भारतीय मीडिया की भूमिका पर निबंध

आज हम आपके लिए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ भारतीय मीडिया पर निबंध लेकर आएं हैं। इस निबंध के माध्यम से आपको भारतीय मीडिया की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तो चलिए जानते हैं, भारतीय मीडिया की भूमिका पर निबंध….

प्रस्तावना

दरअसल, मीडिया एक माध्यम है जिसके द्वारा जानकारी और सूचनाएं लोगो तक पहुँचती हैं। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा जाता है। आप बिना मीडिया के लोकतंत्र की कल्पना भी नहीं कर सकते है। मीडिया के द्वारा ही देश में चल रहे घोटाले और अपराधों को उजागर किया जाता है। जनता के अधिकारों की रक्षा में भी भारतीय मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

भारतीय मीडिया का स्वरूप

मीडिया को ही पत्रकारिता कहते हैं। पत्रकारिता शब्द समाचार पत्रों से सम्बन्धित हैं, किन्तु आज उसका व्यापक रूप मीडिया ही हैं। मीडिया के दो रूप हैं – एक प्रिंट मिडिया तथा दूसरा इलेक्ट्रॉनिक मिडिया। मुद्रित मिडिया के अंतर्गत दैनिक समाचार पत्र, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक त्रैमासिक पत्र पत्रिकाएँ आदि आते हैं।
भारत में इलेक्ट्रानिक मीडिया का भी खूब प्रचार हुआ हैं। दूरदर्शन के विकास में आज तक, जी न्यूज, सहारा, स्टार, सेट मेक्स इत्यादि अनेक देशी विदेशी चैनलों ने अपनी भूमिका अदा की हैं। समाचार पत्र मीडिया का एक प्रमुख अंग हैं। जो कि भारतीय मीडिया के स्वरूप में से एक है।

भारतीय मीडिया का महत्व

वर्तमान समय में जीवन के हर क्षेत्र के लिए मीडिया महत्वपूर्ण बन गया हैं। जनमत को प्रभावित करने और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की भूमिका सराहनीय हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर चर्चा करना, सामाजिक परिवर्तनों पर सही दृष्टिकोण रखना, व्यापारिक गतिविधियों को प्रकट करना,  ग्राहक को सचेत करना, और मनोरंजन समुचित स्थान देना तथा नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति को प्रकाश में लाना आदि अनेक ऐसे कार्य हैं जिनके लिए मीडिया एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुका है।

भारतीय मीडिया का दायित्व

मीडिया का यह दायित्व बनता है कि वह अपनी खबरों द्वारा समाज के असंतुलन को जनता के समक्ष प्रदर्शित करें तथा संतुलन में भी बड़ी भूमिका अदा करता रहे। मीडिया अपनी भूमिका द्वारा समाज में शांति, सौहार्द, समरसता और सौजन्य की भावना विकसित कर सकता है। सामाजिक तनाव, संघर्ष, मतभेद, युद्ध एवं दंगों के समय मीडिया को बहुत ही संयम तरीके से कार्य करना चाहिये। राष्ट्र के लिए भारतीय मीडिया यदि पूर्ण निष्ठा से अपना काम करती रहेगी तो निसंदेह समाज के समक्ष मीडिया का एक निष्पक्ष रूप नजर आएगा।

निष्कर्ष

पत्रकारिता को भारत में एक गौरवशाली आजीविका माना गया हैं। जिसके चलते उसे लालच और किसी के भी भय से मुक्त रहकर सामाजिक नेतृत्व की महत्व भूमिका निभानी चाहिए। मीडिया की स्वतन्त्रता प्रजातंत्र की सुरक्षा का आधार है। वास्तव में, मीडिया का महत्व और उसका कार्य भारतीय प्रजातंत्र के लिए बेहद लाभकारी है। अतः जनता और शासन दोनों को ही मीडिया का सम्मान करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top