आधुनिक विद्यार्थी जीवन पर निबंध

Rate this post

ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे विद्यार्थी जीवन से नहीं गुजरना पड़ता है। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को अनुशासन , अच्छी शिक्षा और अच्छे मूल्यों को सिखाया जाता है। विद्यार्थी हमेशा परिश्रम करते है और जीवन में अपने सपने पूरे  करते है।  आज कल के आधुनिक विद्यार्थियों का जीवन भी चुनौतियों से भरा हुआ है। उन्हें हमेशा कदम कदम पर परीक्षाएं देनी पड़ती है। विद्यार्थियों में आज प्रतिस्पर्धा पहले की तुलना में बहुत बढ़ गयी है। विद्याथियों को अच्छे कॉलेज में दाखिले के लिए अच्छे से पढ़ना पड़ता है। अपने आपको औरो से बेहतर साबित करने के लिए तैयार रहना पड़ता  है।

किसी इंसान के जन्म के कुछ सालो के पश्चात विद्यार्थी जीवन का आरम्भ हो जाता है। उच्च और अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए पैसे अधिक खर्च करने पड़ते है। जो छात्र पढ़ाई में तेज़ होते है , उन्हें छात्रवृति मिलती है। जिन लोगो के पैसे धन अधिक नहीं है , वह अच्छी और उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है।

जो लोग गरीबी जैसी समस्या से जूझते है , वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हो जाते है। हर माता पिता अपने बच्चो से यह उम्मीद रखते है कि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करे और काबिल इंसान बने। बच्चो को अच्छी शिक्षा मिले यह जिम्मेदारी अभिभावकों की होती है।  वह हर तरह के इम्तिहान में पास हो सके , इसके लिए अभिभावक उन्हें हर तरह की सुविधा देते है। । वह अपने बच्चो के सपनो को साकार करने के लिए किसी भी हद तक जाते है।  जनसंख्या वृद्धि के कारण,  हर जगह, हर वर्ष  कॉलेज में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों की  लम्बी कतारे लगती है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने प्रतिभा को साबित करने के लिए परिश्रम करते है। विद्यार्थियों को अच्छे प्रतिशत के साथ एडमिशन टेस्ट पास करना पड़ता है तब जाकर उन्हें दाखिला मिलता है।

विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए माता पिता उन्हें कोचिंग भेजते  है। उन्हें हर विषयो के लिए कोचिंग दी जाती है। उन्हें किसी भी विषय में कोई समस्या ना हो , इसके लिए उन्हें कोचिंग और हर सुख सुविधा माता पिता देते है।

विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों की सोचने समझने की ताकत में विकास होता है। एक बच्चे की प्रथम पाठशाला उसका घर होता है।  उसके बाद कुछ वर्षो के बाद  वह विद्यालय में कदम रखते है।कोई विद्यार्थी डॉक्टर बनना चाहता है , तो कोई वकील तो कोई शिक्षक , पायलट इत्यादि। जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए जाते है तो उन्हें अपने घर से  बाहर निकलना पड़ता है। अपने सपनो को उड़ान देने के लिए वह अपने घर को छोड़कर बड़े शिक्षा संस्थान जाते है।  वहाँ मेहनत करते है और अच्छे अंक लाकर डिग्री प्राप्त करते है।

विद्यार्थी अपना बेहतर प्रदर्शन देने के लिए जी जान लगा देते है। जो बच्चे अपने पढ़ाई को गंभीरता से लेते है वे वक़्त को बर्बाद नहीं करते है।  वह अपना समय पढ़ाई में देते है। ऐसे विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई को ही प्राथमिकता देते है। विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में भाग लेते है जैसे संगीत , नृत्य , कला क्षेत्र , खेल कूद इत्यादि। विद्यार्थी जीवन की अहमियत इसलिए अधिक होती है क्यों कि इस समय विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। वह समाचार पत्र , रोचक किताबे  इत्यादि पढ़ते है।  इससे उनका मानसिक विकास होता है।  वह सवेरे कसरत भी करते है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है।

ऐसे विद्यार्थी हर काम करते है और पढ़ाई को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देते है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत सारे चीज़ो का त्याग करते है। जैसे जैसे विद्यार्थी का कक्षा स्तर बढ़ता है , उस तरह उनके विषय भी बढ़ते है और वे  मन लगाकर अपना अध्ययन करते है। परिवार वाले और परिजन हमेशा विद्यार्थी का हौसला बढ़ाते है।

विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं कक्षा में दिन रात मेहनत करते है। दसवीं और बारहवीं परीक्षा को  अच्छे अंक  से पास करना ज़रूरी होता है क्यूंकि इसके बाद विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए करियर चयन करते है। जब वे हॉस्टल जाते है तो विद्यार्थी के कई दोस्त बनते है।  वह पढ़ाई के साथ साथ दोस्तों के साथ वक़्त बिताते है।

इसी तरह विद्यार्थी कई संघर्षो से लड़कर परीक्षाओ में उत्तीर्ण हो जाते है। विद्यार्थी अपनी  शिक्षा समाप्त करने के बाद एक अच्छी नौकरी या व्यापार इत्यादि करने में लग जाते है।

विद्यार्थी जीवन में कभी कभी कुछ छात्र बुरी आदतों की तरफ आकर्षित हो जाते है। इससे उन्हें बचने की ज़रूरत है।  मन को भटकाने के लिए कई नकारात्मक चीज़ें मौजूद है। लेकिन मन को एकाग्र रखना और सही गलत में फर्क करना इस विद्यार्थी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। सही दिशा और सही शिक्षा विद्यार्थी को सही फैसले लेने की शक्ति देती है।

निष्कर्ष

विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त करके अपना बेहतरीन भविष्य की स्थापना करते है। विद्यार्थी जीवन के सुनहरे पल सभी को याद रहते है। विद्यार्थी जीवन किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थी को हमेशा अपने शिक्षा का अभ्यास करते रहना होता है।  अभ्यास करने से और अधिक बेहतर होते है।

Leave a Comment