फाल्गुन माह पर निबंध

आज हम आपके लिए हिंदू कैलेंडर के विशेष माह फाल्गुन माह विषय पर निबंध लिखकर प्रस्तुत हुए हैं। इस निबंध में आपको फाल्गुन माह की विशेषता और व्रत त्योहार आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होगी। आइए जानते हैं फाल्गुन माह पर निबंध….

प्रस्तावना

हिन्दू पंचाग के अंतिम माह को फाल्गुन माह कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन मास को फरवरी के महीने के नाम से जाना जाता है। दरअसल, इस माह की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इसका नाम फाल्गुनी माह रखा गया। यह महीना उल्लास और उत्साह का माना जाता है।इस महीने से सर्दियां कम होने लगती है और धीरे-धीरे गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है।

फाल्गुन मास की विशेषताएं

फाल्गुन माह हिंदू पंचांग के अन्य माह की तुलना में काफी विशेष और भिन्न है। यह महीना सतरंगों से भरा होता है। इस माह के अंत तक होली का विशेष त्योहार भी आ जाता है। इस मौसम में ना तो अधिक गर्मी होती है और ना ही अधिक सर्दी। किसानों के घर खुशहाली लाने वाला फाल्गुन मास फसलों के पकने का महीना होता है। किसानों का घर अनाजों, धनधान्य से भरने वाला यह मास अत्यंत हितकारी माना जाता है। इस माह में आना वाला मौसम अलग ही मस्ती लेकर आता है, जो आनंदमय माहौल पैदा करता है।

फाल्गुन माह में आने वाले व्रत/त्योहार

समस्त हिंदू धर्म के अनुयाई फाल्गुन माह का इंतजार पूरे साल भर करते हैं। क्योंकि फाल्गुन मास में विश्व प्रसिद्ध होली तथा शिवरात्रि का पर्व आता है। इसके साथ ही इस साल 2022 में फाल्गुन माह का प्रारंभ 17 फरवरी से हो जाएगा। इस महीने में डविजोरिय संकष्टी चतुर्थी, विजया एकादशी, प्रदोष व्रत, महाशिवरात्रि, फाल्गुन अमावस्या, फुलेरा दूज, विनायक चतुर्थी, आमलकी एकादशी, मीन सक्रांति आदि विशेष तिथियां व व्रत आदि आते हैं।

फाल्गुन माह की मस्तियां

हिन्दू धार्मिक कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने आने से चारों ओर खुशियों का वातावरण बनने लगता है। नए उत्साह का संचार होता है। फसले पकने लगती हैं, गेंहू की बालियां लहराने लगती हैं। भवरें गुंजार करते हैं और पुष्प खिलने लगते हैं। सर्दी जाने लगती है, गर्मी के कपड़े बच्चों में से निकलते हैं। जैसे जैसे फागुन का महीना आता है, युवाओं में प्रेम की लहर उठने लगती है। युवा तरंगों का नया जोश इसी माह से शुरू होता है। इसी महीने से फलों के राजा आमों का बौर आता है।

निष्कर्ष

इस माह में आने वाला मौसम सभी को सुख शांति प्रदान करने वाला होता है। फाल्गुन मास में पूरे महीने भगवान शिव भगवान श्री कृष्ण और चंद्र देव की उपासना करना विशेष फलदाई माना जाता है। फाल्गुन माह में अपनी दिनचर्या और खान पान में परिवर्तन करना भी विशेष गुणकारी माना जाता है। इसलिए फाल्गुन माह सबके लिए हितकारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top