गाय पर निंबध

5/5 - (1 vote)

गाय पर निंबध / गौ माता पर निबंध / Hindi Essay on Cow .

प्रस्तावना:- भारत देश अनेक रीती -रिवाजों और धर्मों को मानने वाला देश है यहाँ पर हर धर्म का मानव सामान है फिर भी भारत देश अपनी पौराणिक संस्कृति और परंपराओं को लेकर आज भी पूरे जग में प्रसिद्ध है। भारत का मुख्य व्यवसाय पशुपालन और खेती है। माना जाता है जो आदि काल से चला आ रहा है इसीलिए पशु पालन के व्यवसाय से जुड़ा हुआ प्राणी एक गाय भी है इसकी उपयोगिता और विशेषता के बारे में आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे

भारत देश के आर्थिक व्यवस्था का मुख्य आधार कृषि उत्पादन और पशुपालन है जिसमे गाय का बहुत ही महत्व है गाय को अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी समान माना गया है पशुपालन की उद्योग में गाय का अधिकतम महत्व माना गया है और प्राणियों की तुलना में गाय को प्राणी के रूप में ही नहीं बल्कि माता के रूप में पूजा जाता है जो उसका महत्व अपने आप में ही दर्शाता है।

भारत देश अन्य देशों की तुलना गाय को एक माता के रूप में मानकर उसकी पूजा करता है। गौ माता की आपसे ही नहीं पुराणों के समय से पूजा होती आ रही है। चाहे जमाना कितना ही क्यों ना बदल गया हो मगर गाय आज भी उतनी ही पूजनीय और महत्वपूर्ण है। आज भी उसकी उपयोगिता कम नहीं हुई है।

धार्मिक त्योहारों पर, रीति-रिवाजों से कई वर्गों में आज भी पूजा की जाती है भगवान कृष्णा भी गाय के साथ ही रह कर बडे हुए है और गाय को पालने का कार्य भी करते थे। इसलिए गाय को गोपाल के नाम से भी संबोधित किया जाता है, और कहा जाता है कि गौ माता के अंदर 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। इसी धार्मिक मान्यताओं के कारण भारत देश में गाय का बहुत ही महत्व है।

हर देश में अलग-अलग गाय देखने को मिलती है जिसका कद, आकार, रंग अलग-अलग होता है। भारत जैसे देश में गाय ज्यादातर नीचे कद की देखने को मिलती है उसके साथ ही उसकी रंग विविधता भी देखने को मिलती है ज्यादातर गाय काली, सफेद या कई बार काबर चितरे रंग की भी देखने को मिलती है।

गाय का आकार छोटा होता है और वह दो सिंग, चार पैर, एक लंबी पूछ जिसके बालों का एक गुच्छा होता है गाय के चार आँचल भी होते है कई देशों में बिना सिंग वाली गाय भी पाई जाती है गाय बहुत ही उपयोगी प्राणी है। गाय का दूध बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है वह मां के दूध की तरह पचने में हल्का होता है। बच्चों के साथ-साथ रोगियों के लिए भी डॉक्टर गाय के दूध को पीने की सलाह देते हैं। जो स्वास्थ्यवर्धक और दिमाग को तेज कर, याद शक्ति बढ़ाने के लिए भी गाय के दूध का उपयोग किया जाता है।

गाय के दूध के उपयोग के साथ-साथ उसका गोबर भी ईधन और खेत पैदास में खाद्य के रूप में उपयोग किया जाता है। गाय के गोबर से पुराने समय में घर को लिखकर सजाने के काम में भी आता था। गाय के गोमूत्र से कई रोगों को मिटाने के लिए औषधियों के रूप में भी उपयोग किया जाता है

गाय एक मादा प्राणी है जो 9 या 10 महीने के बाद बछड़े को जन्म देती है। गाय बड़ी होकर दूध देती है, और बैल बड़ा होकर बैलगाड़ी या खेत जोतने के काम में किसान को मदद करता है। किसान के लिए बैल एक अपनी संतान की तरह होता है। किसान को अपना वीर बहुत प्यारा होता है क्योंकि खेती के काम का पूरा आधार बैल पर ही होता है।

