कम्प्यूटर पर निबंध

गणित की जटिल से जटिल गणनाओं को सरल करने वाले कंप्यूटर के विषय में प्रत्येक व्यक्ति जानता है। आज हम कंप्यूटर विषय पर निबंध लेकर प्रस्तुत हुए हैं। यह निबंध विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं कंप्यूटर विषय पर निबंध…

प्रस्तावना

कंप्यूटर एक ऐसा यंत्र है, जिसमें यांत्रिक मस्तिष्कों का रूपात्मक और समन्वयात्मक घनत्व पाया जाता है। कंप्यूटर कम से कम समय में तीव्र गति से त्रुटि हीन घटनाएं कर लेता है। आधुनिक कंप्यूटर के प्रथम सिद्धांत कार चार्ल्स बैबेज थे। जिन्होंने गणित और खगोल विज्ञान की छोटी सारणी तैयार करने के लिए एक भव्य कंप्यूटर की योजना तैयार की थी। आज कंप्यूटर का मानव जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में उपयोग करना संभव हो चुका है। अब कंप्यूटर संचार और नियंत्रण के भी शक्तिशाली साधन बन गए हैं।

कंप्यूटर के उपयोग

आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कंप्यूटर के व्यापक उपयोग हो रहे हैं –

  1. प्रकाशन के क्षेत्र में – वर्ड प्रोसेसर कंप्यूटरों के साथ स्क्रीन का प्रिंटर जुड़ जाने से इनकी उपयोगिता का खूब विस्तार हुआ है। सर्वप्रथम एक लेख संपादित होकर कंप्यूटर में संचित होता है। कंप्यूटर की स्क्रीन पर अंकित मैटर को देखा जा सकता है और उसमें संशोधन भी किया जा सकता है।
  2. बैंकों में – कंप्यूटर का उपयोग बैंकों में किया जाता है। आज कंप्यूटरों के द्वारा ही बैंकों में 24 घंटे पैसों के लेनदेन की एटीएम जैसी सेवाएं संभव हो सकी हैं। यूरोप और अमेरिका जैसे देशों के मुताबिक भारत में भी विभिन्न टेक्निकल बैंकिंग सुविधाएं अब अस्तित्व में आ चुकी हैं। निजी कंप्यूटरों के जरिए बैंकों से भी लेनदेन का व्यवहार संभव हुआ है।
  3. सूचनाओं के आदान-प्रदान में – वर्तमान समय में एक कंप्यूटर हजारों किलोमीटर दूर के दूसरे कंप्यूटरों के साथ बातचीत कर सकता है तथा उसे सूचनाएं भेज सकता है। इंटरनेट जैसी सुविधा से आज देश का प्रत्येक नगर संपूर्ण विश्व से जुड़ गया है।
  4. कंप्यूटर ग्राफिक्स में – कंप्यूटर केवल अंकों और अक्षरों को ही नहीं बल्कि रेखा और आकृतियों को भी संभाल सकते हैं। भवनों, मोटर गाड़ियों, हवाई जहाज आदि के डिजाइन तैयार करने में कंप्यूटर ग्राफिक्स का व्यापक उपयोग किया जाता है। वैज्ञानिक अनुसंधान भी कंप्यूटर की स्क्रीन पर किए जा रहे हैं।
  5. संगीत के क्षेत्र में – कंप्यूटर अब सुर सजाने का काम भी करने लगे हैं। भारतीय संगीत की स्वर लहरियों को कंप्यूटर स्क्रीन पर उभार कर उनका विश्लेषण किया जा रहा है और संगीत शिक्षा की नई तकनीक विकसित की जा चुकी है।

कंप्यूटर तकनीक से हानियां

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कंप्यूटर तकनीकी के निरंतर बढ़ते जा रहे हैं व्यापक उपयोग ने जहां एक ओर इसकी उपयोगिता दर्शाई है, उसकी दूसरी और इसके भयावह परिणामों को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है। बैंक आदि क्षेत्रों में कंप्यूटर के दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं। दूसरों के खातों के कोड नंबर जानकर प्रतिवर्ष करोड़ों डॉलर से बैंकों को ठगना एक आम बात हो चुकी है। ज्योतिषी के क्षेत्र में भी इसके परिणाम शत प्रतिशत सही नहीं निकलते हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर हर क्षेत्र में मानव श्रम को नगण्य बना देगा। जिसके चलते जनसंख्या बहुल देशों में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी।

कंप्यूटर और मानव मस्तिष्क

कंप्यूटर के संदर्भ में ढेर सारी भ्रांतियां जन समाज के मस्तिष्क में छाई हुई है। कुछ लोग इसे सुपर पावर समझ बैठे हैं जिसमें सब कुछ करने की क्षमता है। किंतु वास्तव में कंप्यूटर एकत्रित आंकड़ों का इलेक्ट्रॉनिक विश्लेषण प्रस्तुत करने वाली एक मशीन मात्र है। जिसका संचालन एक मनुष्य द्वारा ही किया जा सकता है। यह केवल वही काम कर सकता है जिसके लिए इसे निर्देशित किया गया हो। यह मानवीय संवेदनाएं, भावनाओं तथा चित रहित एक यंत्र है।

निष्कर्ष

इस प्रकार कहा जा सकता है कि कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के भी दो पक्ष हैं। यदि सोच समझकर उपयोग किया जाए तो कंप्यूटर वरदान सिद्ध हो सकता है अन्यथा यह मानव जाति की तबाही का साधन भी बन सकता है। इसलिए कंप्यूटर की क्षमताओं को ठीक से समझना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top