नए साल पर निबंध – Essay on New Year 2023

Rate this post

नए साल पर निबंध | Hindi Essay on New Year 2023 |

प्रस्तावना: नया साल हमेशा सभी के लिए उत्साह और खुशियों से भरा होता है। देश के अलग अलग प्रांतो में नया वर्ष उनके विशेष समय में मनाया जाता है।  अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक नया वर्ष १ जनवरी को होता है। देश और दुनिया भर के लोग ३१ दिसंबर को जश्न मनाते है और नए वर्ष का स्वागत करते है। नए साल के शुभ अवसर को लोग धूम धाम से मनाते है। इस दिन सभी अपने परिवार और दोस्तों को नए साल की मुबारक बात देते है। सब बीते साल में बीत गए गीले , शिकवे और बुरे चीज़ो को भुलाकर नए साल का स्वागत करते है।

लोग कई दिनों पहले से नए साल के पार्टी की योजना बनाते है। नए साल की पार्टी में खाना , पीना के साथ आतिशबाजियां भी होती है।नए साल के इस शुभ मौके को संसार में एक पर्व की तरह मनाया जाता है। सभी अपने घरो को खूबसूरत लाइटों से सजाते है। लोगो के लिए नया साल , नयी उम्मीदें और नयी  ख्वाइशों के साथ शुरू होती  है। साल के नए दिन में सभी कार्यक्षेत्र बंद रहते है और लोग खुशियां मनाते हुए नज़र आते  है।

हिन्दू धर्म के मान्यताओं के अनुसार नया साल एक जनवरी से आरम्भ नहीं होता है। हर धर्म में नया साल अलग अलग समय में मनाया जाता है।  एक जनवरी को सिर्फ देश में नहीं दुनिया के सभी लोग अपने धर्म जाति को भुलाकर एक साथ उत्सव मनाते है।

३१ दिसंबर को लोग सह परिवार एक दूसरे के साथ पार्टी करते है और बाहर घूमने जाते है।  जैसे ही घड़ी में बारह बजते है , सब एक दूसरे को नए साल की मुबारक बात देते है।नए साल में सभी अपने घरो में स्वादिष्ट पकवान बनाते  है और लोग इस दिन पूजा भी करते है। आने वाला साल सुखमय बीते , इसकी प्राथना लोग करते है।

पिछले साल में जिस भी कार्य में हमे जीत मिली या हार उससे अनुभव लेकर नए साल का स्वागत करना चाहिए। सभी लोग पुराने साल को अलविदा कह देते है। हम नए साल की शुरुआत खुशियों और भरपूर उत्साह से करते है।  लोग नए साल में विभिन्न जगहों पर पिकनिक पर जाते है।  एक जनवरी को देश में सर्दी का मौसम रहता है।पिछले साल के बुरे पलों को भुलाकर एक सकारात्मक जीवन की शुरुआत करनी चाहिए।

नए साल के दिन लोग शॉपिंग मॉल इत्यादि से कपड़े खरीदते है।  लोग अपने प्रियजनों को उपहार देते है। नए साल के दिन बाज़ारो में भीड़ रहती है।  इस दिन चारो तरफ खुशियां रहती है और बच्चे नए उपहार पाकर बड़े खुश होते है। लोग सार्वजनिक लोकप्रिय जगहों में घूमने चले जाते है।

लोग धार्मिक स्थानों पर जाकर पूजा करते है। लोग मोबाइल फ़ोन पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नए साल की मुबारक बात देते है। नए साल में लोग कुछ नए लक्ष्य को  पूरा करने का संकल्प लेते है।लोगो का ऐसा मानना है कि अगर नया साल का प्रथम दिन अच्छा गुज़रे तो साल के बाकी दिन भी खुशी के साथ बीतेगा ।लोग यह भी फैसला कर लेते है कि आने वाले नए साल में वह अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या करेंगे।

नए साल में लोग नए कार्यो और नए चीज़ो का आरम्भ पूरे जोश के साथ करते है।नए साल में लोग जश्न के आनंद में अपनी परेशानियां भूल जाते है और एक नए सिरे से शुरुआत करते है।

निष्कर्ष

लोग नए साल में  नए मुकाम को हासिल करने का निश्चय करते है।  लोग पुरानी गलतियों से सबक लेते है और नए साल में अपने भूल को सुधार लेते है। नया  साल लोगो के लिए नयी आशाएं और नए उम्मीदों के रंग लाता है।लोग नए साल को इतने धूम धाम से मनाते है कि उसकी याद हमेशा दिलों में बसी रहती है।

नए साल पर निबंध - Essay on New Year 2023 1

नए साल पर निबंध – 300-400 Words | New Year 2023

प्रस्तावना: नया वर्ष सभी के जीवन में आनंद और उत्साह लेकर आता है। नया  साल समस्त संसार में विभिन्न दिन मनाया जाता है। हमारे देश में अलग अलग राज्य और संस्कृति है।   नए साल का उत्सव अलग अलग स्थानों में अलग समय पर मनाया जाता  है।  परन्तु विश्व में सभी लोग 1  जनवरी को नया साल मनाते है। नया साल लोगो के जीवन में नए उम्मीदों के साथ आता है।  अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक लोग नया साल एक संग मनाते है। एक साथ जब हम अपने मित्रों और प्रियजनों के साथ नया साल मनाते है , तब उसका आनंद कुछ और ही होता है।

दिसंबर महीने से ही लोग नए साल के जश्न की शुरुआत कर देते है। नए साल पर कई मशहूर जगहों पर लोकप्रिय कलाकार , अभिनेता , अभिनेत्री , जाने माने गायक गायिका अपना प्रदर्शन दिखाकर लोगो का मनोरंजन करते है। नए साल पर कुछ  नई चीज़ करने का लोग संकल्प लेते है।

नए साल के दिवस  का जश्न  दिसंबर 31  से आरम्भ होता है।  लोग पूरे जनवरी के महीने में नए साल का जश्न मनाते हुए दिखाई देते है। लोग नए साल को मनाने के लिए नयी योजना बनाते है। लोग नए स्थानों पर पिकनिक के लिए जाते है।  अपने परिवार के लोगो के साथ पिकनिक जाने का आनंद कुछ और ही होता है।

नए साल के मौके पर लोग पार्टी करते है। बड़े बड़े शहरों में नए साल का आगाज़ लोग धूम धाम से करते है। रात को जैसे ही घड़ी में बारह बजते है , लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई देते है।

नए साल में लोग अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेकर एक नयी शुरुआत करते है।नयी सोच और नए विचारो के साथ नए साल का आरम्भ कई लोग करते है।  इससे उन्हें  आने वाली ज़िन्दगी में सफलता मिलती है।

निष्कर्ष: लोग नए साल के दिन  एक दूसरे को नए साल की बधाई देते है। पहले के समय में लोग अपने मित्रो और रिश्तेदारों जिनसे वह दूर रहते है , उन्हें ग्रीटिंग कार्ड भेजकर नववर्ष की बधाई देते है।  अब समय बदल गया है अब लोग मोबाइल फ़ोन द्वारा लोगो को सन्देश भेजकर नए साल की बधाई देते है।  नया साल सभी के लिए अच्छा जाए , हम यही उम्मीद करते है।

Leave a Comment