गाय अपने बछड़े को चलना नहीं सिखाती क्योंकि वह जन्म के कुछ ही देर के बाद अपने आप ही चलने लगता है इसलिए भी गाय का दूध पीने से स्फ्रुती आ जाती है ऐसा माना जाता है। भैस का बछड़ा दूध पीकर पड़ा रहता है, जबकि गाय का बछड़ा चलता फिरता रहता है। इसलिए भी भैंस के दूध से ज्यादा गाय के दूध को पीना उपयोगी माना गया है।

गाय को देश की समृद्धि के प्रतीक के रूप में भी माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस देश में ज्यादा गाय होती है। वह देश ज्यादा समृद्ध माना जाता था। इसलिए युद्ध के दौरान धन- दौलत के साथ-साथ गाय को भी अपने साथ ले जाते थे जिससे वह देश बहुत ही समृद्ध माना जाता था। आज के बदलते समय के साथ-साथ गाय का महत्व तो कम नहीं हुआ है मगर आज की स्थिति में उसके पालन-पोषण में बदलाव जरूर आया है।

पहले के समय में पशुपालन को व्यवसाय के रूप में देखा जाता था, गाय की देखभाल  किसान या गोपाला अपनी मां की तरह करता था। उसके रहने की व्यवस्था थी उसके खान-पान का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाता था। गाय ज्यादा ताजी घास, अनाज आदि खाती है।जिसके लिए उसको  खुली जगह पर भी खाने के लिए।

आज के बदलते समय के साथ गाय का महत्व तो कम नहीं हुआ है मगर उसकी स्थिति में आज काफी बदलाव आया है आज किशान पशुपालन के व्यवसाय को छोड़कर शहेर की ओर बढ़ रहा है। जिससे कभी -कभी गाय की स्थिति दयनीय भी होती हुई नजर आ रही है, शहर में रहने से गाय को गांव की तरह अलग से रहने को कोई जगह नहीं मिलती वह कभी-कभी रस्ते पर इधर-उधर भटकती हुई नजर आती है।

शहर में प्लास्टिक की थैली का ज्यादातर उपयोग होता है जो इधर-उधर फेंक देने से खाना समझकर गाय कभी खा लेती है उससे  उसकी मृत्यु भी हो जाती है। भारत के बदलते युग के साथ गाय की स्थिति भी बदल गई है आज गाय को रखने के लिए शहर में गौशाला जैसी संस्थाएं चलाने को मजबूर है जहां ऐसी गाय को रखा जाता है जिनका कोई मालिक नहीं होता है या जिसको गोपाल ने छोड़ दिया हो इधर उधर भटक रही हो ऐसी गायों को आश्रय स्थान दिया जाता है।  संस्था के सहयोग के द्वारा उसकी देखभाल की जाती है उसे समय- समय पर खाना देना और स्वच्छ करने जैसा कार्य किए जाते हैं।

भारत देश में गौ हत्या एक पाप माना जाता है।  फिर भी विदेशों में गाय का मांस खाया जाता है और गाय से बनती हुई बनावट की मांग के कारण गाय की हत्या भी की जाती है गाय की हत्या ना हो इसके लिए भारत सरकार ने नियम और कानून बनाई जिसका उलघ्घन करने से सजा दी जाती है।

उपसंहार:- आज भी भारत देश गाय को एक माँ के रूप में मानता है उसके पालन-पोषण और उसकी रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा नियम और कानून की व्यवस्था की है जिसके कारण बहु उपयोगी गाय का मूल्य और अस्तित्व बना रहे गाय हमारी गौ माता है और वह हमें बहुत ही उपयोगी पालतू प्राणी है।

गाय पर निबंध 500 शब्दों में। Essay on Cow in Hindi 500 words .

