मेरा जन्मदिन पर निबंध

Rate this post

मेरा जन्मदिवस -300 शब्द Essay for Kids on My Birthday.

हम चार भाई-बहन हैं। मेरे तीन भाई हैं। वे मुझसे बड़े हैं। तीन भाइयों के बाद मेरा जन्म हुआ अतः मैं सबकी प्रिय हैं। माता-पिता मेरा बहुत ध्यान रखते हैं। हम भाई-बहनों में कोई भेद नहीं करते हैं। वे सबको समान रूप से प्यार करते हैं। मैं भी उन सबको प्यार करती हूँ।

मेरा जन्म मार्च महीने की 7 तारीख को हुआ था। इसी दिन हर वर्ष मेरा जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन घर में बड़ी चहल-पहल और प्रसन्नता का वातावरण रहता है। एक दिन पहले से ही तैयारियाँ शुरु हो जाती हैं। और पड़ोस निकट के लोग तथा मेरे भाइयों के मित्रगण कार्यक्रम में भाग लेते हैं।

इस दिन पिताजी हम सबके दोस्तों को घर पर बुलाते हैं। उनके साथ उनके माता-पिता भी आते हैं। पूरे घर में खुशी का माहौल रहता है। सभी लोग मुझे जन्मदिन की बधाई देते हैं। फिर मैं केक काटती हूँ। उसके बाद हम सभी बच्चे मिलकर खूब नाचते हैं, गाते हैं। म्यूजिकल चेयर का खेल खेलते हैं। उसके बाद सभी लोग मेरे दीर्घायु होने की कामना करते हैं। जो नहीं आ पाते वे अपना शुभकामना संदेश तथा उपहार किसी के हाथ भिजवा देते हैं।

केक काटने और मोमबत्तियां बुझाने के समय तालियों से घर गूंज उठता है। सब लोग पहले केक खाते हैं और फिर दूसरे पकवान आदि। कोक, ठंठा पेय भी पीते हैं। जो चाय पीना चाहें उन्हें चाय दी जाती है। मेरे पिता मुझे बहुत अच्छा उपहार तो देते ही हैं, साथ ही बहुत-सारा नकद भी देते हैं। इसे मैं अपने बैंक खाते में जमा करा देती हूँ। मेरे तीनों भाइयों के लिए तो यह खुशी का एक विशेष दिन होता है। कई बार मैं सोचती हूँ कि जन्मदिन वर्ष में एक बार ही क्यों आता है।

#सम्बंधित :- Hindi Essay, हिंदी निबंध। 

Leave a Comment