हिमाचल प्रदेश पर निबंध…

3.9/5 - (9 votes)

भारत में विभिन्न प्रकार के राज्य हैं, जिनकी अपनी अपनी विशेष पहचान तथा खासियत है। इन्हीं में से एक है हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश भारत के सुंदर पहाड़ी राज्यों में से एक है। आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिए हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक निबंध प्रस्तुत करने वाले हैं। जो कि आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

तो आइए जानते हैं, हिमाचल प्रदेश विषय पर निबंध…

प्रस्तावना

हिमाचल प्रदेश भारत एक राज्य है। जिसकी राजधानी शिमला है। हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है, जो कि हिमालय की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। हिमाचल का शाब्दिक अर्थ बर्फीले पहाड़ो का प्रांत है। हिमालय की शिवालिक श्रेणियों की पहाड़ियों में बसा हिमाचल प्रदेश एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है। जिसे ऋषि मुनियों अथवा देवों की भूमि कहा जाता है। यह वहीं स्थान है, जहां हिन्दू धर्म के कई उपनिषद् तथा पुराणों को लिखा गया है।

हिमाचल प्रदेश का इतिहास

हिमाचल प्रदेश का इतिहास मानव अस्तित्व जितना ही पुराना है। जिस बात का प्रमाण यहां के विभिन्न भागों की खुदाई से मिलने वाली सामग्रियां हैं। प्राचीनकाल में हिमाचल प्रदेश के निवासियों को दास, दस्यु, निषाद के नाम से जाना जाता था। प्रारंभ में इस क्षेत्र के विभिन्न भागों पर राजा रणजीत सिंह ने अपना अधिकार स्थापित कर लिया। 1857 तक यह क्षेत्र महाराजा रणजीत सिंह की देखरेख में रहा करता था लेकिन इसके बाद इस पर अंग्रेजों ने अपना अधिकार स्थापित कर लिया।

भारत की आजादी के बाद साल 1950 में इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया लेकिन साल 1971 में इस राज्य को एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार, 25 जनवरी 1971 को भारत के 18वें राज्य के रूप में गठित किया गया। जिसके बाद इसकी राजधानी शिमला को बना दिया गया।

हिमाचल प्रदेश का भौगौलिक रूप

हिमाचल प्रदेश, हिमालय पर्वत की शिवालिक पहाड़ियों का हिस्सा है। जहां से पांच प्रमुख नदियां बहती हैं। हिमाचल प्रदेश पेड़ पौधे तथा वनों का घर है। जिसके चारों ओर समुद्र बहते हैं। हिमाचल प्रदेश की सीमाएं उत्तर में जम्मू कश्मीर, दक्षिण पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश तथा पूर्व में तिब्बत से लगती हैं।

हिमाचल प्रदेश का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। जो कि यहां की राज्य अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां सबसे बड़ा नगर शिमला है। यहां के राज्यपाल राजेन्द्र आलेकर हैं तथा यहां के मुख्यमंत्री भाजपा पार्टी के जयराम ठाकुर हैं।

हिमाचल प्रदेश की विशेषताएं

हिमाचल प्रदेश की संस्कृति भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। हिमाचल में पहाड़ी, मंडियाली, हिंदी, पंजाबी आदि भाषाएं बोली जाती है। यहां जलवायु ठंडी रहती है। इतना ही नहीं यहां के घरों की छतें टीनों की बनी हुई है जिससे की बर्फ घरों की छतों पर न जम जाए।

यहां पहाड़ी लोगों के मेले भी लगते हैं। जिसमें उत्साह पूर्ण गीतों तथा नृत्य के अवसर होते हैं। यहां मौजूद कुल्लू घाटी देवताओं की घाटी मानी जाती है। इस राज्य के हिन्दू, बौद्ध, सिख आदि प्रमुख धर्म हैं। यहां के जनपदों में नाटी नृत्य मुख्य रूप से किया जाता है।

उपसंहार

हिमाचल प्रदेश एक बेहद आकर्षक स्थान है। जो हर किसी का मन मोह लेता है। यह स्थान खूबसूरती और संस्कृति के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति करता है। यहां उच्च शिक्षा का भी प्रावधान है। हिमाचल प्रदेश हर दिन पर्यटकों की संख्या में इजाफा करता है। यहां का इतिहास महिमामंडित करना कठिन है लेकिन अद्भुत है।

Leave a Comment