क्रिप्टो क्या है? पर निबंध

Rate this post

दोस्तों, आज हम आपको क्रिप्टो से जुड़ी कुछ खास जानकारी ‘क्रिप्टो क्या है?’ विषय के निबंध के माध्यम से देने वाले हैं। बढ़ती आधुनिकता के साथ ही आपको आर्थिक क्षेत्र में होती आधुनिकता के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।

तो चलिए जानते हैं, ‘क्रिप्टो क्या है?’ विषय पर निबंध….

प्रस्तावना…..

क्रिप्टो एक डिजिटल तरह की करेंसी है, जिसे आमतौर पर क्रिप्टो करेंसी के नाम से जाना जाता है। इसमें डेटाबेस में सभी सूचनाओं को एनकोड करके सुरक्षित किया जाता है। क्रिप्टो करेंसी में किसी भी प्रकार की विश्वासपात्र किसी अन्य पार्टी का हस्तक्षेप नहीं होता है। सरल शब्दों में कहें तो केंद्रीय बैंक और प्राधिकरण क्रिप्टो की गतिविधियों से दूर रहते हैं इसीलिए इसकी वैधता को लेकर लोगों के मन में भय बना रहता है। क्रिप्टो करेंसी में किए गए लेनदेन को ब्लॉकचेन द्वारा सत्यापित किया जाता है।

क्रिप्टो करेंसी क्या है?

क्रिप्टो करेंसी शब्द की उत्पत्ति क्रिप्टो तथा करेंसी नामक दो लैटिन शब्दों के मिलने से होता है। क्रिप्टो शब्द क्रिप्टोग्राफी से बना है जिसका तात्पर्य होता है, छुपा हुआ तथा करेंसी शब्द “करेंसिआ” से बना है, जिसका अर्थ होता है रुपया या पैसा।
इस तरह से क्रिप्टोकरेंसी शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है, छुपा हुआ पैसा या डिजिटल पैसा। साधारण शब्दों में, क्रिप्टोकरेंसी एक प्रकार की डिजिटल करेंसी है जिसे व्यक्ति अपने हाथों से नहीं छू सकता है। 2008 में सबसे पहली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के रूप में आयी थी।

क्रिप्टो करंसी के कई प्रकार…

वर्तमान समय में विश्व में लगभग 13000 से भी अधिक क्रिप्टो करंसी प्रचलन में हैं। लेकिन इनमें से कुछ मुख्य इस प्रकार हैं –

  1. बिटकॉइन
  2. लाइट कोइन
  3. एथेरियम
  4. क्रेडानो
  5. रिपल
  6. डॉगकोइन आदि।

क्रिप्टो के लाभ

• क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन में किसी अन्य व्यक्ति अथवा संस्था की जरूरत नहीं पड़ती है।
• इसका सबसे बड़ा लाभ इसकी गोपनीयता है, जब तक जरूरी न हो तब तक इसमें सारी जानकारियों को गोपनीय रखा जाता है।
• इसमें किसी भी प्रकार के पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं होती है।
• इसका इस्तेमाल बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के विश्व के किसी भी कोने से किया जा सकता है।
• ब्लॉकचेन प्रणाली पर आधारित होने के कारण इसमें लेनदेन आदि के विवरणों को ट्रैक करके भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है।
• यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से इंटरनेट पर आधारित है।
• इस क्षेत्र में ब्लॉकचेन के इस्तेमाल से सैकड़ों अरब डॉलर की बचत की जा सकती है।
• इसमें बहुत ही कम खर्च में ही खरीद-बिक्री की जा सकती है।

क्रिप्टो में निवेश से पहले ध्यान देने योग्य बातें

क्रिप्टो एक अस्थिर करेंसी है जिसके चलते यह एक जोखिम से भरी करेंसी मानी जाती है। ऐसे में आपको क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने से पहले कुछ खास जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए।
• आपको क्रिप्टो से संबंधित श्वेत पत्र को भलीभांति पढ़ लेना चाहिए।
• विशेषज्ञों की मानें तो यदि आप क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको नुकसान अवश्य उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आपको नुकसान उठाने के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए।
• क्रिप्टो करेंसी से संबंधित टीम का ट्रैक रिकॉर्ड
चेक कर लेना चाहिए।
• क्रिप्टो करेंसी से संबंधित जोखिमों की गणना कर लेनी चाहिए।

उपसंहार

वर्तमान में क्रिप्टो करेंसी के चलन से भविष्य में व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में बड़ी प्रगति देखी जा सकती है। व्यापार कम खर्चीला और तीव्र गति से परिवर्तन के साथ आगे बढ़ सकता है लेकिन इसी के साथ हमें क्रिप्टो करेंसी के दुष्प्रभावों को भी नहीं भूलना चाहिए। गोपनीयता और मूल्य अस्थिरता जैसे दोषों के कारण हमें क्रिप्टो करेंसी पर निर्भर भी नहीं होना है। साथ ही यदि कोई क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना चाहता है तो उससे पहले उसे इससे संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक सलाह के अनुसार सरकार और जनता को क्रिप्टोकरंसी के क्षेत्र में कदम बढ़ाना चाहिए।

Leave a Comment