विद्यार्थी जीवन में चुनौतियां निबंध

4/5 - (3 votes)

विद्यार्थियों का जीवन चुनौतियों से भरा हुआ होता है।  वह शिक्षा प्राप्त करते है और परीक्षाओ में उत्तीर्ण होना पड़ता है।  कई सारे विषयो की पढ़ाई के साथ विद्यालय के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर वे  अपने आपको साबित करते है।  विद्यार्थी जीवन इतना सरल नहीं होता है।  विद्यार्थियों को अपने जिन्दगी में  कई सारे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कदम कदम पर परीक्षाएं होती है और वे अपना अच्छा प्रदर्शन देकर उत्तीर्ण होते है।

विद्यार्थियों को अपने प्रतिभा को साबित करने के लिए काफी परिश्रम करना पड़ता है। उन्हें दिन रात मेहनत करना पड़ता है ताकि वह सभी विषयो में अच्छा प्रदर्शन कर सके।  आजकल जीवन में विद्यार्थियों पर हमेशा अच्छे प्रतिशत पाने के लिए दबाव बनाया जाता  है। विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के विषय में भी शिक्षा संस्थानों को सोचना चाहिए।  जिन्दगी के असली अनुभव उन्हें चुनौतियों का सामना करने में हिम्मत देते है।

विद्यार्थी तकरीबन पच्चीस वर्षो तक शिक्षा प्राप्त करते  है ताकि जीवन में कुछ कर सके। रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त करने के लिए उसे सही तरीके से ज्ञान हासिल करना पड़ता है। विद्यार्थियों का जीवन सरल नहीं होता है।  कदम कदम पर चुनौतियां होती है।

गाँव में पढ़ने वाले विद्यार्थी को प्राथमिक शिक्षा प्राप्त हो जाती है लेकिन उच्च शिक्षा के लिए उन्हें शहर जाना पड़ता है।  गरीबी और धन ना होने के कारण कुछ विद्यार्थी अपनी पढ़ाई छोड़ देते है।  लेकिन कुछ विद्यार्थियों को उनके हुनर की वजह से छात्रवृति दी जाती है ताकि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सके।

आजकल छात्र अच्छी डिग्री प्राप्त कर लेते है लेकिन फिर भी उन्हें उनके अनुभव के मुताबिक नौकरी नहीं मिल पाती है।  कुछ युवायें शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगार रहते है।  इसकी वजह पुरानी शिक्षा प्रणाली है जो सिर्फ किताबी शिक्षा तक सीमित है।  व्यवहारिक ज्ञान और रोजगार संबंधित शिक्षा पर भी देश के शिक्षा संस्थानों को गौर फरमाना चाहिए। इससे युवा विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास होगा।

विद्यार्थी जीवन में ना केवल विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है बल्कि उनसे मुकाबला कर वह बहुत कुछ सीखते है।  यह सीख जीवन पर्यन्त उनके काम आता है।

विद्यार्थी जीवन में अच्छे बुरे कई तरह के मित्र मिलते है।  विद्याथियों को हमेशा सोच समझकर मित्र बनाने चाहिए।  अच्छे और नेक सोच वाले मित्रो से संपर्क रखना उनके जीवन के लिए अच्छा होता है।

समय का सदुपयोग करना विद्यार्थी जीवन में अधिक सीखने को मिलता है। समय का सदुपयोग विद्यार्थी को एक सफल इंसान बनाता है।  जब वह चुनौतियों का सामना करते  है , तो वह अपने जिम्मेदारियों को समझते है। वह हर परिस्थिति को संभाल सकते है।

देश की शिक्षा पद्धति में बदलाव होना ज़रूरी है। पुरानी शिक्षा प्रणाली के कारण विद्यार्थी अच्छी डिग्री पाकर भी बेरोजगारी जैसी समस्याओं का सामना करते है।

अभिभावकों को भी अपने बच्चो को अच्छे से समझना चाहिए। उन्हें चुनौतियों से लड़ने के लिए हिम्मत देनी चाहिए। उनके आत्मविश्वास को और अधिक विकसित करना  चाहिए ताकि वह चुनौतियों का सामना कर सके।

विद्यार्थी को अपना प्रत्येक कदम सोच समझ कर रखना पड़ता है , तब जाकर वह चुनौतियों का डटकर सामना करते है।  सूझ बुझ के साथ कठिनाईयों का मुकाबला करते है और एक सच्चे और जिम्मेदार इंसान बनते है।

विद्यार्थी को विद्यालय जीवन से ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए। इससे उन्हें जिन्दगी में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाते है।  उन्हें सफलता भी मिलती है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का अपना विशेष महत्व होता है। हर कार्य समय पर करना ,यह आदत उन्हें बचपन से ही हो जाती है।  इसके परिणामस्वरूप वह समय की अहमियत को समझते है।विद्यार्थियों को हमेशा बुरी संगति से कोसो दूर रहना चाहिए।  अच्छे और सच्चे मित्रो की सकारात्मक सोच विद्यार्थियों को अपने जीवन में  सही फैसले लेने की शक्ति देती है।

निष्कर्ष

शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन लाना आवश्यक है।  रोजगार संबंधित शिक्षा लागू होना ज़रूरी है।  इससे विद्यार्थी अपने आपको भविष्य के लिए बखूभी तैयार कर सकते है।  वह जोश और आत्मविश्वास के संग हर चुनौतियों का सामना कर सकते है। विद्यार्थी परिश्रम के साथ समय का सदुपयोग करे तो अवश्य ही जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।

Leave a Comment