मेरा देश बदल रहा है निबंध, लेख

3.1/5 - (8 votes)

मेरा देश बदल रहा है निबंध, लेख
mera desh badal raha hai in hindi

भारत निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। भारत ने कई परेशानियाँ देखी है और कई कुर्बानियों के पश्चात सन 1947 में हमारा देश आज़ाद हुआ है। हमारे देश विकासील से विकसित होने के मार्ग पर चल पड़ा है। विश्व के छटवे नंबर पर भारत की विशाल अर्थव्यवस्था है। सचमुच मेरा देश बदल रहा है और उन्नति के मार्ग पर बहुत पहले से चल पड़ा है। भारत ने कृषि क्षेत्र में उन्नति की है। नए-नए वैज्ञानिक तरीको का उपयोग किया गया है, ताकि अच्छी फसल उगाई जा सके।

अनाज उत्पादन और खाद्य सामग्री में भारत ने प्रसंनीय प्रगति की है, जैसे दूध उत्पादन में हमारा देश प्रथम पायदान पर है। गेंहू और चावल उत्पादन में भारत दूसरे स्थान पर है। हमारा देश दूध और मक्खन उत्पादन सबसे बड़ा देश है। भारत सोने जैसे पदार्थ को आयत करने में भी सबसे बड़ा देश है। भारतीय रेलवे संसार का सबसे विशाल नेटवर्क में से एक है। देश के कई समीकरण बदले है और न्याय कानून व्यवस्था में बदलाव आया है जो की देश की नीव को और मज़बूत बना रहा है। भारत के निर्यात बाजार में विज्ञान ने अहम भूमिका निभायी है। संचार और परिवहन के साधन और प्रक्रियाओं में बेहतर उन्नति के कारण, आयत और निर्यात के क्षेत्रों में भारत ने आर्थिक उन्नति की है।

मोदी जी ने डिजिटल वर्ल्ड के तहत अपने देश को डिजिटलाइसेशन के मार्ग पर ले जा रहे है। आजकल इंटरनेट पर पूरी दुनिया के साथ, भारत भी निर्भर है। देशवासी हर छोटे बड़े व्यवसाय के तहत इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे है। इंटरनेट यूज़र्स की वजह से हमारा देश  दुनिया के दूसरे पायदान पर खड़ा है। भारत ने इनफार्मेशन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहद उन्नति की है।

भारत के सभी युवा ने इस क्षेत्र में सराहनीय उन्नति की है। अमरीका समेत कई देशो की आईटी कंपनी में भारतीय युवाओं ने अपना कौशल दिखाया है जिसकी वजह से ज़्यादा से ज़्यादा लोग वहाँ कार्यरत है। हमारे देश की प्रगति देशवासियों पर भी निर्भर करती है। यह हमे ज़रूर समझना चाहिए कि देश की उन्नति सिर्फ सरकार पर ही नहीं बल्कि देशवासियों की मेहनत और उनके सोच पर निर्भर करती है इसलिए आज देशवासी शिक्षा, अनुशासन, आर्थिक विकास और गरीबी को मिटाने के लिए ख़ास तौर पर विभिन्न क्षेत्रों की उन्नति की ओर ध्यान दे रहे है। हमारे देश के चार  सुरक्षा बल जो हमेशा देश को सुरक्षित रखते  है। 

देश की उन्नति के साथ देश के सुरक्षा बलों ने नई तकनीकों का इस्तेमाल किया है ताकि देश मेहफ़ूज़ रह सके। सूचना प्रौद्योगिकी में क्रांति और तेजी से बढ़ते वैश्वीकरण के बीच तेजी से हुए बदलावों के बीच, सभी समाजों में भारी सामाजिक परिवर्तन हो रहा है। भारत कोई अपवाद नहीं है।

भारत के प्रधानमन्त्री जी ने देश के विकास के लिए कई योजनाएं प्रारम्भ की है। मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन किया है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ आंदोलन के ज़रिये देश के सभी लड़कियों को शिक्षित करने और आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाया है। वही मोदी जी स्वच्छ भारत अभियान के ज़रिये साफ़ सफाई पर अधिक ज़ोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनाने पर ज़ोर दिया गया। प्रधानमन्त्री जी ने अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, आवास योजना और इत्यादि कई योजनाएँ भारत की उन्नति को ध्यान में रखकर शुरू किया है।

कुछ ही दिन पहले चीन ऐप्प का बहिष्कार करके भारत ने नयी मिशाल कायम की है। चीन ऐप्प्स के बहिष्कार के बाद भारत द्वारा निर्मित ऐप्प्स का उपयोग करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है जो की निश्चित तौर पर सकारात्मक बदलाव है। भारत ने सराहनीय प्रगति अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी की है। भारत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया, कि हमारे यहाँ वैज्ञानिक किसी और देश के वैज्ञानिको से कम नहीं है। भारत ने प्रथम चरण में ही मंगल ग्रह पर अपना यान भेजकर सफलता का प्रमाण दिया। चन्द्रमा की माटी पर जल की खोज सर्वप्रथम भारत ने ही किया था। हमारा देश हिन्दुस्तान परमाणु शक्ति सम्पन्न देशो में से एक है।

