संतुलित आहार पर निबंध

4.5/5 - (2 votes)

हर मनुष्य को पौष्टिक आहार की ज़रूरत होती है। जीवित रहने के लिए  हर प्राणी को भोजन की आवश्यकता होती है। सतुलित आहार मतलब ऐसा भोजन जिसमे सभी पोषक तत्व सतुलित मात्रा में मौजूद हो।  भोजन से मनुष्य स्वस्थ रहता है और हर प्रकार के कार्य करने के लिए उसे ताकत मिलती है। संतुलित आहार यानी हर प्रकार के सब्ज़ी , फल और प्रोटीन युक्त आहार होता है।  मनुष्य को सही मात्रा में यह संतुलित आहार लेना चाहिए। मनुष्य को बचपन से ही संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।  एक स्वास्थ्य शरीर और मस्तिष्क के लिए संतुलित आहार की ज़रूरत होती है। संतुलित भोजन का तात्पर्य है कार्बोहायड्रेट , प्रोटीन , थोड़ा लिपिड ,विटामिन और मिनरल्स युक्त आहार। सब्ज़ियां , मछली , दूध , पनीर , दही सभी भोजन हमें अच्छे सेहत के लिए खाना  चाहिए।

सात्विक आहार बेहद शुद्ध होता है। फल , सब्ज़ियां , दूध सात्विक भोजन के अंतर्गत आते है। आजकल कुछ मनुष्य डाइट फ़ूड खाना पसंद करते है।  यह उनके सेहत को फिट रखता है। आजकल लोग संतुलित आहार का अर्थ भूलते चले जा रहे है। वह अपने ज़िन्दगी में अधिकतर समय  व्यस्त रहते है।  जल्दी खाना खाने के चक्कर में लोग जंक फ़ूड का सेवन  करते है। यह गलत है।  अत्यधिक जंक फ़ूड , पिज़ा और  बर्गर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसे अतिरिक्त खाने से मनुष्य मोठे हो जाते है।  अधिक मोटापे से कई तरह की बीमारियां जन्म लेती है।

हर किसी को स्वादिष्ट मसालेदार खाना पसंद है।  मगर यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। शाकाहारी भोजन करने वाले लोग दूध , दही , मक्खन , सब्ज़ी और फल इत्यादि खाते है।  मांसाहारी लोग चिकन , मटन , सब्ज़ी फल इत्यादि सब तरीके के भोजन का सेवन करते है।

संतुलित आहार मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करता है। रोग से हमारी लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है। हमें हमेशा ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमे पौषक तत्व हो। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता होती है।

कार्बोहायड्रेट युक्त भोजन हमे ऊर्जा यानी एनर्जी प्रदान करते है और लिपिड हमारे  तन को चिकनाहट प्रदान करता है।

कार्बोहायड्रेट  युक्त भोजन -चावल , रोटी , मक्खन  ब्रेड , शक्कर इत्यादि।

प्रोटीन युक्त भोजन – अंडा , पनीर , दूध , मछली , मांस इत्यादि।

लिपिड युक्त भोजन – घी , दूध , मिठाई इत्यादि।

हमे दूध हर रोज़ पीना चाहिए।  दूध में काफी पोषक तत्व होते है। विटामिन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है। विटामिन्स की शरीर में गिरावट कई तरह की बीमारियां उत्पन्न कर सकता है। विटामिन संबंधित गोली खाने से बेहतर है कि लोग विटामिन संबंधित भोजन का सेवन  करे।  

दूध एक ऐसे पोषक तत्व होता है जिसमे सभी तरह की ज़रूरी चीज़ें पायी जाती है। हरी ताज़ी सब्ज़ियों में विटामिन ए , विटामिन सी हमे संतरे , निम्बू इत्यादि खट्टे फलों से प्राप्त होता  है।

