सूर्य पर निबंध

Rate this post

प्रस्तावना

सूर्य , सौरमंडल का सबसे अधिक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सूर्य के चारो ओर सभी ग्रह चक्कर लगा रहे है। ब्रह्मांड में सभी ग्रह , उपग्रह , अनगिनत तारे , सूर्य , उल्का पिंड मौजूद है।  सौरमंडल में आठ  ग्रह है। सूर्य एक तारा है जो कई गैसों से निर्मित है। सूर्य के बिना पृथ्वी का कोई अस्तित्व नहीं है। सूर्य एक आग का गोला है। सूरज जब उगता है तो सवेरा होता  है।   सूरज जब ढलता है तब शाम होती है।  सूर्य हाइड्रोजन , हीलियम , लोहा  और कई दूसरे ज्वलनशील गैसों से निर्मित है। पृथ्वी की बुनियाद सूर्य पर टिकी हुयी है। सूर्य ना हो , तो पृथ्वी बर्फ की तरह जम जायेगी। सूर्य पृथ्वी को गर्मी प्रदान करती है और संतुलन बनाये रखने में सहायता करती है।

सूरज हमे गर्मी और रोशनी प्रदान करता है। सौरमंडल का प्रमुख केंद्र सूर्य है। सूर्य बहुत बड़ा है कि कई सारे पृथ्वी इसमें समा सकते है। सूर्य के गुर्त्वाकर्षण की वजह से सभी  ग्रह अपने निर्धारित जगहों पर परिक्रमा कर रहे है। सूर्य और उसकी  रोशनी के बिना पृथ्वी पर जीवन असंभव होता। सृष्टि में सिर्फ एक ही ऐसा ग्रह  है जहाँ जीवन है।  वह है पृथ्वी। सूर्य पृथ्वी से एक सौ पच्चास मिलियन किलोमीटर की दूरी पर है। सूर्य के कारण ही  पृथ्वी पर पौधे जीवित है। पौधों का प्रकाश संश्लेषण सूर्य के कारण ही संभव हो पाया है। प्रकाश संश्लेषण को अंग्रेजी में फोटोसिंथेसिस कहते है।  इस प्रक्रिया में पौधे अपना भोजन खुद बनाते है और पृथ्वी पर ऑक्सीजन गैस छोड़ते है।  ऑक्सीजन के बिना हम और सभी जीव जंतु नहीं जी सकते है।  पेड़  पौधों की वजह से ही धरती पर ऑक्सीजन मौजूद है।   इसमें सूर्य की किरणे इसमें विशेष भूमिका अदा करती है। इस प्रक्रिया में  कार्बन डाइऑक्साइड , पानी और सूर्य की किरणे , भोजन का  निर्माण करने में पौधों की सहायता करती है। सूर्य पृथ्वी की तुलना में कई गुना बड़ा है। सूर्य  का वजन लगभग 1.989 x 1030 किलोग्राम है।

यदि सूर्य ना होता , तो पृथ्वी भी ना होता। पृथ्वी पर  सूर्य, रोशनी का एकमात्र प्राकृतिक  स्रोत है। इतने दूर होने के बावजूद भी  यह पृथ्वी को अपनी रोशनी पहुंचा रहा है। सूर्य से हमे कई तरह के फायदे होते है।  दिन में रोशनी मिलती है जिसकी वजह से हम नियमित काम कर सकते है।  सूर्य की किरणों में विटामिन डी होता है।  यह हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। सूर्य के कारण ही पेड़ पौधे जीवित है।  इन्ही वनस्पतियों को खाकर जीव जंतु अपना जीवन यापन कर रहे है।

सूर्य नहीं होगा  , तो वनस्पति और हरियाली नहीं होगी।  तब सभी प्राणियों का पृथ्वी पर जीवित रहना नामुमकिन हो जाएगा। सूर्य और उससे निकलने  वाली ऊर्जा बेहद महत्वपूर्ण है। अगर  सूर्य की ऊर्जा और प्रकाश , धरती तक ना पहुंची तो धरती का पतन निश्चित है। भयानक दृश्य होगा , पृथ्वी पर कोई भी प्राणी जीवित नहीं रहेगा और यहां जीवन नहीं हो पायेगा। सौर ऊर्जा का उपयोग करके मनुष्य को कई फायदे होते है।

सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके सोलर स्ट्रीट लाइट्स , सोलर कुकर, सोलर टोर्च , सोलर बैटरी  इत्यादि उपकरणों को  मनुष्य बना पाया है। सोलर स्ट्रीट लाइट्स दिन भर सौर ऊर्जा को अपने में समा लेता है और रात में स्ट्रीट लाइट्स जलते है।  इससे बिजली की बचत होती है। प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने में सूरज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सूर्य को भगवान के रूप में माना जाता है।  लोग सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करते है और सूर्य की पूजा भी करते है। हिन्दू समुदाय में सूर्य देव का विशेष महत्व है। कई सारे स्थानों पर सूर्य मंदिर का निर्माण किया गया है।

सूर्य की रोशनी से पृथ्वी पर बीमारियां खत्म हो जाती है।  हवा में उत्पन्न कीटाणुओं का नाश सूर्य की किरणे करती है।ओजोन लेयर हमारे पृथ्वी के वातावरण में मौजूद एक महत्वपूर्ण परत है।  यह ओजोन लेयर  सूर्य से आनेवाली तेज़ यूवी हानिकारक को सीधे पृथ्वी पर आने से रोकती है। यूवी किरणे खतरनाक होती है और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए जिम्मेदार है।  अत्यधिक प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसे हालत हो रहे है।  ओजोन लेयर का नाश हो रहा है।  अगर ऐसे ही चलता रहा तो सूर्य जो पृथ्वी पर एहसान कर रही है , वही सूर्य विनाश का कारण बन सकती है। ओजोन लेयर को बचाना बहुत ज़रूरी हो गया है।

निष्कर्ष

सूर्य सृष्टि की सबसे महत्वपूर्ण देन है।  इसी पर ब्रहांड भी निर्भर है। सौर ऊर्जा एक कभी ना खत्म होने वाला प्राकृतिक  संसाधन है , जो मनुष्य के लिए वरदान से कम नहीं है। चाँद  की रोशनी सूर्य की देन है। सूर्य के रोशनी से पृथ्वी चमक उठता है। उसकी सुंदरता बढ़ जाती है। सूर्य की रोशनी धरती तक पहुँचने में तक़रीबन आठ मिनट बीस सेकंड का समय लेता  है। सूर्य के कई अनगिनत नाम है जैसे सूरज , रवि इत्यादि। इसी से समझ आ जाता है कि सूर्य के बिना पृथ्वी पर  सब कुछ असंभव है।

Leave a Comment