प्रस्तावना: गाय पालतू पशु है ।यह पालतू पशुओं में सर्वाधिक उपयोगी माने जाने वाला पशु है। यह किसानों के जीवन का प्रमुख आधार है ।यह किसानों के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है गाय एक शुद्ध शाकाहारी पशु है।यह अपनी रंग,आकार तथा आकृति में अन्य देशों की गायों से भिन्न होती है।

गाय की बनाबट : गाय की चार टांगे ,दो कान, दो आंखें और दो सिंग होते हैं उसका लंबा में मुह होता है ।शरीर पर छोटे बाल होते हैं। गाय की एक लंबी पूछ होती है, जिसके अंत में बालों का एक गुच्छा होता है। जिससे वह मक्खी आदि हटाती है ।उसके ऊपरी जबड़े में दांत नहीं होते कुछ गाय के सिंग नहीं होते हैं।गाय अनेक प्रकार की होती कुछ बड़ी तो कुछ छोटी होती है। अनेक रंगों की भी होती कुछ काली होती है कुछ सफेद और कुछ मिश्रित रंगों की होती है। गाय विश्व के प्रत्येक भाग में पाई जाती है यह शांति प्रिय पशु होती है ।गाय बहुत सीधी भी होती है।ये किसी को नहीं मारती है लेकिन गौमाता बहुत इर्ष्यालु होती है ।वह अपने बछड़े को छेड़ने की अनुमति किसी को नहीं देती। वह अपने बछड़े से बहुत प्रेम करती है।

गाय का भोजन: गाय घास ,भूसा,खली, चारा, खाती है।वह जुगाली करती है।वह जल और जई का दलिया पीती है।गाय सभी पालतू जानवरो में सबसे उपयोगी पशु है।

गाय की उपयोगिता

(1)गाय का गोबर: किसान उसके गोबर का प्रयोग खेतों में खाद के रूप में करता है। गाय के गोबर से कंडे बनते है। जो इंधन के काम आते हैं। गाय के गोबर से गोबर गैस बनने लगी है।गाय का गोबर एक अच्छा खाद होता है।ये एक अच्छा ईंधन होता है।

(2)गाय का दूध: गाय के दूध से अनेक प्रकार की मिठाईयां बनती है।हमे इससे पनीर,दही,दूध आदि प्राप्त होता है।गाय का दूध स्वयं में पूर्ण आहार है।नवजात शिशुओं के लिए यह दूध ही प्रयोग किया जाता है।यह हडिडयों को मजबूती तथा दिमाग को स्फूर्ति देता है।

गाय की खाल: गाय ही एक ऐसा पशु जिसकी प्रतेक चीज उपयोगी होती हसि।हम इंसान उतने काम के नही जितनी ये पशु गाय।जिसका प्रयोग जीवित रहते तो करते है।परंतु इसके मरने के बाद भी उपयोगी होती है।इसकी खाल से चमड़ा बनता है।और उस चमड़े से लेदर,इसके चमड़े से जूते, चप्पल, जैकेट,आदि बनाई जाती है।इसके सिंग से हमे सरेस मिलता है।इसके बछड़े जब बड़े हो जाते है।तो बेल बन जाते है।और ये खेत जोतने के काम आते है।

गाय से मानव को अनेक लाभ है।हिन्दू गाय को देवता के समान पूजते है।गाय सदैव दुखी नजर आती है।हमें गाय की अच्छी तरह देखभाल करनी चाहिए तथा इसे उचित खाना देना चाहिए।

उपसंहार

वास्तव में यह अत्यंत थोड़ा भोजन करती है किंतु बदले में इंसान को उसके उपयोग की बहुत सी वस्तुएं प्रदान करती है। भारत में तो यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्राणी है ।श्री कृष्ण के समय से ही गाय को एक उपयोगी माना गया है। इसकी पूजा की जाती है भारत में हिंदू धर्म के अनुयाई गाय की पूजा करते हैं. तथा इसे “गौमाता” कहते हैं यह हमारी अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है ।गाय का बछड़ा हल जोतने के काम में लाया जाता है। यह अत्यंत सीधी होती है तथा किसी को हानि नहीं पहुंचाती है। हमारे लिए यह प्रकृति का एक वरदान है।जिसकी अच्छी तरह से देखभाल करना हमारा कर्तव्य है।

#संबंधित:- Hindi Essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध। 

Leave a Comment