सर्दी के मौसम पर निबंध

प्रस्तावना

सर्दी का मौसम अन्य प्रतीक्षित मौसमों में सबसे सुहावना होता है। इस मौसम को अधिकतर लोग पसन्द किया करते हैं। मुझे भी यह मौसम अत्यंत प्रिय है। इस मौसम में घूमना फिरना और चाट पकौड़ी खाने में बड़ा आंनद आता है। सर्दी का मौसम एक अलौकिक रूप व सौंदर्य प्रदर्शित करता है।

सर्दी के मौसम की शुरुआत

सर्दी का मौसम साल के नवंबर महीने के मध्य से शुरू हो जाता है। जो कि मार्च के मध्य महीने तक चलता है। सर्दी के मौसम के बीच दिसंबर और जनवरी का महीना सबसे ज्यादा ठंडा होता है। इस मौसम में ठंड से बचना एक बड़ी चुनौती हो जाती है। स्कूल, कॉलेजों को बंद कर दिया जाता है।

सर्दियों के मौसम का आनंद

सर्दियों के मौसम में पहाड़ी वाले स्थानों पर बर्फ गिरना शुरू हो जाती है। जैसे शिमला, मंसूरी, नैनीताल। ये कुछ स्थान ऐसे हैं जहां सर्दियों के मौसम में बर्फ गिरती है। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं और इस दृश्य का आनंद लेते हैं। इतना ही नहीं लोग साल भर इस मौसम का इंतजार करते हैं। जिसके बाद वे इस मौसम की मस्ती को व्यर्थ नहीं गवाते।

सर्दी के मौसम के नुक़सान

सर्दी का मौसम यूं तो बड़ा सुहावना होता है लेकिन यह बेघर लोगों, जानवरों आदि के लिए अभिशाप है। जिन लोगों के पास सिर छुपाने की जगह नहीं है वे लोग खुद को सर्दी से बचाने के लिए परेशान हो जाते हैं। इतना ही नहीं सर्दी के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन काफी दिक्कत करता है। उम्रदराज लोगों के शरीर में खून के थक्के जम जाते हैं। जिससे लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। इसके अलावा सर्दी के मौसम में व्यापारियों को भी हानि उठानी पड़ती है।

निष्कर्ष

हालांकि सर्दी का मौसम 5-6 महीनों का ही होता है। जिसमें आनंद भी होता है और कष्ट भी होता है। जिन लोगों के पास ठंड से बचने के लिए संसाधन मौजूद नहीं होते हैं, बेशक उनको इस मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद यह मौसम वर्ष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए सर्दी के मौसम का आना भी अनिवार्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top