करियर पर निबंध

5/5 - (1 vote)

करियर पर निबंध- Hindi Essay On Career, Career par nibandh

प्रस्तावना: जीवन में हर इंसान अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहता है। करियर का अर्थ है आजीविका का जरिया जिसके अनुसार व्यक्ति अपना और अपने परिवार का पेट भरता है और उन्हें दैनिक सुख सुविधाओं का साधन प्रदान करता  है। जिसका करियर सही दिशा में नहीं जाता है , उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। अपने सुनहरे भविष्य को आकार देने के लिए सही करियर का चुनाव करना अत्यंत ज़रूरी होता है। विद्यार्थी विद्यालय में पढ़ते वक़्त ही अपने आने वाले समय में कौन सा करियर लेंगे उसके विषय में चर्चा करने लगते है।

सभी  चाहते है कि उनका एक अच्छा और निश्चित करियर हो ताकि उनके  परिवार वाले एक सुकून भरी जिन्दगी जी सके। आज कल के ज़िन्दगी की सबसे बड़ी चुनौती है , अच्छा करियर बनाना। विद्यार्थी को अपने दसवीं और बारहवीं कक्षा के बाद से ही अपने आने वाले करियर  को गंभीरता से लेना चाहिए। अगर करियर चुनने में हमने गलती की तो आगे चलकर हम जीवन में सफल नहीं हो पाते है। जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कड़ी मेहनत करता है , वह सही माईनो में एक अच्छा करियर बना सकता है।

परिवार का पालन पोषण अगर ज़िम्मेदारी से करना है तो करियर का चुनाव भी सही होना चाहिए। आज बहुत सारे विषय और क्षेत्र है जहां युवा वर्ग अपने अच्छा करियर बना सकते है। अगर करियर अच्छा ना बना तो व्यक्ति को जीवन में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। आजकल ऑनलाइन अच्छे कोर्स है जहां लोग डिप्लोमा इत्यादि करके अच्छे जगह में कार्य करते है।  जहां  व्यक्ति को नौकरी  मिलती है , वहाँ व्यक्ति को कार्य में संतोष मिलना भी ज़रूरी होता है।  ऐसा करियर हर इंसान को चुनना चाहिए जिसमे  उनकी रूचि हो।

विद्यार्थी अपने काबलियत के मुताबिक़ करियर चुनते है।  कभी कभार परिवार के दबाव में आकर ना चाहते हुए कुछ लोग अपना करीयर चुनते है।  जिसकी वजह से उन्हें बाद में पछताना पड़ता है।अपना करियर हमे खुद चुनना चाहिए।  हमे  करियर काउंसलिंग के पास जाकर सभी करियर संबंधित जानकारी लेनी चाहिए ताकि हम ठीक से  सभी दिशाओ को समझ सके।  जिस करियर में रूचि और इच्छा हो , उसे अपनाना चाहिए ताकि सफलता और संतोष दोनों प्राप्त हो। करियर अच्छा होगा तो गरीबी और आर्थिक  अभाव जैसी परेशानियां भी दूर हो जाती है।

आजकल शिक्षा क्षेत्र में कई प्रकार के कंप्यूटर टेक्नोलॉजी , मैनेजमेंट और मार्केटिंग  कोर्स उपलब्ध है जिसे करके युवा वर्ग अपना अच्छा करियर बना रहे है। बचपन से ही लड़का हो या लड़की उन्हें अच्छे से पढ़ाई करनी चाहिए।  परीक्षाओ में अच्छे अंक लाना चाहिए।  उन्हें यह विश्लेषण करने की ज़रूरत है कि वह किस क्षेत्र में बेहतर और प्रतिभाशाली है। हर किसी को चाहिए कि वह कॉलेज और उच्च शिक्षा में अच्छे अंक लाये और अपने आपको साबित करे। अच्छे करियर के लिए उस क्षेत्र में अच्छा और विशेष ज्ञान होना ज़रूरी होता है।

कोई इंजीनियर बनना चाहता , तो कोई डॉक्टर , कोई वकील , कोई गायक , हर किसी की अपनी रूचि है।  परिवार के सदस्यों को अपने बच्चो को अच्छे से समझना चाहिए।  उन्हें यह जानना चाहिए कि उनके लड़का लड़की किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते है। अच्छा और व्यवस्थित करियर व्यक्ति को चैन की ज़िन्दगी देता है।  ऐसा व्यक्ति अपने परिजनों को भी सुखी रख सकता है।

करियर चुनने के लिए कुछ विशेष बिंदुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर चुनते समय आपको कुछ बातों का आकलन करना चाहिए।  आप जिस भी नौकरी के लिए आवेदन भेज रहे है , उसके लिए आपकी कौशल और क्षमताएं क्या है |

आपके पास जिस प्रकार के मौके है उन सबकी एक लिस्ट बना ले। करियर को बेहतर रूप देने के लिए अच्छे और उचित प्रशिक्षण लेना चाहिए।  अच्छी ट्रेनिंग और कोचिंग की ज़रूरत होती है ताकि अच्छे कॉलेज में दाखिला हो।  अच्छे से पढ़ाई करने और परीक्षा में अच्छे अंक लाने से अच्छा करियर बनाने की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती है। जो अच्छे और उचित लोग है , उनसे संपर्क रखे।  इससे करियर का चयन करने में मदद मिलती है। इंटरनेट में आजकल करियर के अनगिनत अवसर है।  इन अवसरों में से है व्यक्ति किस में अच्छा प्रदर्शन कर पायेगा , यह सोच कर उसे निर्णय लेना चाहिए ।

किसी भी दोस्त या रिश्तेदार ने जो करियर चुना है , उसी में बिना सोचे समझे नहीं जाना चाहिए। हमेशा हमे यह सोचना चाहिए कि हम क्या बनना चाहते है , उसी के अनुसार हमे करियर से जुड़े पहलुओं को समझना चाहिए।  सोच विचार करके करियर का सिलेक्शन करना चाहिए। सही फैसला बेहतरीन करियर का निर्माण करती है।

विद्यालय जीवन में विद्यार्थियों को विज्ञान , वाणिज्य और कला इत्यादि स्ट्रीम में से चयन करना पड़ता है।  यह फैसला बड़ा अहम होता है।  इसी निर्णय पर विद्यार्थियों का आनेवाले करियर निर्भर  करता है।

निष्कर्ष

कोई भी करियर का चयन करने से पहले अक्सर विद्यार्थी अपने परिवार वालो की राय लेते है। आजकल इंटरनेट पर विभिन्न करियर विकल्प उपलब्ध है। अपने से बड़ो का मशवरा लेना बेहतर रहता है क्यों कि वह हमसे ज़्यादा अनुभवी है। करियर का चुनाव सोच समझकर करना ज़रूरी है क्यूंकि इस पर हमारा पूरा भविष्य टिका रहता है।

Leave a Comment