NFT क्या है? पर निबंध

Rate this post

दोस्तों, आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको NFT के बारे में एक निबंध प्रस्तुत करने जा रहे हैं। जो कि वर्तमान समय में अत्यधिक लोकप्रिय और ट्रेंडिंग विषय बन चुका है। तो चलिए आज एनएफटी निबंध के जरिए आपको एनएफटी से जुड़ी सभी जानकारी, इसके इतिहास, इसके फायदे और अन्य बाते बताते हैं।

आइए जानते हैं, NFT क्या है?’ विषय पर निबंध…..

प्रस्तावना

NFT का मतलब है non-fungible token, जैसे कोहिनूर का हीरा या मोनालिसा। इस NFT की शुरुआत वर्ष 2014 से हुई है। जब भी कोई चीज डिजिटली इंटरनेट पर मौजूद होती है तब यह उसकी कोई ना कोई कॉपी भी इंटरनेट पर रहती है। लेकिन NFT में जो भी चीज होती है वह एकदम अलग होती है यानि उसकी कोई दूसरी कॉपी इंटरनेट पर कहीं भी नहीं मिलती है।

NFT क्या है?

NFT जिसको पूर्ण रूप से non-fungible token के नाम से जाना जाता है। इसका पूरा कांसेप्ट ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर ही बनाया गया है। जिसे क्रिप्टोग्राफिक टोकन भी कह सकते हैं। यह सिर्फ एक टोकन नहीं है बल्कि आपके लिए कमाई या निवेश का जरिया भी बन सकता है। कोई भी क्रिएटिव शख्स अपनी स्किल को NFT के जरिए मोनेटाइज करके उसे ऑनलाइन बेच सकता है।

NFT से पैसे कैसे कमाएं जाते हैं?

एनएफटी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको कोई आर्ट वर्क चाहिए। यानी कि कुछ ऐसी पेंटिंग कुछ ऐसी डिजाइनिंग या कुछ बेहतरीन ग्राफिक जो सबसे अलग हो और साथ हीवह किसी ना किसी चीज को रिप्रेजेंट करती हो। जो भी क्रिएटिव शख्स होता है वह अपनी स्किल के मुताबिक एनएफटी क्रिएट कर सकता है और अपनी मनपसंद कीमत पर उसे बेच भी सकता है।

एनएफटी में वीडियो क्लिप, कुछ अलग अलग तरह के ऑनलाइन कार्ड इन सब को बेचा जाता है वह भी ऑनलाइन तरीकों से और जितनी बार वह चीज बेची जाती है। उतनी बार और रॉयल्टी के रूप में ओनर को कमीशन मिलता रहता है।

NFT के फायदे…..

  1. NFT नए और प्रतिभाशाली क्रिएटर के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।
  2. इसमें आप रॉयल्टी खुद तय कर सकते हैं और उसका लाभ जितनी बार वह खरीदा जाएगा उतनी बार रॉयल्टी के रूप आपको मिलता रहेगा।
  3. NFT पर बेची जाने वाली आर्ट से उसके वास्तविक कलाकार का भी पता चल सकता है।
  4. Nft में Ethereum Blockchain Technology का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे जो भी व्यापार होगा उसका रिकॉर्ड संग्रह होता जाएगा।
  5. यह आपके सभी लेन देन को इस प्रकार रखता है कि इसमें कोई भी लेन देन नष्ट नहीं किया जाता है।

उपसंहार

NFT वास्तव में आज के क्रिएटिव कलाकारों के लिए काफी अच्छी चीज है लेकिन पिछले आंकड़ों के आधार पर यह कहना मुश्किल है कि आप NFT में भारी निवेश करने से भारी लाभ कमा सकते हैं। क्योंकि NFT के फायदों के साथ ही इसके कुछ नुक़सान भी जिसके मुताबिक इसमें अब लोगों की कला को अपने नाम से बेचा जाने लगा है। साथ ही सब कुछ क्रिप्टो करंसी से होता है जिसके चलते डिजिटल ज्ञान होना भी जरूरी है। ऐसे में अगर आप NFT में निवेश करने का विचार करते हैं तो कुछ डिजिटल विशेषज्ञों के आधार पर निर्णय लें।

Leave a Comment