भारत ने अंतराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी अलग और विशेष पहचान बनाई है। अंतराष्ट्रीय खेल क्रिकेट जहाँ भारत ने शुरू से ही अपना लोहा मनवाया है। कपिल देव से लेकर सचिन तेंदुलकर, धोनी और कोहली इत्यादि बल्लेबाज़ों ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। भारत अंतराष्ट्रीय खेल जैसे हॉकी में भी काफी आगे है और खेलो में अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत देश का शैक्षणिक दर वर्तमान में अब बढ़कर 75 फीसदी तक चली गयी है। भारत का शैक्षणिक दर बढ़ने से विद्यार्थी बेहतरीन रूप से शिक्षा प्राप्त कर रहे है और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत होकर देश की उन्नति कर रहे है। एक देश में बदलाव वक़्त के साथ होता है, इसमें शिक्षा और तकनीक दोनों का योगदान है। राष्ट्रीय ग्रामीण योजना संसार में सबसे विशाल योजना कार्यक्रम है। इस मिड डे मील योजना योजना के तहत 120 मिलियन बच्चो को विद्यालय में भोजन करवाया जाता है।

ग्रीन यानी हरित क्रान्ति योजना की वजह से कृषि क्षेत्र में काफी उन्नति हुयी है। इससे खाद्य सामग्रियों के उत्पादन में तेज़ी आई है। देश की उन्नति और बदलाव के पीछे महिलाओं का भी भरपूर योगदान है। आजकल महिला उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के हर क्षेत्र में कार्य कर रही और बेहतर प्रदर्शन करके अपने देश और परिवार का सर ऊँचा कर रही है। आज महिला पुलिस, डॉक्टर, वकील, शिक्षक, नेता और सेना के कई पदों पर कार्य कर रही है। देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी महिलाएँ है। महिलाएँ एयरफोर्स पायलट बनकर देश सेवा भी कर रही है। देश की बेटियों से यह साबित कर दिया है, वह पुरुषो से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है।

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम अब हमारे बीच नहीं है। उन्होंने देश के प्रति विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया। वह एक महान वैज्ञानिक थे और देश के युवाओं और बच्चो को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करते थे। बच्चो और युवाओं के लिए कलाम जी एक प्रेरणादायक स्रोत थे। वह अपने विचारो द्वारा लोगो में चेतना जगाते थे और सकारात्मक ऊर्जा लोगो के मन में भर देते है। देश के कई क्षेत्रों में बदलाव के पीछे उनके महान विचार और योगदान रहे है। उनके ऐसे पच्चीस भाषणों का संकलन “ मेरा देश बदल बदल रहा है “ , में  छपा है। देश की जनता पहले से अधिक जागरूक हो गयी है। जैसा की हम सब जानते है, भारत एक लोकतान्त्रिक देश है। जनता भ्र्ष्ट नेताओं को पहचानती है। जो नेता देश हित और विकास चाहते है, उन्हें ही जनता वोट देती है।

आजकल लोग ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम का उपयोग अपने हर छोटे बड़े ज़रूरी कार्यो के लिए करते है। पहले की तरह लोगो को बिल भरने के लिए कतारे नहीं लगानी पड़ती है। ऑनलाइन पेमेंट का ज़माना है। ऑनलाइन पेमेंट जैसे पेय टीएम, गूगल पेय और फ़ोन पेय इत्यादि का इस्तेमाल करते है। दफ्तर का कार्य लोग ऑनलाइन बैठकर घर से कर रहे है। विद्यार्थी अभी लॉकडाउन के दौरान स्कूल की पढ़ाई घर से ऑनलाइन कर रहे है।

निष्कर्ष

हर पल देश के नागरिक कुछ नया और अच्छा करने का जज़्बा रख रहे है। पहले की तरह देशवासी को किसी अंधविश्वास ने घेर कर नहीं रखा है बल्कि नए सकारात्मक सोच और विचार के साथ समाज का निर्माण हुआ है। एक अच्छा समाज एक उन्नत देश को जन्म देता है। भारत देश को अंग्रेज़ो ने दो सौ वर्ष तक गुलाम बनाया और हमेशा अत्याचार किये। भारत को हर संभव तरीके से लुटा लेकिन देशवासियों के हौसले और मनोबल को वह तोड़ नहीं पाए। भारत के स्वतंत्रता सेनानियों ने हमे आज़ादी दिलवाई और तब से लेकर आज तक हम अपने पूरे कोशिशों के साथ देश को उन्नति के शिखर पर ले जाना चाहते है। देश सचमुच बदल गया है और बदलाव ज़रूरी है।  अगर बदलाव नहीं होगा तो उन्नति की राह सिमित हो जायेगी।

#सम्बंधित : Hindi Nibandh, Hindi Paragraph, निबंध

1 thought on “मेरा देश बदल रहा है निबंध, लेख”

  1. That is sooo beautiful because in my college there is a compilation and for this I worn first piece thank u soo much bro/sis.

    Reply

Leave a Comment