दूध से बने खाद्य सामग्रियों , सब्ज़ियों में विटामिन बी पाया जाता है। हर तरह के विटामिन का अपना निर्दिष्ट कार्य होता है। आँखों को स्वस्थ्य रखने के लिए विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थ की ज़रूरत होती है। शरीर में हड्डियों का मज़बूत होना ज़रूरी होता है।  हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए विटामिन डी की आवश्यकता होती है। अच्छे त्वचा और बालों के लिए विटामिन ई की ज़रूरत होती है। खनिजों को मिनरल्स कहा जाता है।  संतुलित आहार में मिनरल्स का होना भी अति आवश्यक है। कैल्शियम , मैग्नीशियम , सोडियम , पोटैशियम इत्यादि मिनरल्स शरीर को स्वस्थ  रखने के लिए ज़रूरी होते  है। पत्तीदार सब्ज़ी और दूध में मिनरल्स पाया जाता है।

संतुलित आहार खाने के पश्चात पानी पीना भी ज़रूरी है।  दिन में हमें दस से बारह ग्लास पानी पीना चाहिए।  इससे शरीर फिट रहता है और शरीर में मौजूद गन्दगी बाहर निकल जाती है। पानी हमारे शरीर में नमी को बनाये रखने में मदद करता है। पानी पीने से शरीर के अंदरूनी कार्य अच्छी तरह से होते है।  पानी पीना ज़रूरी है। हमे फल जैसे संतरे , सेब , मौसम्बी , केला , अनार , पपीता इत्यादि खाने चाहिए। अगर आप चाहे तो फलो का जूस बनाकर भी पी सकते है। फलों में विटामिन्स और मिनरल्स होते है , जो शरीर को सेहतमंद बनाये रखते है। अंकुरित चने खाने से शरीर के दिन भर की आवश्यकताएं दूर हो जाती है। दलिया , उबले हुए अंडे  सुबह के ब्रेकफास्ट में खाना, शरीर के लिए  अच्छा होता है।

आज कल लोग टोफू की सब्ज़ी खाते है। टोफू सोयामिल्क से बना होता है। दोपहर में लोगो को सब्ज़ी , दाल , रोटी, पनीर , सब्ज़ी सब सही मात्रा में खा सकते है। सलाद खाना भी सेहत के लिए बहुत अच्छा है।  लोग आजकल मोटापा काम करने के लिए अतिरिक्त डाइटिंग करते है।  इससे सेहत खराब हो सकती है।  व्यायाम और संतुलित आहार स्वास्थ्य के लिए अच्छा और सठिक होता है।

अगर कोई नॉन वेज यानी मांस , चिकन  खाना चाहता है , तो उसका दोपहर में सेवन कर सकते है।  मांस को शरीर में पचने में समय लगता है , क्यों कि इसमें अतिरिक्त प्रोटीन होता है।  शाकाहारी भोजन , माँसाहारी भोजन की तुलना में जल्दी पच जाता है। हमे भोजन को धीरे धीरे चबाकर खाना चाहिए।  भोजन करने के पश्चात तुरंत सोना नहीं चाहिए। ज़्यादा शक्कर और नमक भोजन में नहीं खाना चाहिए। अगर किसी को वजन कम करना है तो फिटनेस ट्रेनर की सलाह ले , मगर भोजन खाना बंद ना करे। सही समय पर भोजन करना चाहिए। असमय भोजन करने से पाचन तंत्र ख़राब हो सकता है और कई तरह के रोग हो सकते है।

निष्कर्ष

सभी लोगो को अपने अच्छे सेहत के लिए संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। अगर भोजन सही तरीके से खाते है तो हम सभी तरीके के कार्य अच्छी तरीके से कर सकते है। हमे सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर  रात के डिनर तक सही मात्रा में और संतुलित भोजन करना चाहिए।  अगर हम निरोग और फिट रहेंगे , तो अपने काम में भी ध्यान दे पाएंगे। फिट रहने के लिए संतुलित भोजन नियमित रूप से खाना आवश्यक है।

Leave a Comment