बेसबॉल पर निबंध

5/5 - (1 vote)

मुख्य रूप से अमेरिका में खेला जाने वाला बेसबॉल खेल विभिन्न आयु तथा वर्गों के द्वारा पसंद किया जाता है। बेसबॉल से संबंधित विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में दुनिया के सभी देश प्रतिभाग करते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बेसबॉल खेल विषय पर निबंध प्रस्तुत कर रहे हैं। इस निबंध में आपको बेसबॉल खेल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है।

प्रस्तावना: बेसबॉल की शुरुआत 1846 से शुरू हुई जिसके पीछे इंग्लैंड ने प्राथमिक भूमिका निभाई। हालांकि बेसबॉल खेल इंग्लैंड की ही देन है। लेकिन इस खेल को आधिकारिक रूप तथा आधुनिक रूप देने का श्रेय संयुक्त राज्य अमेरिका को जाता है। इसी के साथ ही बेसबॉल खेल अमेरिका का राष्ट्रीय खेल बन गया। बेसबॉल खेल बेहद रोमांचक खेल है जिस कारण यह दुनिया भर के तमाम देशों द्वारा पसंद किया जाता है। खेल के तरीकों को तथा आवश्यक नियमों को जानकर बेसबॉल खेल का आनंद लिया जा सकता है।

बेसबॉल खेल का इतिहास: 18वीं शताब्दी के मध्य में यह खेल इंग्लैंड से विकसित हुआ। इंग्लैंड में सबसे पहले बल्ले और गेंद के खेल से बेसबॉल को एक नया आयाम मिला। इस खेल के आधुनिक संस्करण का जन्म उत्तरी अमेरिका में आकर हुआ। 19 वीं शताब्दी के अंत तक बेसबॉल खेल ने संयुक्त राज्य अमेरिका में खेल के रूप में अहम स्थान प्राप्त किया। उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्सों के साथ ही पूर्वी एशिया, जापान, ताइवान तथा कोरिया में भी यह खेल लोकप्रिय होने लगा।

बेसबॉल खेल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा इस खेल को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता प्रदान की गई। इसके पश्चात् इस खेल को ओलंपिक में भी स्थान प्राप्त हुआ। अब बेसबॉल खेल को हर बार के समर ( ग्रीष्मकालीन) ओलंपिक में खेला जाता है।

बेसबॉल खेलने का तरीका: बेसबॉल खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है। दोनों टीमों में 9-9 खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। दोनों टीमों को आपस में बैटिंग तथा बॉलिंग करनी होती है। यदि कोई एक टीम बैटिंग करती है तो उसके विपरीत दूसरी टीम बॉलिंग करती है। इस प्रकार बेसबॉल के खेल में बैट तथा बॉल का मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है। बॉलिंग करने वाला खिलाड़ी बिना किसी टप्पे तथा जमीन से बिना छुए बॉल को सीधे बैटमैन की ओर फेंकता है। बैटमैन बॉल को हिट करते हुए अपने बल्ले को अपने छोर पर छोड़कर दूसरे छोर पर भागते हैं। बेसबॉल खेल की पिच डायमंड आकार में बनाई जाती है। इसके चार बेस होते हैं। बल्लेबाज बैटिंग के समय बॉल को हिट करने के बाद नंबर 2 बेस पर भागता है। एक बल्लेबाज जितने बेस कवर करेगा उसे उतने ही रन प्राप्त हो जाते हैं।

बेसबॉल खेल के नियम:

• बेसबॉल खेल में सबसे महत्वपूर्ण है दो टीम। यह खेल दो टीम के बिना नहीं खेला जा सकता है।
• हर टीम 9 खिलाड़ी होना अनिवार्य है। इस प्रकार कुल 18 खिलाड़ी बेसबॉल खेल में शामिल किए जाते हैं।
• इस खेल में आवश्यक सामग्री के रूप में बेसबॉल, बेस बैट, सिर की सुरक्षा हेतु हेलमेट तथा स्पोर्ट्स वाले जूतों को शामिल किया जाता है।
• खेल में बॉलर को गेंद बल्लेवाज के ठीक सामने जमीन पर बिना लगे देनी होती है।
• यदि बैट्समैन के बैट से गेंद छू जाती है और उसके पीछा खड़ा हुआ कीपर गेंद पकड़ लेता है तो बैट्समैन को आउट माना जाता है।

निष्कर्ष: बेसबॉल दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों, अलग-अलग उम्र तथा कौशल के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। अमेरिका द्वारा छोटे शहरों के बच्चों के लिए मामूली लीग की शुरुआत की गई जिसमें नाबालिक खिलाड़ियों के कौशल को सुधारा जाता है। इसके अतिरिक्त भारत में भी मेजर लीग बेसबॉल एमएलबी बेसबॉल खेल को उन्नत स्तर पर बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। हालांकि भारत में क्रिकेट अधिक पसंद किया जाता है लेकिन बेसबॉल खेल अन्य देशों में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भारत भी बेसबॉल खेल में अपना प्रदर्शन बेहतर चाहता है।

Leave a Comment