पेड़ पर निबंध

पेड़ का हमारे जीवन में बेहद महत्व है। पेड़ों से हमे ऑक्सीजन मिलती है, जिसके कारण हम सभी जीवित है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर पेड़ न रहे और हमे उससे मिलने वाली ऑक्सीजन न मिले, तो हम जीवित कैसे रहेंगे? चलिए आज इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि पेड़ हमारे लिए कितना महत्व रखते है। आइए शुरू करते है पेड़ पर निबंध लिखना…

पेड़-पौधे के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा होता है, पेड़ हमारे सच्चे मित्र होते है, क्योंकि वह हमें बिना किसी स्वार्थ के हमें अनेक चीज़े प्रदान करते है। पेड़ हमारे लिए हर प्रकार से उपयोगी है। पेड़ के पत्ते, तने, जड़ और इसकी लकड़ियां इन सभी का कुछ ना कुछ यूज़ अवश्य ही किया जाता है। पेड़ हमे स्वस्थ बनाते है। साथ ही यह हमारी थकान भी दूर कर देते है। पेड़ से हमें फल, फूल और मेवे मिलते है। अगर धरती पर पेड़ नहीं होंगे तो जीव-जंतु और मनुष्य को शुद्ध हवा नहीं मिलेगी, जिससे लोग बीमार पड़ने लगेंगे और एक दिन ऐसा आएगा कि दुनिया खत्म हो जाएगी।

पेड़ों से मिलने वाले लाभ

  1. पेड़ों से ही हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा मिलती है।
  2. पेड़ कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जित कर ऑक्सीजन प्रदान करता है।
  3. पेड़ों के जरिए वायु प्रदूषण में कमी देखने को मिलती है।
  4. पेड़ों की वजह से ही हमें बारिश देखने को मिलती है।
  5. ज्यादा गर्मी होने पर पेड़ ही एक मात्र है, जो हमें ठंडी हवा प्रदान करते हैं।
  6. जब भूमि का कटाव होता है, तो उसमें पेड़ भूमि के कटाव को रोककर अहम भूमिका निभाते हैं।
  7. अगर एक जगह 50 पेड़ों का समूह हो तो वह 80 पाउंड प्रदूषण को अवशोषित कर सकता है।
  8. आप किसी इमारत के पास पेड़-पौधे लगाते हैं, तो 30% इमारत ठंडी बनी रहती हैं।
  9. बता दें, एक वृक्ष अपने पूरे जीवन काल में 1 टन से भी ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड को अपने अंदर समेट लेता है।
  10. 1 साल में एक वृक्ष 260 पाउंड ऑक्सीजन को पैदा कर सकता है।
  11. पेड़ की जड़े जमीन के अंदर काफी गहराई तक होती है, जिसके चलते यह भूस्खलन को रोकने में और बाढ़ की मिट्टी को बह जाने से रोकने में मदद करता है।

पेड़ ना होने से होने वाले दुष्प्रभाव

  1. पेड़ों की कमी होने की वजह से जल, वायु, ध्वनि प्रदूषण इन सब में बहुत ही अधिक वृद्धि हो रही है। जिसकी वजह से धरती पर गंभीर बीमारियां फैलती जा रही हैं।
  2. पेड़ों की कटाई के कारण जंगल समाप्ति की ओर आ गए है, जिसके कारण जंगली जानवरों को रहने के लिए जंगल में जगह कम पड़ने लगे है। जिससे जानवार शहरी एरिया में आ जाते है। आए दिन कोई ना कोई इंसान जानवरों का शिकार हो ही जाता है।
  3. पेड़ों की कमी के कारण निरंतर पृथ्वी का तापमान हर वर्ष 1 से 2 डिग्री बढ़ जाता है।
  4. पेड़ों की कमी के चलते बारिश सही प्रकार से नहीं हो पा रही है।
  5. शहरों में पेड़ों की कटाई सबसे ज्यादा देखने को मिलती है, जिसकी वजह शहरों में ना तो शुद्ध हवा है, ना शुद्ध वातावरण। इन सबकी वजह से शहरों में सबसे ज्यादा बीमारियां पनपती हैं।

वैज्ञानिक के अनुसार पेड़ों का महत्व

वैज्ञानिक महत्व के अनुसार, बरगद के पेड़ की जड़, तना और फल तीनों में औषधीय गुणों का भंडार पाया जाता है। विभिन्न प्रकार की असाध्य रोगों में बरगद पेड़ से बनाई गई दवा रामबाण साबित होती है। बरगद पेड़ मानव जीवन के लिए जीवनदायिनी का काम करती है। यह 80 प्रतिशत तक ऑक्सीजन देने का काम करती है।

हिंदू धर्म के अनुसार पेड़ों का महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार कहा जाता है कि पेड़ों में देवताओं और भगवान वास किया करते है, इसीलिए पेड़-पौधों की पूजा करनी चाहिए। पेड़ों में सबसे ज्यादा महत्व पीपल के वृक्ष को दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के वृक्ष में देवताओं का वास होता है। अशोक के पेड़ को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसको वास्तु शास्त्र के हिसाब से बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके पत्तों का उपयोग पूजा-पाठ, धर्म, अनुष्ठान, घर, दुकान, मंडप, हर जगह इन पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा और भी कई वृक्ष की पूजा की जाती है। जैसे कि बेल का वृक्ष, शमी का वृक्ष, नारियल, नीम, अनार, आंवला, केले, वट सावित्री आदि की पूजा अर्चना की जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top