कंप्यूटर के व्यवहारिक ज्ञान को बचपन से सीख रहे है और अपने जीवन में और पढ़ाई में इसका उपयोग कर रहे है। कंप्यूटर एक बेहतरीन डिवाइस है जिसमे आप फोटो, वीडियो और अपने पसंद के गाने , गेम इत्यादि स्टोर कर सकते है। कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस है जिसके अंतर्गत कई सारे टूल्स है जिसे आप चित्र बना सकते है , टाइप कर सकते है ,डॉक्यूमेंट तैयार , पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण इत्यादि  कर सकते है।  माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में कई प्रकार की सूची विभिन्न कार्यस्थलों के अंतर्गत की जाती है।

कंप्यूटर से आप ज़रूरी दस्तावेज़ों के प्रिंट , प्रिंटर द्वारा निकाल सकते है और सभी प्रकार के एकाउंट्स , गणना इत्यादि कार्य सुरक्षित तरीके से कर सकते है। आजकल कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को होना ज़रूरी है। कंप्यूटर का दूसरा रूप लैपटॉप है। कंप्यूटर एक बहुत बड़ा यन्त्र है और इसे हर जगह ले जाना संभव नहीं है  इसलिए लोग लैपटॉप खरीदते है। लैपटॉप को बैग में रखना और कहीं भी ले जाना आसान है। 

कोरोना वायरस संकटकाल में बड़ी बड़ी आईटी कम्पनीज के कर्मचारी सारे दफ्तर के कार्य घर से कर रहे है। कंप्यूटर के आविष्कार के बिना यह सारे कार्य असंभव है ।  चार्ल्स बैबेज वह व्यक्ति है जिन्होंने पहला आटोमेटिक डिजिटल कंप्यूटर तैयार किया था। कंप्यूटर का उपयोग कई लोग आपराधिक मनशा से करते है जैसे अश्लील वीडियोस और छवि अपलोड करते है जो एक अवैध कार्य है और निश्चित रूप से कानूनन अपराध है। कंप्यूटर के नियमित इस्तेमाल से आँखों पर असर पड़ता है। कंप्यूटर के ज़्यादातर इस्तेमाल से लोग चैटिंग , कॉल करते है , जिसके कारण वे अपने परिजनों से दूर हो रहे है और साथ ही समाज से कटते चले जा रहे है। इंटरनेट बैंकिंग का लोगो को सतर्कता से उपयोग करना चाहिए नहीं तो लोगो के निजी डेटा चोरी होने का डर रहता है।

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत बड़ा योगदान रहा है।  पुराने वक़्त में लोग सारे कार्य लोग अपने आप करते थे , जिससे समय अधिक लगता था।  कंप्यूटर के उपयोग से शिक्षा और व्यवसाय संबंधी कार्य आसान हो गए है।  कंप्यूटर हमारे जीवन का एक एहम हिस्सा है।  विज्ञान और तकनीक की देन कंप्यूटर है। हम ऑनलाइन टिकट बुकिंग के सारे ज़रूरी कार्य कंप्यूटर द्वारा करते है।

कंप्यूटर का उपयोग करके हम ईमेल भेजने , ऑडियो सुनने जैसे कार्य कर सकते  है।  कंप्यूटर का सीपीयू  बहुत ही महत्व पूर्ण होता है , यह कंप्यूटर के कार्यो को प्रोसेस अर्थात नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करता है। कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों की ज़रूरत होती है।  दोनों के बैगर कंप्यूटर कार्य करने में असमर्थ है। कंप्यूटर के माध्यम से हम स्काइप चैट से बात और वीडियो कॉल इत्यादि दूर बैठे लोगो को कर सकते है। जब से इंटरनेट कंप्यूटर के साथ जुड़ गया है , मनुष्य के कई कार्य आसान हो गए है। बिजली का बिल भरना , ऑनलाइन टीवी और मोबाइल का रिचार्ज भरना सब कार्य कुछ ही पलों में हो जाते है।

आजकल बच्चे ऑनलाइन अपनी पढ़ाई कंप्यूटर पर  कर रहे है।  यह इंटरनेट और कंप्यूटर दोनों के बिना असंभव है। कंप्यूटर के द्वारा लोग सोशल मीडिया से जुड़ सकते है जैसे फेसबुक , इंस्टाग्राम इत्यादि।  कंप्यूटर की वजह से शिक्षा क्षेत्र में बहुत मदद मिली है। कंप्यूटर के माध्यम से विद्यार्थी को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हुयी है। शिक्षक कंप्यूटर पर शिक्षा संबंधी पावर पॉइंट  प्रेजेंटेशन बनाते है , ताकि वे बच्चो को सही ढंग से विषय  को पढ़ा सके। कंप्यूटर पर इंटरनेट की सहायता से आप किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है। चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान रहा है , आजकल इंटरनेट के ज़रिये डॉक्टरों से सलाह मशवरा किया जा सकता है और दवाई भी ऑनलाइन आर्डर दिया जा सकता है , इसके लिए दुकान जाने की ज़रूरत नहीं है।

निष्कर्ष

कंप्यूटर की मदद से हम विभिन्न प्रकार के जानकारी को सहज कर रख सकते है। कंप्यूटर की मदद से कठिन कार्य भी सरल हो जाते है।  दफ्तर में कंप्यूटर के आ जाने से फाइलों को एक्सेस करना और सठिक रूप से कार्य करना आसान हो गया है। कंप्यूटर के कारण  मानव को कम परिश्रम करना पड़ता है और उच्च स्तर के परिणाम प्राप्त होते है। इससे समय की बचत होती है। आज डिजिटल वर्ल्ड , डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न क्षेत्रों के कार्यों को कंप्यूटर ने आसान बना दिया है और आने वाली पीढ़ी भी कंप्यूटर के विषयो की पढ़ाई करने में ज़्यादा इच्छुक है।

Leave a Comment