समय बड़ा बलवान है विषय़ पर निबंध…

3.6/5 - (16 votes)

समय हर किसी के जीवन में विशेष महत्व रखता है। कहा जाता है कि “समय है तो सब कुछ है, समय नहीं तो कुछ भी नहीं।” अतः आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको समय बड़ा बलवान विषय पर हिंदी में निबंध प्रस्तुत कर रहे हैं। जो कि सभी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी लाभकारी है।

इस निबंध के जरिए आपको अपने जीवन में समय के विशेष स्थान की जानकारी मिलेगी। साथ ही समय के सदुपयोग करने तथा दुरुपयोग को रोकने से जुड़ी सीख मिलेगी। इसके अतिरिक्त समय को बलवान क्यों कहा गया है? ये भी समझ में आ जाएगा।

तो आइए जानते हैं, समय बड़ा बलवान विषय पर हिंदी में निबंध…

प्रस्तावना

समय का चक्र निश्चित व अटल होता है। समय का प्रभाव हर किसी के जीवन पर पड़ता है। समय ही है जो रंक को राजा और राजा को रंक बना सकता है। यही कारण है कि समय की गति को कोई जान नहीं सकता है। समय के अनुरूप चलने में ही मनुष्यों की भलाई है। क्योंकि समय किसी का इंतजार नहीं करता है। यह निरंतर आगे बढ़ता रहता है। इसके साथ ना चलने वाले लोग बहुत पीछे रह जाता करते हैं।

समय का महत्व

बचपन से हम सुनते आते हैं कि समय बड़ा बलवान है। पर आखिर क्यों? समय का इतना गान क्यों किया जाता है? दरअसल, पैदा होने के बाद से बुढा़पे तक का सफर समय के साथ ही तय होता है। समय ही है जो निरंतर आगे बढ़ता जाता है। जिसके चलते एक बालक अपने बुढापे तक पहुंच जाता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने भी समय के बारे में कहा था कि जीवन में हर आदमी को अपनी सफलता के लिए समय का ऋणी होना चाहिए। समय हमारे जीवन में सामाजिक जीवन व्यापारिक जीवन सभी को प्रदान करवाता है। इसलिए जीवन में हर व्यक्ति को समय के साथ अपना काम करना आना चाहिए।

समय का सदुपयोग

समय का सही उपयोग करने वाले हमेशा जीवन में तरक्की करते हैं। अपना बहुमूल्य समय व्यर्थ के कामों में कभी भी नहीं लगाना चाहिए। जीवन में कुछ कार्य एक विशेष आयु सीमा तक ही किए जा सकते हैं। यदि आप उन कार्यों को उचित समय में नहीं करते हैं तो समय के साथ अपनी उम्र भी निकल जाएगी। जिसके बाद पछतावे के आलावा आपको कुछ और नहीं मिलेगा। समय का सदुपयोग हम सभी को आना चाहिए। लेकिन हम समय के सदुपयोग को अपने फायदें के लिए करें ना कि अपने जीवन को बर्बाद करने के लिए।

समय का पलटवार

समय बहुत बलवान होता है क्योंकि इस दुनिया में हर चीज एक सीमित समय तक की होती है, लेकिन समय एक ऐसी चीज है जो असीमित है। समय ही है जो एक व्यक्ति को राजा से भिखारी बना सकता है और भिखारी से राजा बना सकता है। इससे ज्यादा ताकत शायद ही किसी और चीज में हो। समय का पलटवार कुछ ऐसा ही है, आपका गम खुशी में और आपकी खुशी कम में वक्त के साथ बदल जाती है।

उपसंहार

समय की ताकत को समय रहते समझना आवश्यक होता है। यदि एक बार आपका समय निकल गया तो वह दोबारा नहीं आता है। इसीलिए ईश्वर से आपको सबसे बड़ा उपहार समय अवश्य मांगना चाहिए। इसके महत्व को समझना आपके लिए बेहद आवश्यक है। क्योंकि इस दुनिया में समय से बड़ा बलवान और मूल्यवान कुछ भी नहीं पाया जाता है। अतः अपने इस बल का सदुपयोग आपके हाथों में है।

Leave a Comment